न्याय, कथन और निष्कर्ष Type-I (401 – 423 प्रश्न)

Total Questions: 23

1. इस प्रश्न में दो कथन और उनसे संबंधित दो निष्कर्ष I और II के रूप में दिये गए हैं। आपको कथनों में दी गयी बातों को सत्य मानते हुए यह निश्चित करना है कि कथनों के संबंध में कौन-से निष्कर्ष तर्कसंगत है। [RRB RPF SI एवं RPSF परीक्षा, 16.01.2019 (द्वितीय पाली)]

कथन:

सभी दरवाजे खिड़कियाँ हैं।

सभी खिड़कियाँ दीवारें हैं।

निष्कर्षः 

I. सभी दरवाजे दीवारें हैं।

II. कुछ दीवारें खिड़कियाँ हैं।

निम्न विकल्पों में सबसे उपयुक्त एक का चयन कीजिए:

(A) केवल निष्कर्ष I तर्कसंगत है

(B) केवल निष्कर्ष II तर्कसंगत है

(C) या तो निष्कर्ष Iअथवा II तर्कसंगत है

(D) न तो निष्कर्ष I और न ही II तर्कसंगत है

(E) I और II दोनों निष्कर्ष तर्कसंगत है

Correct Answer: (2) E
Solution:

∵ A + A = A - प्रकार

अतः सभी दरवाजें दीवारें है

(निष्कर्ष - I) तथा निष्कर्ष - 2 कथन -2 का रूपांतरण है।

अतः, i और ii दोनों निष्कर्ष तर्कसंगत है।

2. इस प्रश्न में तीन कथन और उनसे संबंधित तीन निष्कर्ष दिये गए हैं। आपको कथनों में दी गयी बातों को सत्य मानते हुए यह निश्चित करना है कि कथनों के संबंध में कौन-से निष्कर्ष तर्कसंगत हैं? [RRB RPF SI एवं RPSF परीक्षा, 16.01.2019 (द्वितीय पाली)]

कथनः

सभी मेजें कुर्सियाँ हैं।

कुछ कुर्सियाँ बेंच हैं।

सभी बेंच सीढ़ियाँ हैं।

निष्कर्षः

I. कुछ मेजें बेंच हैं।

II. कुछ मेजें सीढ़ियाँ हैं।

III. कुछ सीढ़ियाँ कुर्सियाँ हैं।

Correct Answer: (3) केवल III
Solution:कथन:

सभी मेज कुर्सियां हैं ...(i)

कुछ कुर्सियां बेंच है ...(ii)

सभी बेंच सीढ़ियां है ...(iii)

कथन – (i) तथा - (ii) से,

सभी मेंज कुसियां है (A – प्रकार)

सभी कुर्सियां बेंच है (A – प्रकार)

(A + I = कोई निष्कर्ष नहीं)

कथन - (ii) तथा - (iii)

(I + A = I - प्रकार)

∴ कुछ सीढ़ियां कुर्सियां है।

अतः केवल निष्कर्ष – 3 तर्कसंगत है।

3. 'सभी घोड़े स्तनधारी हैं' और 'कोई स्तनधारी उभयचर नहीं है'- निम्नलिखित निष्कर्षों में से कौन-सा उक्त कथनों का पालन करता है। [RRB NTPC CBT-I परीक्षा, 30.12.2020 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (4) कोई उभयचर, घोड़े नहीं हैं।
Solution:पहला कथन सर्वव्यापी सकारात्मक (A-प्रकार) है।

दूसरा कथन सर्वव्यापी नकारात्मक (E-प्रकार) है।

A + E ⇒ E-प्रकार का निष्कर्ष

"कोई घोड़ा, उभयचर नहीं है।"

निष्कर्ष (4) इसका व्युत्क्रम है।

4. दिए गए कथनों को ध्यानपूर्वक पढ़ें। कथनों में दी गई जानकारी को सत्य मानते हुए विचार करें, भले ही वह सामान्य रूप से ज्ञात तत्यों से भिन्न हो और बताएँ कि दिए गए कथनों से कौन सा निष्कर्ष निश्चित रूप से निकाला जा सकता है। [RRB NTPC CBT-I परीक्षा, 23.01.2021 (प्रथम पाली)]

कथनः 

1. सभी छात्रों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है।

2. कुछ छात्र, लड़कियाँ हैं।

निष्कर्ष: 

Correct Answer: (1) कोई भी लड़की परीक्षा में अनुत्तीर्ण नहीं हुई है।
Solution:सभी छात्रों (लड़के या लड़कियाँ) ने परीक्षा उत्तीर्ण की है। कुछ छात्र, लड़कियाँ हैं। अतः, कोई भी लड़की परीक्षा में अनुत्तीर्ण नहीं हुई है।

5. दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़िए और तय कीजिए कि कौन से निष्कर्ष, तार्किक रूप से कथनों का पालन करते हैं [RRB NTPC CBT-I परीक्षा, 27.01.2021 (द्वितीय पाली)]

कथनः 

सभी राजाओं के बाल धूसर रंग के होते हैं।

कुछ योद्धा राजा बनते हैं।

निष्कर्षः

I. सभी योद्धाओं के बाल धूसर रंग के होते हैं।

II. सभी धूसर रंग के बाल वाले योद्धा राजा होते हैं।

Correct Answer: (1) न तो निष्कर्ष I और न ही निष्कर्ष II पालन करता है
Solution:पहला कथन सर्वव्यापी सकारात्मक (A-प्रकार) है।

