न्याय, कथन और निष्कर्ष Type-II (101 – 150 प्रश्न)

Total Questions: 50

31. नीचे दिए गए एक कथन के बाद कुछ निष्कर्ष दिए गए है। आपको इन कथनों को सत्य मानना है, भले ही वे सामान्यतः जात तथ्यों के साथ मेल नहीं खाते हो और फिर यह निर्धारित करना है कि नीचे दिए गए निष्कर्षों में से कौन-सा इन कथनों से तर्कसंगत है। [रेलवे NTPC CBT स्टेज-I परीक्षा (स्नातक स्तरीय), 02.04.2016 तृतीय पाली]

कथनः

सचिन तेंदुलकर क्रिकेट में महानतम बल्लेबाज था।

निष्कर्षः 

I. भारतीय क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर के अलावा कोई अन्य बल्लेबाज उनसे अधिक महान नहीं होगा।

II. सचिन तेंदुलकर दुनिया के महानतम बल्लेबाज है।

(A) केवल निष्कर्ष I

(B) केवल निष्कर्ष II

(C) I और II दोनों

(D) I और II दोनों नहीं

Correct Answer: (4) D
Solution:कोई निष्कर्ष कथन की उपर्युक्त व्याख्या नहीं करता है क्योंकि सचिन के अलावा भविष्य में और भी महान बल्लेबाज हो सकते हैं। कथन के अनुसार सचिन केवल भारत के महानतम बल्लेबाज हैं, दुनिया की नही। इसलिए यह भी निष्कर्ष संभव नहीं।

32. नीचे दिए गए एक कथन के बाद कुछ निष्कर्ष दिए गए है। आपको इन कथनों को सत्य मानना है, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों के साथ मेल नहीं खाते हो और फिर यह निर्धारित करना है कि नीचे दिए गए निष्कर्षों में से कौन-सा इन कथनों से तर्कसंगत है। [रेलवे NTPC CBT स्टेज-I परीक्षा (स्नातक स्तरीय), 02.04.2016 तृतीय पाली]

कथनः 

सभी कड़ी मेहनत से काम करते वाले लोग सफल रहे है।

निष्कर्षः 

I. सभी सफल लोग कड़ी मेहनत से काम करते हैं।

II. केवल कड़ी मेहनत जीवन में सफलता को गारंटी दे सकती है।

(A) केवल निष्कर्ष I

(B) केवल निष्कर्ष II

(C) I और II दोनों

(D) I और II दोनों नहीं

Correct Answer: (4) D
Solution:कोई भी निष्कर्ष तर्कसंगत नहीं है। कथनानुसार सभी सफल लोग कड़ी मेहनत करते हैं इसका उल्लेख नहीं किया गया है। साथ ही दूसरे कथन में केवल शब्द गलत प्रयोग किया गया है।

33. नीचे दिए गए एक कथन के बाद कुछ निष्कर्ष दिए गए है। आपको इन कथनों को सत्य मानना है भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों के साथ मेल न खाते हो और फिर यदि निर्धारित करना है कि नीचे दिए गए निष्कर्षों में से कौन-सा इन कथनों से तर्कसंगत है। [रेलवे NTPC CBT स्टेज-I परीक्षा (स्नातक स्तरीय), 02.04.2016 तृतीय पाली]

कथनः 

रितिक, अपने व्यसत कार्यक्रम के बावजूद, विश्राम करने के लिए समय निकाल लेते हैं।

निष्कर्षः 

I. रितिक एक व्यवस्थित व्यक्ति है।

II. विश्राम एक व्यस्त व्यक्ति के लिए सबसे महत्त्वपूर्ण बात है।

(A) केवल निष्कर्ष I

(B) केवल निष्कर्ष II

(C) I और II दोनों

(D) I और II दोनों नहीं

Correct Answer: (4) D
Solution:कोई निष्कर्ष तर्क संगत नहीं है। पहला निष्कर्ष रितिक एक व्यवस्थित व्यक्ति हैं उचित नहीं है। वहीं विश्राम व्यस्त व्यक्तियों नहीं बल्कि प्रत्येक व्यक्ति के लिए महत्वपूर्ण बात है।

