न्याय, कथन और निष्कर्ष Type-II (301 – 350 प्रश्न)

Total Questions: 50

21. नीचे दिए गए कथन का अनुसरण दो तर्कों द्वारा किया गया है। आपको यह तय करना है कि कथन के संबंध में कौन-से तर्क/ मजबूत है। [RRB Group 'D' Level-I परीक्षा, 28.09.2018 (प्रथम पाली)]

कथन: 

मोबाइल के उपयोग और सेल फोन टावरों में वृद्धि हुई है।

तर्क: 

I. यह वैश्विक विकास और पूरे विश्व को एक-दूसरे से जोड़ने के सबसे तेज व आसान तरीके को प्रदर्शित करता है।

II. लंबी अवधि में, अधिक सिग्नलों का प्रयोग होगा, जो पारिस्थतिकीय प्रणालियों की सामान्य कार्य पद्धति को प्रभावित करेंगे।

Correct Answer: (3) केवल तर्क I मजबूत है।
Solution:प्रश्न में दिए गए कथन के सन्दर्भ में केवल तर्क I मजबूत है मोबाइल के उपयोग में वृद्धि होने से वैश्विक विकास और पूरे विश्व को एक-दूसरे के करीब लाने में सबसे तेज और आसान तरीके को प्रदर्शित करता है।

22. नीचे दिए गए कथन में कौन-सी धारणाएँ निहित है? [RRB Group 'D' Level-I परीक्षा, 28.09.2018 (प्रथम पाली)]

कथन: 

एक पारिस्थितिक विज्ञानी कहते हैं, "10 वर्षों में, प्लास्टिक के लापरवाही पूर्ण उपयोग के वास्तविक प्रभाव को महसूस किया जाएगा।"

धारणाएँ: 

I. प्लास्टिक गैर- विघटनकारी है।

II. प्लास्टिक पारिस्थतिक संतुलन को प्रभावित करता है।

Correct Answer: (4) I और II निहित है।
Solution:प्रश्न में दिए गए कथन के सन्दर्भ में धारणा I और धारणा II दोनों अन्तर्निहित है। प्लास्टिक का बेतरतीब उपयोग पारिस्थितिक संतुलन को प्रभावित करता है, क्योंकि यह एक गैर-विद्यटनकारी पदार्थ है।

23. दिए गए कथन पर विचार करें और निर्णय लें कि दी गई धारणाओं में से कौन-सी कथन में निहित है? [RRB Group 'D' Level-I परीक्षा, 28.09.2018 (प्रथम पाली)]

कथन:

कोच ने कहा, "कल सुबह हॉकी टीम अभ्यास के लिए 8:00 बजे के बजाय सुबह 9.00 बजे रिपोर्ट करेगी।"

धारणाएँ: 

I. उस दिन कोच को 8:00 बजे कुछ अन्य काम था।

II. वे आम तौर पर अभ्यास के लिए आते हैं।

Correct Answer: (1) केवल II निहित है।
Solution:कथन में कोच द्वारा अभ्यास के समग्र परिवर्तन कोई कारण स्पष्ट नहीं है अतः धारणा I निहित नहीं है। प्रश्न में दिए गए कथन के सन्दर्भ में केवल धारणा II निहित है।

[2018: मीराबई चानू एवं विराट कोहली]

24. नीचे दो निष्कर्षों के साथ दिए गए कथन को पढ़ें। [RRB Group 'D' Level-I परीक्षा, 28.09.2018 (प्रथम पाली)]

कथन: 

नैना माही से पेन माँगती है।

निष्कर्ष: 

I. नैना के पास पेन नहीं है।

II. नैना कुछ लिखना चाहती है।

कौन-सा निष्कर्ष दिए गए कथन का अनुसरण करता है?

Correct Answer: (1) दोनों निष्कर्ष अनुसरण करते है
Solution:प्रश्न में दिए गए कथन के सन्दर्भ में निष्कर्ष 1 और निष्कर्ष 2 दोनों अनुसरण करते हैं।

25. निम्न कथन और तर्कों को पढ़ें और तय करें कि कथन के संबंध में कौन से तर्क सशक्त हैं? [RRB Group 'D' Level-I परीक्षा, 01.10.2018 (द्वितीय पाली)]

कथन: 

क्या उत्तर कोरिया को परमाणु बमों का निर्माण करना चाहिए?

