न्याय, कथन और निष्कर्ष Type-II (101 – 150 प्रश्न)

Total Questions: 50

21. नीचे दिए गए प्रश्न में एक कथन दो निष्कर्षों I और II के साथ दिया गया है। आपको कथन में दिए गए प्रत्येक तथ्य को सही मानते हुए और इन दो निष्कर्षों पर विचार करते हुए निर्णय करना है कि इनमें से कौन-सा निष्कर्ष कथन में दी गयी सूचना का अनुसरण करता है- [RRB टिकट कलेक्टर कमर्शियल क्लर्क (इंटर स्तरीय) (दिव्यांग स्पेशल) परीक्षा, 28.12.2015 द्वितीय पाली]

कथन: 

सभी गायें दूध देती हैं। गायों को दिन भर में पर्याप्त पानी की आवश्यकता होती है।

निष्कर्ष: 

I. गायें दूध पीती हैं।

II. गायें केवल दिन के समय ही पानी पीती हैं।

Correct Answer: (2) I या II में से कोई भी तर्कसंगत नहीं है
Solution:I या II में से कोई भी तर्कसंगत नहीं है।

22. नीचे दिए गए प्रश्न में एक कथन दिया गया है जिसके बाद दो निष्कर्ष I और II दिए गए हैं। इस कथन को सच मान कर दोनों निष्कर्षों पर विचार करें और तय करें कि इनमें से कौन-सा निष्कर्ष इस कथन में दी गई जानकारी से तर्कसंगत है। [RRB टिकट कलेक्टर कमर्शियल क्लर्क (इंटर स्तरीय) (दिव्यांग स्पेशल) परीक्षा, 28.12.2015 द्वितीय पाली]

कथनः 

सभी नारंगी रंग के फल खाने योग्य नहीं हैं। A एक लाल रंग का फल है।

निष्कर्षः 

I. A खाने योग्य है।

II. सभी लाल रंग के फल खाने योग्य हैं।

Correct Answer: (3) केवल निष्कर्ष I से तर्कसंगत है
Solution:A खाने योग्य है क्योंकि नारंगी रंग का नहीं है।

तथा कथन में ऐसा नहीं कहा गया है कि सभी लाल रंग के फल खाने योग्य है।

∴ केवल निष्कर्ष I तर्कसंगत है।

23. नीचे विवरण दिए गए हैं उनके बाद कुछ निष्कर्ष हैं। सामान्य रूप से ज्ञात तथ्यों के अनुसार यदि भिन्नता मालूम हो, तब भी आपको दिए गए विवरणों को ही सही मानना है : [रेलवे NTPC CBT स्टेज-I परीक्षा (स्नातक स्तरीय), 28.03.2016 द्वितीय पाली]

विवरण:

1. बच्चे कभी-कभी शरारत करते हैं

2. माताएँ पागल लोगों की तरह अपने बच्चों पर चीखती हैं

निष्कर्ष:

I. सभी माताएँ पागल होती हैं

II. बच्चे अपनी माताओं के चीखने के कारण शरारती होते हैं।

दिए गए कथनों में से कौन तर्कसंगत ढंग से दिए गए विवरणों का अनुगमन करता है?

(A) I व II निष्कर्ष का अनुगम

(B) केवल निष्कर्ष I ही अनुगमन करता है

(C) केवल निष्कर्ष II ही अनुगमन करता है

(D) I व II दोनों निष्कर्ष का अनुगमन करते हैं

Correct Answer: (3) A
Solution:कोई भी निष्कर्ष वैध नहीं है। बच्चे स्वभाव से ही शरारती होते हैं, इसमें उनकी माताओं का चीखना कारण उपर्युक्त नहीं है।

24. नीचे विवरण दिए गए हैं और उनके बाद कुछ निष्कर्ष हैं, नीचे दिए गए सवालों के जवाब देने के लिए उन्हें पढ़ें [रेलवे NTPC CBT स्टेज-I परीक्षा (स्नातक स्तरीय), 28.03.2016 द्वितीय पाली]

विवरण:

A. इन दिनों कॉलेज की शिक्षा बहुत खर्चीली है।

B. कॉलेज की शिक्षा कुछ लोगों तक ही सीमित कर देनी चाहिए।

निष्कर्ष:

I. कोई भी कॉलेज जाने की क्षमता नहीं रख सकता है।

II. गरीब को भी कॉलेज की शिक्षा तक की पहुँच होनी चाहिए।

दिए गए कथनों में से कौन तर्कसंगत ढंग से दिए हुए विवरणों का अनुगमन करता है

(A) केवल निष्कर्ष I ही अनुगमन करता है

(B) केवल निष्कर्ष II ही अनुगमन करता है

(C) I व II दोनों निष्कर्ष का अनुगमन करते हैं

(D) I व II दोनों निष्कर्ष का अनुगमन नहीं करते हैं

Correct Answer: (1) D
Solution:कोई भी निष्कर्ष कथन की व्याख्या नहीं करता। कॉलेज की शिक्षा खर्चीली होने का यह आशय बिल्कुल नहीं है कि लोगों में कॉलेज जाने की क्षमता नहीं है या गरीबों की पहुँच कॉलेज तक हो।

25. कथन: नीचे कथन और उनके बाद कुछ निष्कर्ष दिए गए हैं। आपको दिए गए कथनों को सही मान कर चलना है चाहे वह सामान्य ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों। [रेलवे NTPC CBT स्टेज-I परीक्षा (स्नातक स्तरीय), 29.03.2016 प्रथम पाली]

1. कार जैसे मोटर वाहनों की वजह से प्रदूषण कई गुना बढ़ जाता है।

2. प्रदूषण के कारण श्वसन रोग बढ़ रहे हैं।

निष्कर्ष:

I. यदि कार न हो तो प्रदूषण नहीं हो।

II. डॉक्टर प्रदूषण के कारण बहुत कमाते हैं।

तय कीजिए कि दिया गया कौन-सा (से) निष्कर्ष दिए गए कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता (करते) है (हैं)।

(A) I या II अनुसरण करता है।

(B) दोनों में से कोई अनुसरण नहीं करता है।

(C) केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है।

(D) केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है।

Correct Answer: (2) B
Solution:दोनों कथनों से दिया गया कोई निष्कर्ष प्राप्त नहीं किया जा सकता। क्योंकि यदि कार ना भी हो तो मनुष्य की गतिविधियों के कारण प्रदूषण बना रहेगा और डॉक्टर का धर्म मानव-सेवा करना है, ना कि कमाई करना। अतः यह स्वीकार्य नहीं हो सकता की प्रदूषण के कारण बढ़ने वाले रोगियों की वजह से डॉक्टरों की कमाई में इजाफा हुआ है।

26. नीचे कथन और उनके बाद कुछ निष्कर्ष दिए गए हैं। आपको दिए गए कथनों को सही मान कर चलना है चाहे वह सामान्य ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों। [रेलवे NTPC CBT स्टेज-I परीक्षा (स्नातक स्तरीय), 29.03.2016 प्रथम पाली]

कथन:

1. भारत में स्वास्थ्य बीमा केवल अमीरों के लिए है।

2. स्वास्थ्य बीमा क्षेत्र को विनियमित किया जाना चाहिए।

निष्कर्ष:

I. स्वास्थ्य बीमा क्षेत्र का राष्ट्रीयकरण किया जाना चाहिए हैं।

II. स्वास्थ्य बीमा गरीबों के लिए आवश्यक नहीं है।

तय कीजिए कि दिया गया कौन-सा (से) निष्कर्ष दिए गए कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता (करते) है (हैं)।

(A) दोनों में से कोई भी अनुसरण नहीं करता है।

(B) केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है।

(C) I या II अनुसरण करता है।

(D) केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है।

Correct Answer: (3) A
Solution:दोनों में से कोई भी निष्कर्ष कथन की पुष्टि नहीं करते। स्वास्थ्य बीमा गरीबों के लिए भी आवश्यक है।

27. नीचे एक अभिकथन (A) और एक कारण (R) दिया गया है। [रेलवे NTPC CBT स्टेज-I परीक्षा (स्नातक स्तरीय), 31.03.2016 द्वितीय पाली]

अभिकथन (A): आम जब पके होते हैं तो मीठे होते हैं

कारण (R): आम मुख्य रूप से भारत में गर्मियों में उपलब्ध होते हैं।

सही विकल्प चुनें।

(A) A और R दोनों सत्य हैं, और R, A की सही व्याख्या है।

(B) A और R दोनों सही है, लेकिन R, A की सही व्याख्या नहीं है।

(C) A सही है, लेकिन R गलत है।

(D) A गलत है, लेकिन R सही है।

Correct Answer: (2) B
Solution:दिए गए अभिकथन (A) तथा कारण (R) दोनों सही हैं परन्तु (A), (R) की सही व्याख्या नहीं है।

