न्याय, कथन और निष्कर्ष Type-II (251 – 300 प्रश्न)

Total Questions: 50

21. एक कथन के बाद कुछ निष्कर्ष दिए गए हैं: [RRB NTPC CBT (मुख्य) परीक्षा, 17.01.2017 (द्वितीय पाली)]

कथन:

सभी ड्रग के पार्श्व प्रभाव हैं।

अतः, दवा लेना सदैव ही जोखिम भरा है।

निष्कर्ष

I. कोई भी दवा पार्श्व प्रभाव के जोखिम से रहित नहीं है।

II. बीमारी की तुलना में दवा उसे और बदतर बना देती है।

ज्ञात कीजिए कि कौन-सा निष्कर्ष दिए गए कथन का तर्कसंगत ढंग से अनुसरण करता है।

Correct Answer: (1) केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है
Solution:सभी ड्रग के पार्श्व प्रभाव हैं। अतः कोई भी दवा पार्श्व प्रभाव के जोखिम से रहित नहीं है। इस प्रकार केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है।

22. एक कथन के बाद कुछ निष्कर्ष दिए गए हैं: [RRB NTPC CBT (मुख्य) परीक्षा, 17.01.2017 (द्वितीय पाली)]

कथन:

आजकल बिना मोबाइल फोन के जीवन बहुत ही कठिन हो गया है।

निष्कर्ष:

I. मोबाइल ग्राहकों की कुल संख्या में वृद्धि हो रही है।

II. मोबाइल जीवन का एक अभिन्न भाग बन गया है।

ज्ञात कीजिए कि कौन-सा निष्कर्ष दिए गए कथन का तर्कसंगत ढंग से अनुसरण करता है:

Correct Answer: (4) केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है
Solution:आजकल मोबाइल एक आवश्यक वस्तु हो गया है। मोबाइल के बिना जिंदगी अपूर्ण प्रतीत होती है। अतः, केवल निष्कर्ष II निकलता है।

23. नीचे एक कथन तथा उसके बाद कुछ निष्कर्ष दिए गए हैं। ज्ञात कीजिए कि दिए गए कौन-सा/से निष्कर्ष दिए गए कथन का युक्तिसंगत दंग से अनुसरण करते हैं। [RRB NTPC CBT (मुख्य) परीक्षा, 17.01.2017 (तृतीय पाली)]

कथन

P > Q ≤ C ≤ B = M > D

निष्कर्ष

I. M > Q

II. D ≤ Q

III. M = Q

IV. C < D

Correct Answer: (1) केवल या तो I या III सत्य है
Solution:

P > Q ≤ C ≤ B = M > D

निष्कर्ष

I. M > Q : असत्य

II. D ≤ Q : असत्य

III. M = Q : असत्य

IV. C < D : असत्य

M या तो Q से बड़ा है या Q के बराबर है। अतः, या तो I या III सत्य है।

24. नीचे एक कथन तथा उसके बाद कुछ निष्कर्ष दिए गए हैं। आपको दिए गए कथनों को सत्य मानना भले ही वे सर्वज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत हो तथा यह तय कीजिए कि दिए गए कौन-सा/से निष्कर्ष दिए गए कथन का तार्किक ढंग से अनुसरण करता है/करते हैं। [RRB NTPC CBT (मुख्य) परीक्षा, 17.01.2017 (तृतीय पाली)]

कथन:

विपत्ति आदमी को बुद्धिमान बनाती है।

निष्कर्ष:

I. गरीब बुद्धिमान होते हैं।

II. मनुष्य तीखे अनुभवों से सीखता है।

Correct Answer: (3) केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है
Solution:कथन में विपत्ति (तंगहाली) सामान्य अर्थों में प्रयुक्त हुआ है, इसका आशय 'धन की कमी' नहीं है। अतः, निष्कर्ष I अनुसरण नहीं करता है। निष्कर्ष II उचित रूप से कथन की व्याख्या करता है, अतः यह अनुसरण करता है।

25. एक कथन और उसके कुछ निष्कर्ष नीचे दिए जा रहे हैं। [RRB NTPC CBT (मुख्य) परीक्षा, 18.01.2017 (प्रथम पाली)]

कथन:

प्रतिकूल परिस्थिति सबसे अच्छा शिक्षक है।

निष्कर्ष:

I. निर्धन व्यक्ति शिक्षित होते हैं।

II. प्रतिकूल परिस्थिति सीखने के अवसर प्रदान करती है।

कौन-सा निष्कर्ष तार्किक रूप से दिए गए कथन का पालन करता है।

 

Correct Answer: (1) केवल निष्कर्ष II पालन करता है
Solution:कथन में 'प्रतिकूल परिस्थिति' का प्रयोग सामान्य अर्थ में किया गया है तथा यह 'धन की कमी' के बारे में नहीं कहा जा रहा है। अतः, निष्कर्ष I तर्कसंगत नहीं है। निष्कर्ष II कथन की सही व्याख्या करता है अतः, यह अनुसरण करता है।

26. कथन: जिन लोगों को संगीत की समझ नहीं होती, वे गणितज्ञ बन जाते हैं। [RRB NTPC CBT (मुख्य) परीक्षा, 18.01.2017 (प्रथम पाली)]

निम्नलिखित में से कौन-सा उत्तर विकल्प उपर्युक्त कथन को तर्कसंगत बनाता है ?

