न्याय, कथन और निष्कर्ष Type-II (101 – 150 प्रश्न)

Total Questions: 50

11. आपको दिए गए कथन को सही मान कर चलना है चाहे वह सामान्य ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होता हो और फिर निर्णय कीजिए कि कौन से निष्कर्ष दिए गए कथन का तार्किक रूप से अनुसरण करते हैं [RRB ग्रुप-डी (CBT) परीक्षा 30.10.2018 तृतीय पाली]

कथन:

इस वर्ष, कक्षा 12 के बहुत सारे विद्यार्थी आसान प्रश्न पत्र के कारण उत्तीर्ण हुए।

निष्कर्ष:

1. संतुलित प्रश्न पत्र सुनिश्चित करने के लिए प्राधिकरण ने प्रश्न पत्र की गुणवत्ता की जांच की।

2. भविष्य में आसान प्रश्न पत्र बनाए जाने चाहिए जिससे अधिक विद्यार्थी उत्तीर्ण हों और प्रोफेशनल कॉलेज में उनका नामांकन हो सके।

Correct Answer: (3) केवल निष्कर्ष 1 अनुसरण करता है।
Solution:केवल निष्कर्ष 1 अनुसरण करता है।

12. एक कथन के बाद दो तर्क दिए गए हैं। आपको यह तय करना है कि कथन के संबंध में कौन से तर्क प्रबल हैं। [RRB ग्रुप-डी (CBT) परीक्षा 02.11.2018 प्रथम पाली]

कथन:

क्या अलास्का स्टेट लॉटरी पर प्रतिबंध लगा दिया जाना चाहिए?

तर्क:

1. हाँ, सरकार को जुए को बढ़ावा नहीं देना चाहिए।

2. नहीं, इससे सरकार को लॉटरी के माध्यम से होने वाले राजस्व की हानि होगी।

Correct Answer: (2) केवल तर्क 1 प्रबल है।
Solution:केवल तर्क 1 प्रबल है।

13. नीचे दिये गए प्रश्न में एक कथन और उसके दो निष्कर्ष I और II दिये गए हैं। आपको कथन में दिया गया सब कुछ सच मानना है और फिर आपको दोनों निष्कर्षों पर विचार करके निर्णय लेना है कि कथन में दी गई जानकारी के अनुसार कौन-सा निष्कर्ष तार्किक रूप से सही है? [RRB टिकट कलेक्टर कमर्शियल क्लर्क (इंटर स्तरीय) (दिव्यांग स्पेशल) परीक्षा, 27.12.2015 प्रथम पाली]

कथनः 

कंपनी A का रिकार्ड तस्वीर ध्वनि और अनुभव की सर्वोत्तम गुणवत्ता वाले टेलीविजन सेट का निर्माण करता है, ताकि कई सालों तक इस्तेमाल करने के बावजूद इसके प्रदर्शन से कोई भी परेशान ना हो।

निष्कर्षः 

I. केवल कंपनी A सर्वोत्तम गुणवत्ता वाले टेलीविजन सेटों के निर्माण में प्रतिष्ठित है।

II. इस ब्रांड के टेलीविजन को देखने का आनंद कोई भी व्यक्ति ले सकता है।

Correct Answer: (4) I और II दोनों सही हैं
Solution:निष्कर्ष I तथा II दोनों कथन को संतुष्ट करता है।

अतः I और II दोनों सही है।

14. निम्नलिखित प्रश्न में दो वाक्य दिये गये हैं जिनके बाद I और II ऐसे दो निष्कर्ष दिये गए हैं। उन निष्कर्षों का चयन करें जो दिये गए वाक्यों से तर्कसंगत हैं। [RRB टिकट कलेक्टर कमर्शियल क्लर्क (इंटर स्तरीय) (दिव्यांग स्पेशल) परीक्षा, 28.12.2015 प्रथम पाली]

वाक्य:

एक क्रिकेट टेस्ट मैच में दोनों टीमों ने कुल 700 रन बनाए। कुल 4 शतक बनाए गए जिनमें से 2 सलामी बल्लेबाजों द्वारा बनाए गए।

निष्कर्ष:

I. दोनों टीमों के सलामी बल्लेबाजों ने शतक बनाए।

II. सभी सतक एक ही टीम द्वारा बनाए गए।

Correct Answer: (4) या तो I या II से तर्कसंगत हैं
Solution:या तो I या II तर्कसंगत है।

15. निम्नलिखित प्रश्न में दो वाक्य दिये गए हैं जिसके बाद I और II ऐसे दो निष्कर्ष दिये गए हैं। उन निष्कर्षों का चयन करें जो दिये गए वाक्यों से तर्कसंगत हैं। [RRB टिकट कलेक्टर कमर्शियल क्लर्क (इंटर स्तरीय) (दिव्यांग स्पेशल) परीक्षा, 28.12.2015 प्रथम पाली]

वाक्य:

सामान्यतः भारत में माता-पिता, अपने बच्चों को खेल में भविष्य बनाने के लिए प्रोत्साहित नहीं करते है। वैश्विक स्तर पर होने वाले कार्यक्रमों में भारत जितने पदक प्राप्त करता है वे हमारी जनसख्या की तुलना से सबसे कम है।

निष्कर्ष:

I. स्कूलों के पाठ्यक्रम को परिवर्तित करके खेल और क्रीड़ाओं को अनिवार्य करना चाहिए

II. बच्चों को उनके माता-पिता से प्रारंभिक प्रोत्साहन या प्रेरणा की आवश्यकता होती है।

Correct Answer: (4) केवल निष्कर्ष II से तर्कसंगत हैं
Solution:केवल निष्कर्ष II तर्क संगत है

16. निम्नलिखित प्रत्येक प्रश्न में एक वाक्य दिया गया है जिसके आगे दो निष्कर्ष दिये गए हैं जिन्हें I और II अंकित किया गया है। वाक्य में दी गई सभी जानकारी को सत्य मानते हुए, दोनों निष्कर्षों पर एक साथ विचार करें और यह तय करें कि कौन-सा वाक्य दी गई जानकारी से तर्कसंगत है। [RRB टिकट कलेक्टर कमर्शियल क्लर्क (इंटर स्तरीय) (दिव्यांग स्पेशल) परीक्षा, 28.12.2015 प्रथम पाली]

वाक्य:

मधुमक्ख्यिाँ सबसे महत्वपूर्ण परागण में सहायक होती हैं।

निष्कर्ष:

I. मधुमक्खियाँ पौधों और पेड़ों के पलने में मदद करती हैं।

II. मधुमक्खियाँ पराग को बड़े ध्यान से चुनती हैं।

Correct Answer: (3) दोनों निष्कर्ष I और II तर्कसंगत हैं
Solution:फूलों के परागण कि क्रिया में मधुमक्खियाँ महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाती है जिससे पेड़ों में फल आता है। तथा यह भी सत्य है कि मधुमक्खियाँ पराग को चुनती है तथा फूलों का रस चूस कर शहद भी बनाती हैं।

अतः दोनों निष्कर्ष I और II तर्कसंगत है।

17. निम्नलिखित प्रत्येक प्रश्न में एक वाक्य दिया गया है जिसके आगे दो निष्कर्ष दिये गए हैं जिन्हें I और II अंकित किया गया है। वाक्य में दी गई सभी जानकारी को सत्य मानते हुए, दोनों निष्कर्षों पर एक साथ विचार करें और यह तय करें कि कौन-सी वाक्य दी गई जानकारी से तर्कसंगत है। [RRB टिकट कलेक्टर कमर्शियल क्लर्क (इंटर स्तरीय) (दिव्यांग स्पेशल) परीक्षा, 28.12.2015 प्रथम पाली]

वाक्य:

खोजी कुत्ते से सावधान रहें, वे भौंकते नहीं हैं, लेकिन उन्हें वास्तविक राहगीरों और तस्करों में अंतर पहचानने के लिए प्रशिक्षित किया जाता है।

निष्कर्ष:

I. खोजी कुत्ते काटते नहीं।

II. कुत्ते तस्करों के लिए खतरनाक हो सकते हैं।

Correct Answer: (4) केवल निष्कर्ष II तर्कसंगत है
Solution:दिए गए स्थिति में केवल निष्कर्ष II तर्कसंगत है।