तर्कः 

I. हाँ, यह राष्ट्र की सुरक्षा के लिए जरूरी है।

II. नहीं, यह वहाँ के आँचलिक संतुलन को बिगाड़ देगा।

Correct Answer: (4) न तो तर्क I और न ही II सशक्त है
Solution:प्रश्न में दिए गए कथन के सन्दर्भ में न तो तर्क 1 और तर्क 2 दोनों सशक्त नहीं है।

26. इस कथन के बाद दो तर्क दिये गये हैं। आपको यह तय करना है कि कथन के संबंध में कौन से तर्क मजबूत हैं। [RRB Group 'D' Level-I परीक्षा, 01.10.2018 (द्वितीय पाली)]

कथन: 

क्या कॉलोनियों में घूमने वाले कुत्ते होने चाहिए?

तर्क: 

I. हाँ, वे स्वतंत्र और अहिंसक होते हैं। कभी-कभी जब उनकी आबादी बढ़ती है, नगर पालिका उन्हें पकड़ लेती है।

II. नहीं, यह सिद्ध हो चुका है कि वे खतरनाक होते हैं।

Correct Answer: (1) I और II दोनों ही मजबूत हैं
Solution:प्रश्न में दिए गए कथन के सन्दर्भ में तर्क I और II दोनों मजबूत हैं।

27. निम्न कथन और तर्कों को पढ़ें और तय करें कि कथन के संबंध में कौन से तर्क सशक्त हैं? [RRB Group 'D' Level-I परीक्षा, 01.10.2018 (द्वितीय पाली)]

कथनः 

ग्रामीण गरीब कृषकों को उर्वरकों पर सब्सिडी दी जानी चाहिए।

तर्कः 

I. हाँ, इससे राष्ट्र के अन्नदाता की आय मे सुधार होता है।

II. नहीं, यह जनता के पैसों की बर्बादी है।

Correct Answer: (1) केवल तर्क I सशक्त है
Solution:प्रश्न में दिए गए कथन के सन्दर्भ में केवल तर्क I मजबूत तर्क है।

28. नीचे एक कथन I और II के रूप में अंकित दो निष्कर्ष दिए गए हैं। आपको तय करना है कि कौन-सा तर्क कथन के संदर्भ में सशक्त है : [RRB Group 'D' Level-I परीक्षा, 01.10.2018 (द्वितीय पाली)]

कथनः 

भोजन शिष्टाचार किंडरगार्टेन कैरीकुलम का अहम हिस्सा होना चाहिए।

तर्कः 

I. हाँ, इससे बच्चों में उत्तरदायित्व बोध का विकास होता है।

II. नहीं, शिष्टाचार केवल वयस्कों के लिए हैं, बच्चों का उनसे कोई संबंध नहीं है।

Correct Answer: (3) केवल तर्क I सशक्त है
Solution:प्रश्न में दिए गए कथन के सन्दर्भ में केवल तर्क I सशक्त है। शिष्टाचार बड़ों के साथ-साथ बच्चों के लिए भी अति आवश्यक है क्योंकि बचपन की आदतें ही बड़ा होने पर उनके शिष्टाचार का निर्माण करती हैं।

29. आपको एक प्रश्न और दो कथन दिए गए हैं। पहचानें कि प्रश्न का उत्तर देने के लिए कौन से कथन आवश्यक हैं/पर्याप्त हैं। [RRB Group 'D' Level-I परीक्षा, 03.10.2018 (प्रथम पाली)]

प्रश्नः 

चमेली का रंग क्या है?

कथनः 

I. नीले को सफेद कहा जाता है, सफेद को लाल कहा जाता है और लाल को पीला कहा जाता है।

II. पीले को बैंगनी कहा जाता है, बैंगनी को काला कहा जाता है, सफेद को भूरा कहा जाता है और भूरे को नारंगी कहा जाता है।

Correct Answer: (1) या तो I या II पर्याप्त है
Solution:चमेली का रंग सफेद होता है। अतः या तो कथन 1 या कथन 2 उत्तर देने के लिए पर्याप्त है।

30. निम्न कथन और तर्क पढ़े। निर्णय करें कि कथन के संबंध में कौन-सा तर्क मजबूत है। [RRB Group 'D' Level-I परीक्षा, 03.10.2018 (प्रथम पाली)]

कथनः 

क्या प्राथमिक विद्यालयों में लिखित परीक्षा को बंद कर देना चाहिए?

तर्कः 

I. हाँ, युवा छात्रों को बोझ महसूस होता है और ऐसी परीक्षाएँ प्राकृतिक सोच प्रक्रिया में मदद नहीं करती है।

II. नहीं, परीक्षा के बिना छात्र शिक्षा और सीखने के बारे में गंभीर नहीं होंगे।

Correct Answer: (3) केवल तर्क II मजबूत है
Solution:प्रश्न में दिए गए कथन के सन्दर्भ में I और II दोनों मजबूत हैं।