दूसरा कथन अंशव्यापी सकारात्मक (I-प्रकार) है।

I + A ⇒ I-प्रकार का निष्कर्ष

"कुछ योद्धाओं के बाल धूसर रंग के होते हैं।"

यदि दो कथनों में से एक अंशव्यापी है तो निष्कर्ष अंशव्यापी ही होगा।

6. दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़ें। कथनों में दी गयी जानकारी को सत्य मानते हुए विचार करें, भले ही यह सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हो और बताएँ कि इनमें से कौन-से निष्कर्ष, तर्कपूर्ण ढंग से कथनों का पालन करते हैं। [RRB NTPC CBT-I परीक्षा, 04.02.2021 (प्रथम पाली)]

कथनः 

कुछ पेपर पेंसिल हैं।

कुछ पेंसिलें बोर्ड हैं।

निष्कर्षः

I. कोई पेपर बोर्ड नहीं है।

II. सभी पेपर बोर्ड हैं।

III. कुछ बोर्ड पेपर नहीं है।

Correct Answer: (3) कोई भी निष्कर्ष पालन नहीं करता है।
Solution:दोनों कथन अंशब्यापी सकारात्मक (I-प्रकार) हैं।

दो अंशव्यापी कधनों से कोई भी निष्कर्ष नहीं निकलता है।

7. दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यान से पढ़ें। कथनों में दी गई जानकारी को सत्य मानते हुए विचार करें, भले ही यह सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होता हो और बताएँ कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन से कथनों का तार्किक रूप से पालन करते हैं? [RRB NTPC CBT-I परीक्षा, 03.03.2021 (प्रथम पाली)]

कथन:

1. सभी कारें खाद्य सामग्रियाँ हैं।

2. सभी गीजर खाद्य सामग्रियाँ हैं।

निष्कर्ष:

I. कुछ कारें गीजर हैं।

II. कुछ गीजर कारें हैं।

Correct Answer: (4) न तो निष्कर्ष I और न ही निष्कर्ष II पालन करता हैं।
Solution:दोनों कथन I और II सर्वव्यापी सकारात्मक (A-प्रकार) हैं। दोनों कथन उचित रूप से सरेखीय नहीं हैं। अतः, इन दोनों कथनों से कोई भी निष्कर्ष नहीं निकलता है।

8. दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यान से पढ़ें। कथनों में दी गई जानकारी को सत्य मानते हुए विचार करें, भले ही यह सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हो और बताएँ कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन सा कथनों का तार्किम रूप से पालन करते हैं? [RRB NTPC CBT-I परीक्षा, 03.03.2021 (प्रथम पाली)]

कथन:

1. कोई महिला गाय नहीं है।

2. एलिफ एक महिला है।

निष्कर्षः 

I. एलिफ गाय नहीं है।

II. एलिफ गाय हो भी सकती है और नहीं भी हो सकती है।

Correct Answer: (1) केवल निष्कर्ष I पालन करता है।
Solution:कथन I सर्वव्यापी नकारात्मक (E-प्रकार) है।

कथन II सर्वव्यापी सकारात्मक (A-प्रकार) है।

A + E ⇒ E-प्रकार का निष्कर्ष

"एलिफ गाय नहीं है।"

यह निष्कर्ष I है।

9. दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़ें। कथनों में दी गई जानकारी को सत्य मानते हुए विचार करें, भले ही वह सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हो और बताएँ कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन से कथनों का तार्किक रूप से पालन करते हैं? [RRB NTPC CBT-I परीक्षा, 09.03.2021 (प्रथम पाली)]

कथन:

I. सभी गाय, कुत्ते हैं।

II. कुछ बिल्लियाँ, कुत्ते हैं।

निष्कर्षः 

1. सभी कुत्ते, गाय हैं।

2. कुछ बिल्लियाँ, गाय हैं।

Correct Answer: (4) न तो निष्कर्ष 1 और न ही 2 पालन करता है।
Solution:कथन I सर्वव्यापी सकारात्मक (A-प्रकार) है।

कथन II अंशव्यापी सकारात्मक (I-प्रकार) है।

A + I ⇒ कोई निष्कर्ष नहीं

न तो निष्कर्ष (1) न ही निष्कर्ष (2) अनुसरण करता है।

10. दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़ें। कथनों में दी गई जानकारी को सत्य मानते हुए विचार करें, भले ही वह सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हो और बताएँ कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-से कथनों का तार्किक रूप से पालन करते हैं? [RRB NTPC CBT-I परीक्षा, 09.03.2021 (प्रथम पाली)]

कथनः 

I. सभी आम, टैबलेट हैं।

II. सभी टैबलेट, मिठाइयाँ हैं।

निष्कर्षः 

1. सभी आम, मिठाइयाँ हैं।

2. कुछ मिठाइयाँ, आम हैं।

Correct Answer: (1) निष्कर्ष 1 और 2 दोनों पालन करते हैं।
Solution:दोनों कथन I और II सर्वव्यापी सकारात्मक (A-प्रकार) हैं।

A + A ⇒ A- प्रकार का निष्कर्ष

"सभी आम, मिठाइयाँ हैं।"

यह निष्कर्ष (1) है।

निष्कर्ष (2), निष्कर्ष (1) का व्युत्क्रम है।