28. नीचे कुछ कथनों के साथ कुछ निष्कर्ष दिये गए हैं [रेलवे NTPC CBT स्टेज-I परीक्षा (स्नातक स्तरीय), 31.03.2016 द्वितीय पाली]

कथन:

A. सैम राम से अधिक सोता है, जो प्रतिदिन केवल 5 घंटों तक सोता है।

B. श्याम 8 घंटों तक सोता है, जो सैम की तुलना में 2 घंटे कम है।

निष्कर्ष:

I. सैम 6 घंटों तक सोता है।

II. राम को नींद की बुरी आदत है।

कौन से निष्कर्ष दिए गए कथनों से तर्कसंगत है?

(A) केवल निष्कर्ष I तर्कसंगत है।

(B) केवल निष्कर्ष II तर्कसंगत है।

(C) I और II दोनों तर्कसंगत है।

(D) न तो I न ही II तर्कसंगत है।

Correct Answer: (4) D
Solution:कथन I और II के अनुसार,

सैम > श्याम > राम

10        8          5

इस प्रकार दोनों निष्कर्ष तर्कसंगत नही हैं।

29. एक गाँव में स्कूल W, नर्सरी से कक्षा 4 तक की शिक्षा प्रदान करता है। उसी गाँव में, स्कूल B और स्कूल K कक्षा 5 से 10 वीं तक शिक्षा प्रदान करते है। स्कूल F, जो नजदीकी एक शहर में हैं, उच्चतर माध्यमिक शिक्षा यानी केवल 11 वीं और 12 वीं कक्षा तक शिक्षा प्रदान करता है। गाँव में केवल तीन स्कूल है। गाँव में माता-पिता ने स्थानीय पंचायत से अधिक स्कूलों के लिए अनुरोध किया है। [रेलवे NTPC CBT स्टेज-I परीक्षा (स्नातक स्तरीय), 31.03.2016 द्वितीय पाली]

दिये गए कथन से कौन निष्कर्ष सामने आता है।

(A) गाँव में स्कूल कम है क्योंकि माता-पिता अपने बच्चों को पढ़ाना नहीं चाहते है।

(B) शिक्षकों की कमी के कारण गाँव के स्कूल शहर के स्कूलों के साथ प्रतिस्पर्धा नहीं कर पाते है।

(C) उच्चतर माध्यमिक शिक्षा के लिए गाँव के बच्चों को नजदीकी एक शहर की यात्रा करनी पड़ती है।

(D) यदि स्कूल F भी प्राथमिक शिक्षा प्रदान करना शुरू करता है, तो माता पिता शहर में अपने बच्चों को भेजेंगे।

Correct Answer: (3) C
Solution:कथनानुसार, दिया गया विकल्प (3) अनुसरण करता है।

30. नीचे कुछ कथनों के साथ कुछ निष्कर्ष दिये गए हैं। [रेलवे NTPC CBT स्टेज-I परीक्षा (स्नातक स्तरीय), 31.03.2016 द्वितीय पाली]

कथनः

A. धूम्रपान स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है, और कैंसर के कारणों में से एक है।

B. सरकार ने सार्वजनिक स्थलों पर धूम्रपान निषिद्ध किया है।

निष्कर्षः 

I. धूम्रपान से कैंसर होता है।

II. सिगरेट की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया जाना चाहिए।

कौन से निष्कर्ष दिए गए कथनों से तर्कसंगत है?

(A) केवल निष्कर्ष I तर्कसंगत है।

(B) केवल निष्कर्ष II तर्कसंगत है।

(C) निष्कर्ष I और II दोनो तर्कसंगत है

(D) न तो निष्कर्ष I न ही II तर्कसंगत है।

Correct Answer: (1) A
Solution:कथन के अनुसार 'धूम्रपान से कैंसर होता है निष्कर्ष-I सही है। कथन में कहीं भी सिगरेट पर प्रतिबंध की बात नहीं की गयी है अतः यह निष्कर्ष नहीं हो सकता।