34. यहाँ कथनों के साथ निष्कर्ष नीचे दिए गए हैं। [रेलवे NTPC CBT स्टेज-I परीक्षा (स्नातक स्तरीय), 03.04.2016 प्रथम पाली]

कथनः 

A. भ्रम मानसिक तनाव का कारण बनता है।

B. मानसिक तनाव चिंता का कारण बनता है।

निष्कर्षः 

I. चिंता एक बीमारी है।

II. भ्रम चिंता की ओर ले जाता है।

कौन-से निष्कर्ष दिए गए कथनों से तर्कसंगत है?

(A) केवल निष्कर्ष I तर्कसंगत है।

(B) केवल निष्कर्ष II तर्कसंगत है।

(C) निष्कर्ष I और II दोनों तर्कसंगत है।

(D) न तो निष्कर्ष I न ही II तर्कसंगत है।

Correct Answer: (4) D
Solution:केवल निष्कर्ष II तर्कसंगत है। क्योंकि भ्रम से मानसिक तनाव व उससे चिंता उत्पन्न होती है, अर्थात् भ्रम चिंता की ओर अग्रसर करता है।

35. एक अभिकथन (A) और एक कारण (R) नीचे दिए गए है। [रेलवे NTPC CBT स्टेज-I परीक्षा (स्नातक स्तरीय), 03.04.2016 प्रथम पाली]

अभिकथन : (A) पेंगुइन पक्षी है, पृथ्वी के सबसे गर्म क्षेत्रों में पाए जाते हैं।

कारण : (R) गर्म क्षेत्रों के पक्षियों के पंख नहीं होते हैं।

सही विकल्प चुनेंः

(A) A और R दोनों सत्य हैं, और R, A की सही व्याख्या है।

(B) A और R दोनों सत्य हैं, लेकिन R, A की सही व्याख्या नहीं है।

(C) A सत्य है, लेकिन R गलत है।

(D) A और R दोनों गलत है।

Correct Answer: (4) D
Solution:पेंगुइन पक्षी अंटार्कटिका महाद्वीप पर पाया जाने वाला ना उड़ सकने वाला पक्षी है।

गर्म क्षेत्र के पक्षियों में पंख मौजूद होते हैं। अतः दोनों कथन (दिए गए) गलत हैं।

36. कुछ कथनों के साथ निष्कर्ष नीचे दिये गए हैं। [रेलवे NTPC CBT स्टेज-I परीक्षा (स्नातक स्तरीय), 03.04.2016 प्रथम पाली]

कथनः 

धर्म हमें अपनी जीवन जीने के मार्गदर्शक सिद्धांत सिखाता है।

निष्कर्ष: 

I. धर्म जीवन जीने का एक तरीका है।

II. धर्म एक शिक्षक है।

कौन से निष्कर्ष दिये गए कथनों से तर्कसंगत हैं?

(A) केवल निष्कर्ष I तर्कसंगत है।

(B) केवल निष्कर्ष II तर्कसंगत है।

(C) I और II दोनों तर्कसंगत है।

(D) न तो I न ही II तर्कसंगत है।

Correct Answer: (1) A
Solution:कथन I तर्कसंगत है। धर्म जीवन को जीने का एक तरीका है परन्तु शिक्षक नहीं।

37. कुछ कथनों के साथ निष्कर्ष नीचे दिए गए हैं। [रेलवे NTPC CBT स्टेज-I परीक्षा (स्नातक स्तरीय), 03.04.2016 द्वितीय पाली]

कथन:

1. कर्मचारियों को अच्छी तरह से भुगतान किया जाता है।

2. राजन अच्छी तरह से कमाता है।

निष्कर्ष:

I. राजन एक कर्मचारी है।

II. राजन स्वयं कार्यरत है।

दिए गए कौन-से निष्कर्ष दिए गए कथन का तार्किक रूप से अनुसरण करते हैं

(A) केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है।

(B) केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है।

(C) I और II दोनों अनुसरण करते हैं।

(D) I और II दोनों अनुसरण नहीं करते हैं।

Correct Answer: (4) D
Solution:कथन (i) और (ii) से निष्कर्ष I और II अनुसरण नहीं करता है क्योंकि राजन कर्मचारी हो भी सकता है या नहीं भी हो सकता है तथा स्वयं कार्यरत हो भी सकता है नहीं भी हो सकता है। अतः I और II दोनों अनुसरण नहीं करते हैं।

38. एक कथन के साथ कुछ निष्कर्ष नीचे दिए गए हैं। [रेलवे NTPC CBT स्टेज-I परीक्षा (स्नातक स्तरीय), 03.04.2016 द्वितीय पाली]

कथन:

दालों की कीमत में बहुत तेजी से वृद्धि हुई है।

निष्कर्ष:

I. लोग दालें नहीं खरीद सकते हैं।

II. दालें एक दुर्लभ वस्तु बन गई हैं।

दिए गए कौन-से निष्कर्ष दिए गए कथन का तार्किक रूप से अनुसरण करते हैं।

(A) केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है।

(B) केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है।

(C) I और II दोनों अनुसरण करते हैं।

(D) I और II दोनों अनुसरण नहीं करते हैं।

Correct Answer: (4) D
Solution:I और II दोनों अनुसरण नहीं करते हैं।दिए गए कथन से हम लोग निष्कर्ष I और II नहीं निकाल सकते क्योंकि दाल की कीमत में वृद्धि हुई है और निष्कर्ष I के अनुसार लोग दाल खरीद भी सकते हैं और नहीं भी खरीद सकते हैं। निष्कर्ष II में दालें एक दुर्लभ वस्तु बन गई है जोकि कथन का अनुसरण नहीं करता है।

39. एक अभिकथन (A) और एक कारण (R) नीचे दिए गए हैं। [रेलवे NTPC CBT स्टेज-I परीक्षा (स्नातक स्तरीय), 03.04.2016 द्वितीय पाली]

अभिकथन (A): पत्तियों का रंग हरा है।

कारण (R): क्लोरोफिल, एक हरा

वणर्क (Pigment) पत्तों में मौजूद है। सही विकल्प चुनें।

(A) A और R दोनों सत्य हैं और R, A को सही व्याख्या है

(B) A और R दोनों सही हैं, लेकिन R, A की सही व्याख्या नहीं है

(C) A सच है, लेकिन R गलत है

(D) A गलत है, लेकिन R सच है

Correct Answer: (1) A
Solution:A और R दोनों सत्य हैं और R, A की सही व्याख्या करता है।

40. नीचे दिए गए एक कथन के बाद कुछ निष्कर्ष दिए गए है। आपको इन कथनों को सत्य मानना है, भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों के साथ मेल नहीं खाते हो और फिर यह निर्धारित करना है कि नीचे दिए गए निष्कर्षों में से कौन-सा इन कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता है? [रेलवे NTPC CBT स्टेज-I परीक्षा (स्नातक स्तरीय), 03.04.2016 तृतीय पाली]

कथनः 

60 छात्रों में से 15 का स्कूल प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का प्रतिनिधित्व करने के लिए चयन किया गया था।

निष्कर्षः 

I. स्कूल में केवल 15 छात्र बुद्धिमान है।

II. भाग लेने वाले स्कूलों को प्रति स्कूल छात्रों की संख्या पर एक अधिकतम सीमा दी गई थी।

(A) केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है

(B) केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है

(C) I और II दोनों अनुसरण करते हैं

(D) I और II दोनों अनुसरण नहीं करते हैं

Correct Answer: (4) D
Solution:दिए गए कथन के संदर्भ में निष्कर्ष (I) और (II) दोनों अनुसरण नहीं करते हैं।