18. निम्नलिखित प्रत्येक प्रश्न में एक वाक्य दिया गया है जिसके आगे दो निष्कर्ष दिये गए हैं जिन्हें I और II अंकित किया गया है। वाक्य में दी गई सभी जानकारी को सत्य मानते हुए, दोनों निष्कर्षां पर एक साथ विचार करें और यह तय करें कि कौन-सा वाक्य दी गई जानकारी से तर्कसंगत हैं। [RRB टिकट कलेक्टर कमर्शियल क्लर्क (इंटर स्तरीय) (दिव्यांग स्पेशल) परीक्षा, 28.12.2015 प्रथम पाली]

निष्कर्ष:

I. बहुत छोटे बच्चों में यादें नहीं बनतीं।

II. मेमोरी क्रिस्टलीकरण प्रक्रिया लगभग 6 साल की उम्र में शुरू होती है।

Correct Answer: (3) न तो I और न ही II तर्कसंगत है
Solution:∵ बच्चों में मेमोरी क्रिस्टलीकरण प्रक्रिया जन्म से होती है।

अतः न तो I और न ही II तर्कसंगत है।

19. इस प्रश्न में एक कथन दिया गया है जिसके बाद दो निष्कर्ष I और II दिए गए हैं। नीचे दिए गए विकल्पों में से वह विकल्प चुनें जो दिए गए कथनों के अनुसार तर्कसंगत हैं। [RRB टिकट कलेक्टर कमर्शियल क्लर्क (इंटर स्तरीय) (दिव्यांग स्पेशल) परीक्षा, 28.12.2015 द्वितीय पाली]

कथनः 

जलवायु में परिवर्तन, हमारे समय का सबसे बड़ा मानवीय संकट है जो कि समुद्र के बढ़ते स्तर, उग्र तूफान, गर्मी भयावह आग, गंभीर सूखा और विनाश करने वाली बाढ़ आदि के लिए जिम्मेदार है।

निष्कर्षः 

I. जलवायु परिवर्तन एक शताब्दी के अंदर मानव सभ्यता को समाप्त कर देगा।

II. अर्थव्यवस्था से ज्यादा महत्वपूर्ण राष्ट्रीय सुरक्षा है।

Correct Answer: (2) निष्कर्ष I या II में से कोई भी तर्कसंगत नहीं है
Solution:निष्कर्ष I से,

कथन में यह स्पष्ट नहीं कहा गया है कि जलवायु परिवर्तन एक शताब्दी के अंदर मानव सभ्यता को समाप्त कर देगा।

तर्क II से,

कथन में यह भी नहीं निश्चित किया गया है कि अर्थव्यवस्था से ज्यादा राष्ट्रीय सुरक्षा है।

अतः निष्कर्ष I या II में से कोई भी तर्क संगत नहीं है।

20. नीचे दिए गए प्रश्न में एक कथन दो निष्कर्षों I और II के साथ दिया गया है। आपको कथन में दिए गए प्रत्येक तथ्य को सही मानते हुए और इन दो निष्कर्षों पर विचार करते हुए निर्णय करना है कि इनमें से कौन-सा निष्कर्ष कथन में दी गयी सूची का अनुसरण करता है? [RRB टिकट कलेक्टर कमर्शियल क्लर्क (इंटर स्तरीय) (दिव्यांग स्पेशल) परीक्षा, 28.12.2015 द्वितीय पाली]

कथनः 

मयूर एक खूबसरत नीले रंग का पक्षी है। मयूर का नृत्य सुशोभित प्रतीत होता है।

निष्कर्ष:

I. सभी नीले रंग के पक्षी नाचते है।

II. मयूर का नृत्य सुशोभित प्रतीत होता है क्योंकि यह नीले रंग का होता है

Correct Answer: (2) I या II में से कोई भी तर्कसंगत नहीं है
Solution:∵ मयूर एक खूबसूरत नीले रंग का पक्षी है। अतः यह जरूरी नहीं है कि सभी नीले रंग के पक्षी नाचते हैं।

निष्कर्ष II से,

यह भी जरूरी नहीं है कि मयूर का नृत्य सुशोभित प्रतीत होता है क्योंकि यह नीले रंग का होता है।

∴ I या II में से कोई भी तर्कसंगत नहीं है।