Correct Answer: (4) संगीत और गणित एक साथ नहीं चलते।
Solution:यह स्पष्ट है कि संगीत और गणित साथ नहीं चलते हैं।

27. नीचे कुछ कथन और उनके निष्कर्ष दिए गए हैं। आपको इन कथनों को सच मानना है भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न लगते हो, और फिर यह तय करना है कि दिए गए कौन-से निष्कर्ष इन कथनों का तार्किक रूप से पालन करते हैं। [RRB NTPC CBT (मुख्य) परीक्षा, 18.01.2017 (द्वितीय पाली)]

कथन:

1. हाल के दिनों में इलेक्ट्रॉनिक पुस्तकों का उपयोग काफी बढ़ गया है।

2. मुद्रित पुस्तकें महंगी हैं।

निष्कर्ष:

I. आजकल कोई भी पुस्तक नहीं पढ़ता।

II. इलेक्ट्रॉनिक पुस्तकों की उपयोगिता बढ़ रही है।

Correct Answer: (1) केवल II पालन करता है।
Solution:मुद्रित पुस्तकें महँगी हैं। अतः इलेक्ट्रॉनिक पुस्तकों की लोकप्रियता एवं उपयोगिता बढ़ रही है।

निष्कर्ष I में 'कोई भी ........ नहीं' पद का प्रयोग इसे अमान्य कर देता है।

28. नीचे दिए गए कथनों के आधार पर सबसे उपयुक्त संभावित निष्कर्ष को चुनिए जो अनुसरण करता है [RRB NTPC CBT (मुख्य) परीक्षा, 18.01.2017 (तृतीय पाली)]

कथन:

मुफ्त लंच जैसी कोई चीज नहीं है।

निष्कर्ष:

I. जो चीजें मुफ्त में मिलती हैं, उनमें सदैव छिपी हुई कीमत होती है।

II. कुछ नहीं के बदले कुछ पाना असंभव है।

Correct Answer: (3) निष्कर्ष I और II दोनों अनुसरण करते हैं
Solution:स्पष्टतः दोनों निष्कर्ष I और II अनुसरण करते हैं। जिस चीज को मुफ्त देने का दावा किया जाता उसके साथ बहुत सी निबंधन और शर्तें जुड़ी होती हैं। फिर बिना कुछ दिए कुछ पाना संभव नहीं है।

29. नीचे दिए गए कथनों के आधार पर सबसे उपयुक्त संभावित निष्कर्ष को चुनिए जो अनुसरण करता है [RRB NTPC CBT (मुख्य) परीक्षा, 18.01.2017 (तृतीय पाली)]

कथन:

A. जो व्यक्ति नियमित व्यायाम करते हैं वे स्वास्थ्य के प्रति सजग हैं।

B. अपनी व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद मीना प्रतिदिन व्यायाम करती है।

निष्कर्ष:

I . मीना स्वास्थ्य के प्रति सजग है।

II. मीना के परिवार ने उसके बचपन से ही व्यायाम के महत्त्व को उसके मन में बैठा दिया है।

Correct Answer: (4) केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है
Solution:केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है। यह स्पष्ट रूप से उल्लिखित है कि नियमित व्यायाम करने वाला व्यक्ति स्वास्थ्य के प्रति सजग होता है। अतः, मीना स्वास्थ्य के प्रति सजग है।

कथनों में दी गयी जानकारी निष्कर्ष II का समर्थन नहीं करती हैं।

30. एक कथन के बाद कुछ निष्कर्ष नीचे दिए गए हैं। [RRB NTPC CBT (मुख्य) परीक्षा, 19.01.2017 (द्वितीय पाली)]

कथन:

डॉक्टर से दूर रहने के लिए एक मात्र रास्ता है पौष्टिक खाद्य पदार्थ खाना।

निष्कर्ष:

I. जल्दी ही डॉक्टर बेरोजगार हो जाएँगे।

II. डॉक्टरों के रोजगार का एक मुख्य स्त्रोत जंक फूड है।

दिए गए कथन से कौन-सा/से निष्कर्ष निकलता है/निकलते हैं?

Correct Answer: (3) न तो I न ही II पालन करता है
Solution:न तो निष्कर्ष I न ही निष्कर्ष II निकलता है। बीमारियाँ अनेक प्रकार की होती हैं। स्वस्थ व्यक्ति भी अपने को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए डॉक्टर से परामर्श लेता है। पौष्टिक खाद्य पदार्थ व्यक्ति को स्वस्थ बनाता है।