न्याय, कथन और निष्कर्ष Type-I (351 – 400 प्रश्न)

Total Questions: 50

21. इस प्रश्न में, दो कथनों के बाद दो निष्कर्ष दिए गए हैं। उस निष्कर्ष (ओं) को चुनें जो तार्किक रूप से सर्वाधिक उपयुक्त हों। [RRB Junior Engineer परीक्षा, 29.05.2019 (तृतीय पाली)]

कथन:

(1) सभी छात्र, लड़कियाँ हैं।

(2) कोई लड़की सुंदर नहीं है।

निष्कर्ष:

I. कुछ छात्र सुंदर हैं।

II. कोई छात्र सुंदर नहीं हैं।

Correct Answer: (2) केवल निष्कर्ष II उपयुक्त है।
Solution:

निष्कर्ष I उपयुक्त नहीं है क्यूँकि लड़कियाँ सुंदर नहीं हैं, इसलिए छात्र सुन्दर नहीं हैं। इसलिए निष्कर्ष II उपयुक्त है।

22. इस प्रश्न में, दो कथनों के बाद दो निष्कर्ष दिए गए हैं। उन निष्कर्षों को चुनें, जो तार्किक रूप से सर्वाधिक उपयुक्त हों। [RRB Junior Engineer परीक्षा, 01.06.2019 (तृतीय पाली)]

कथन:

(1) कुछ कस्बे शहर हैं।

(2) सभी शहर घर हैं।

निष्कर्ष:

I. कुछ कस्बे घर हैं।

II. कुछ घर शहर हैं।

Correct Answer: (2) निष्कर्ष I और II दोनों ही उपयुक्त हैं।
Solution:

कथन से निष्कर्ष I और II उपयुक्त है।

23. इस प्रश्न में, दो कथनों के बाद दो निष्कर्ष दिए गए है। उन निष्कर्षों को चुनें, जो तार्किक रूप से सर्वाधिक उपयुक्त हों। [RRB Junior Engineer परीक्षा, 01.06.2019 (तृतीय पाली)]

कथन:

1. सभी कुत्ते चमगादड़ हैं।

2. सभी चमगादड़ बिल्लियाँ हैं।

निष्कर्ष:

I. कुछ कुत्ते बिल्लियाँ नहीं हैं।

II. कुछ बिल्लियाँ कुत्ते हैं।

Correct Answer: (1) केवल निष्कर्ष II उपयुक्त है।
Solution:

ऊपर दिए आरेख से केवल निष्कर्ष II उपयुक्त है।

24. इस प्रश्न में, तीन कथनों के बाद तीन निष्कर्ष दिए गए हैं। उन निष्कर्षों को चुनें, जो तार्किक रूप से सर्वाधिक उपयुक्त हों। [RRB Junior Engineer परीक्षा, 26.06.2019 (तृतीय पाली)]

कथन:

(1) सभी गैसें पानी हैं।

(2) कुछ पत्थर गैसें है।

(3) सभी पत्थर द्रव हैं।

निष्कर्ष:

I. कुछ पानी पत्थर हैं।

II. कुछ गैसें द्रव हैं।

III. कोई पत्थर पानी नहीं है।

Correct Answer: (1) केवल निष्कर्ष I और II उपयुक्त हैं।
Solution:

ऊपर दिए गए आरेख से केवल निष्कर्ष I और II उपयुक्त हैं।

25. इस प्रश्न में, दो कथनों के बाद तीन निष्कर्ष दिए गए हैं। उन निष्कर्षों को चुनें, जो तार्किक रूप से सर्वाधिक उपयुक्त हों। [RRB Junior Engineer परीक्षा, 26.06.2019 (तृतीय पाली)]

कथन:

1. कोई साबुन पेड़ नहीं हैं।

2. सभी पेड़ सड़कें हैं।

निष्कर्ष:

I. कुछ पेड़ सड़कें हैं।

II. सभी सड़के पेड़ हैं।

III. कोई सड़क साबुन नहीं है।

Correct Answer: (3) केवल निष्कर्ष I उपयुक्त है।
Solution:

दूसरे निष्कर्ष से,

सभी सड़के पड़े नहीं हैं क्योंकि कुछ सड़के पेड़ हैं इसलिए दूसरा निष्कर्ष सही है।

26. इस प्रश्न में, दो कथनों के बाद दो निष्कर्ष दिए गए हैं। उन निष्कर्षों को चुनें, जो तार्किक रूप से सर्वाधिक उपयुक्त हों। [RRB Junior Engineer परीक्षा, 28.06.2019 (तृतीय पाली)]

कथनः 

1. कोई कार गेंद नहीं है।

2. कोई गेंद मेज नहीं है।

निष्कर्षः 

I. कोई कार मेज नहीं है।

II. सभी मेजें कार हैं।

Correct Answer: (3) न तो निष्कर्ष I और न ही II उपयुक्त है।
Solution:

हम यह नहीं कह सकते कि कार टेबल हो सकता है या नहीं, इसलिए न तो निष्कर्ष I और न ही II उपयुक्त है।

27. इस प्रश्न में, तीन कथनों के बाद तीन निष्कर्ष दिए गए हैं। उन निष्कर्षों को चुनें, जो तार्किक रूप से सर्वाधिक उपयुक्त हों। [RRB Junior Engineer परीक्षा, 28.06.2019 (तृतीय पाली)]

कथनः 

1. कुछ घर कुर्सियाँ हैं।

2. सभी खिड़कियाँ दरवाजे हैं।

3. सभी घर खिड़कियाँ हैं।

निष्कर्षः 

I. कुछ दरवाजे खिड़कियाँ हैं।

II. कुछ कुर्सियाँ घर हैं।

III. कुछ खिड़कियाँ कुर्सियाँ हैं।

Correct Answer: (1) सभी निष्कर्ष उपयुक्त हैं।
Solution:

ऊपर दिए गए आकृति से सभी निष्कर्ष उपयुक्त हैं।

28. इस प्रश्न में दो कथन और उसके पश्चात् दो निष्कर्ष i और ii दिए गए हैं, आपको कथनों को में दी गई बातों को सत्य मानते हुए यह निश्चित करना है की कथनों के संबंध में कौन-से निष्कर्ष तर्कसंगत है? [RRB RPF SI एवं RPSF परीक्षा, 05.01.2019 (द्वितीय पाली)]

कथनः 

सभी आँखे कान हैं।

कुछ कान होंठ है।

निष्कर्षः 

I. कुछ आँखे होंठ है।

II. कोई आंखे होंठ नहीं है।

निम्नलिखित विकल्पों में से उचित चुने।

(A) केवल निष्कर्ष I तर्कसंगत है।

(B) केवल निष्कर्ष II तर्कसंगत है।

(C) या तो I या तो II निष्कर्ष तर्कसंगत है।

(D) ना तो I ना तो II निष्कर्ष तर्कसंगत है।

(E) I और II दोनों निष्कर्ष तर्कसंगत है।

Correct Answer: (2) C
Solution:

आरेख - I तथा II से, या तो (I) या (II) निष्कर्ष तर्क संगत हैं।

29. इस प्रश्न में तीन कथन और उनसे संबंधि त तीन निष्कर्ष दिए गए हैं। आपको कथनों में दी गयी बातों को सत्य मानते हुए यह निश्चित करना है कि कथनों के संबंध में कौन-से निष्कर्ष तर्कसंगत हैं? [RRB RPF SI एवं RPSF परीक्षा, 05.01.2019 (तृतीय पाली)]

कथन:

सभी पेन पेंसिल हैं।

सभी पैड पेंसिल हैं।

सभी लिड पैड हैं।

निष्कर्ष: 

I. कुछ पेन पैड हैं।

II. सभी लिड पेंसिल हैं।

III. कुछ पेंसिल पेन हैं।

Correct Answer: (1) केवल II और III तर्कसंगत हैं।
Solution:कथनः

सभी पेंन पेंसिल हैं। ...(i)

सभी पैड पेंसिल है। ...(ii)

सभी लिड पैड है। ...(iii)

कथन i का रूपांतरण,

कुछ पेंसिल पेन हैं।

कथन (iii) तथा (ii) सें

अतः सभी लिड पेंसिल हैं

∴ केवल (ii) और (iii) तर्कसंगत है।

30. इस प्रश्न में दो कथन और उनसे संबंधित दो निष्कर्ष I और II के रूप में दिए गए हैं। आपको कथनों में दी गयी बातों को सत्य मानते हुए यह निश्चित करना है कि कथनों के संबंध में कौन-से निष्कर्ष तर्कसंगत हैं? [RRB RPF SI एवं RPSF परीक्षा, 05.01.2019 (तृतीय पाली)]

कथनः

सभी मोमबत्तियाँ बाती हैं।

सभी लाइटर बाती हैं।

निष्कर्षः 

I. कुछ मोमबत्तियाँ लाइटर हैं।

II. कुछ बाती लाइटर हैं।

निम्न विकल्पों में सबसे उपयुक्त एक का चयन करें

A. केवल निष्कर्ष I तर्कसंगत है।

B. केवल निष्कर्ष II तर्कसंगत है।

C. या तो निष्कर्ष I अथवा II तर्कसंगत है।

D. न तो निष्कर्ष I और न ही II तर्कसंगत है।

E. I और II दोनों निष्कर्ष तर्कसंगत हैं।

Correct Answer: (3) B
Solution:कथनः

सभी मोमबत्तियां बाती हैं

सभी लाइटर बाती हैं

निष्कर्ष - i कथन का अनुसरण नहीं करता हैं।

निष्कर्ष - ii कथन - ii का रूपांतरण है।

अतः केवल निष्कर्ष - ii तर्कसंगत है।