न्याय, कथन और निष्कर्ष Type-I (401 – 423 प्रश्न)

Total Questions: 23

11. दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़ें। कथनों में दी गई जानकारी को सत्य मानते हुए विचार करें, भले ही यह सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हो और बताएँ कि इनमें से कौन से निष्कर्ष, तार्किक रूप से कथनों का पालन करते हैं? [RRB NTPC CBT-I परीक्षा, 14.03.2021 (द्वितीय पाली)]

कथनः 

कुछ गुलाब, गुलाबी हैं।

सभी गुलाबी सूअर हैं।

कुछ सुअर पक्षी हैं।

निष्कर्षः 

I. कुछ पक्षी गुलाबी हैं।

II. कुछ सूअर गुलाबी हैं।

III. कुछ सूअर गुलाब हैं।

IV. कुछ पक्षी गुलाब हैं।

Correct Answer: (2) केवल II और III पालन करते हैं।
Solution:पहला और तीसरा कथन अंशव्यापी सकारात्मक (I-प्रकार) हैं।

दूसरा कथन सर्वव्यापी सकारात्मक (A-प्रकार) है।

I + A ⇒ I-प्रकार का निष्कर्ष

"कुछ गुलाब, सूअर हैं।"

निष्कर्ष III इसका व्युत्क्रम है।

निष्कर्ष II, दूसरे कथन का व्युत्क्रम है।

12. दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़ें और बताएं कि कौन-से निष्कर्ष तार्किक रूप से कथनों का पालन करते हैं? [RRB NTPC CBT-I परीक्षा, 14.03.2021 (द्वितीय पाली)]

कथनः 

a. कुछ प्रिंटर, लेजर है।

b. कुछ प्रिंटर, इंकजेट हैं।

c. कोई इंकजेट, लेजर नहीं है।

निष्कर्षः 

I. कुछ इंकजेट, लेजर हैं।

II. कुछ लेजर, इंकजेट हैं।

III. कुछ लेजर, इंकजेट नहीं हैं।

Correct Answer: (1) केवल III पालन करता है
Solution:कथन a और b अंशव्यापी सकारात्मक (I-प्रकार) हैं।

कथन c सर्वव्यापी नकारात्मक (E-प्रकार) है।

I + E ⇒ O-प्रकार का निष्कर्ष

"कुछ प्रिंटर, लेजर नहीं हैं।"

"कोई इंकजेट, लेजर नहीं है" का व्युत्क्रम है "कोई लेजर, इंकजेट नहीं है।" इस प्रकार, निष्कर्ष III अनुसरण करता है।

13. दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यान से पढ़ें। कथनों में दी गई जानकारी को सत्य मानते हुए विचार करें, भले ही यह सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हो और बताएँ कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन से कथनों का तार्किक रूप से पालन करते हैं? [RRB NTPC CBT-I परीक्षा, 01.04.2021 (प्रथम पाली)]

कथनः 

कुछ लड़के पक्षी हैं।

सभी पक्षी पशु हैं।

निष्कर्षः 

I. कुछ लड़के पशु हैं।

II. कुछ पशु लड़के हैं

Correct Answer: (3) निष्कर्ष I और II दोनों पालन करते हैं
Solution:पहला कथन अंशव्यापी सकारात्मक (I-प्रकार) है।

दूसरा कथन सर्वव्यापी सकारात्मक (A-प्रकार) है।

I + A ⇒ I-प्रकार का निष्कर्ष

"कुछ लड़के, पशु हैं।"

यह निष्कर्ष I है।

निष्कर्ष II इसका व्युत्क्रम है।

14. दिए गए तथ्यों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़ें। बताएँ कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-से कथनों का तार्किक रूप से पालन करते हैं? [RRB NTPC CBT-I परीक्षा, 01.04.2021 (प्रथम पाली)]

कथनः 

I. कुछ लड़के, क्रिकेटर हैं।

II. कुछ लड़कियाँ, क्रिकेटर हैं।

निष्कर्षः 

1. सभी लड़‌कियाँ, क्रिकेटर हैं।

2. कुछ क्रिकेटर, लड़कियाँ हैं।

Correct Answer: (3) केवल निष्कर्ष 2 पालन करता है।
Solution:दोनों कथन 1 और 2 अंशव्यापी सकारात्मक (I-प्रकार) हैं।

दोनों अंशव्यापी कथनों से कोई भी निष्कर्ष नहीं निकलता है।

निष्कर्ष 2 कथन 2 का व्युत्क्रम है।

15. दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़ें। कथनों में दी गई जानकारी को सत्य मानते हुए विचार करें, भले ही यह सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हो और बताएँ कि इनमें से कौन से निष्कर्ष तार्किक रूप से कथनों का पालन करते हैं? [RRB NTPC CBT-I परीक्षा, 06.04.2021 (प्रथम पाली)]

कथन: 

1. कुछ कप प्लेटें हैं।

2. सभी प्लेटें ट्रे हैं।

निष्कर्ष:

I. कुछ कप ट्रे हैं।

II. सभी ट्रे कप हैं।

Correct Answer: (1) केवल निष्कर्ष I पालन करता है।
Solution:कथन I अंशव्यापी सकारात्मक (I-प्रकार) है।

कथन II सर्वव्यापी सकारात्मक (A-प्रकार) है।

I + A ⇒ I-प्रकार का निष्कर्ष

"कुछ कप, ट्रे हैं।"

यह निष्कर्ष I है।

16. दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़ें। कथनों में दी गई जानकारी को सत्य मानते हुए विचार करें, भले ही यह सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हो और बताएँ कि इनमें से कौन से निष्कर्ष तार्किक रूप से कथनों का पालन करते हैं? [RRB NTPC CBT-I परीक्षा, 06.04.2021 (प्रथम पाली)]

कथनः 

कोई दरवाजा खिड़की नहीं है।

कोई खिड़कीं मेज नहीं है।

निष्कर्षः 

I. कुछ मेजें दरवाजे नहीं है।

II. कोई दरवाजा मेज नहीं है।

Correct Answer: (3) कोई भी निष्कर्ष पालन नहीं करता है।
Solution:दोनों कथन सर्वव्यापी नकारात्मक (E-प्रकार) हैं।

दो नकारात्मक कथनों से कोई भी निष्कर्ष नहीं निकलता है।

17. दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़ें। कथनों में दी गयी जानकारी को सत्य मानते हुए विचार करें, भले ही यह सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हो और बताएं कि इनमें से कौन सा/से निष्कर्ष, तर्कपूर्ण ढंग से कॅथन का पालन करता/ते है/हैं। [RRB NTPC CBT-I परीक्षा, 28.12.2020 (प्रथम पाली)]

कथन:

सभी गुलाब, लाल हैं।

कुछ लाल, रंग हैं।

सभी रंग, पेंट हैं।

निष्कर्ष:

1. कुछ लाल, पेंट हैं।

2. सभी लाल, गुलाब हैं

Correct Answer: (3) केवल निष्कर्ष 1 पालन करता है।
Solution:

निष्कर्ष : I. कुछ लाल पेंट है (√)

II. सभी लाल गुलाब हैं (×)

18. नीचे दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़ें। दिए गए कथनों को सत्य मानते हुए, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों, यह बताएं कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन से निष्कर्ष कथन का तार्किक रूप से अनुसरण करते हैं। [RRB NTPC CBT-I परीक्षा, 09.01.2021 (प्रथम पाली)]

कथन:

कुछ कमीज, पैन्ट है।

सभी पैन्ट, कोट हैं।

कुछ कोट जूते हैं।

निष्कर्ष:

I. कुछ पैन्ट, जूते हैं।

II. कुछ कमीज, कोट हैं।

III. सभी कमीज, कोट हैं।

IV. कोई पैन्ट जूते नहीं हैं।

Correct Answer: (1) केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है।
Solution:

उपर्युक्त वेन आरेख सेः

I. कुछ पेंट जूते है। (×)

II. कुछ कमीज कोट है (√)

III. सभी कमीज, कोट है। (×)

IV. कोई पेंट जूता नहीं है। (×)

∴ सिर्फ निष्कर्ष -II, कथन का पालन करते है।

19. नीचे दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़ें। दिए गए कथनों को सत्य मानते हुए, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों, यह बताएं कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन से निष्कर्ष कथन का तार्किक रूप से अनुसरण करते हैं। [RRB NTPC CBT-I परीक्षा, 09.01.2021 (प्रथम पाली)]

कथन:

कुछ सेब, अंगूर हैं।

कुछ अंगूर, आम हैं।

निष्कर्ष:

I. सभी सेब, आम हैं।

II. कुछ आम, सेब हैं।

Correct Answer: (3) न तो निष्कर्ष I और न ही II अनुसरण करता है।
Solution:

1. सभी सेब आम है। (×)

2. कुछ आम सेब है। (×)

कथनानुसार न तो निष्कर्ष-I और न ही II कथन का अनुसरण करता है।

20. दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़ें और बताएँ कि कौन से निष्कर्ष तार्किक रूप से कथनों का पालन करते हैं। [RRB NTPC CBT-I परीक्षा, 03.02.2021 (द्वितीय पाली)]

कथन:

1. सभी बोर्ड काले हैं।

2. सभी काले सफेद हैं।

निष्कर्ष:

1. काई भी सफेद, काले नहीं है।

2. सभी काले बोर्ड हैं।

3. सभी सफेद काले हैं।

4. सभी बोर्ड सफेद हैं।

Correct Answer: (1) 4
Solution:कथनानुसारः

निष्कर्षः

1. कोई भी सफेद काले नहीं है (×)

2. सभी काले बोर्ड है। (×)

3. सभी सफेद काले है (×)

4. सभी बोर्ड सफेद है (√)