न्याय, कथन और निष्कर्ष Type-II (301 – 350 प्रश्न)

Total Questions: 50

31. एक कथन के बाद दो तर्क I और II दिए गए हैं। निर्णय करें कि कथन के संबंध में कौन सा/से तर्क मजबूत है/हैं। [RRB Group 'D' Level-I परीक्षा, 03.10.2018 (प्रथम पाली)]

कथनः

क्या ग्लोबल वार्मिंग असली खतरा है?

तर्कः 

I. हाँ, यह एक खतरा है, जिसके परिणामस्वरूप समुद्री तल से वृद्धि, अत्यधिक गर्मी, जंगली आग के खतरे, और सूखे और अन्य जल आपूर्ति के मुद्दे होते हैं।

II. नहीं, ग्लोबल वार्मिंग कुछ लोगों द्वारा बनाई गई गलत धारणा है।

Correct Answer: (2) केवल तर्क I मजबूत है
Solution:प्रश्न में दिए गए कथन के सन्दर्भकेवल तर्क I मजबूत है क्योंकि कथन I तथ्यों पर आधारित है जबकि कथन II तथ्यहीन पूर्वधारणा पर आधारित है।

32. एक कथन के बाद दो तर्क दिए गए हैं। निश्चित करें कि कौन सा/से कथन के संबंध में मजबूत है/हैं। [RRB Group 'D' Level-I परीक्षा, 03.10.2018 (प्रथम पाली)]

कथन:

क्या पारदर्शी कपड़ों पर प्रतिबंध लगाना चाहिए?

तर्कः 

I. हाँ, यह लोगों को परेशान करता है और कुरीति उत्पन्न करता है।

II. नहीं, उनकी पसंद के कपड़े पहनना व्यक्ति का मौलिक अधिकार है।

Correct Answer: (4) केवल तर्क II मजबूत है
Solution:प्रश्न मे दिए गए कथन के सन्दर्भ में केवल तर्क 2 मजबूत है। पहनावा व्यक्ति का मौलिक अधिकार के अन्तर्गत शामिल है।

33. नीचे प्रत्येक प्रश्न के विवरण के आगे I एवं II दो धारणाएं दी गई है। आपको विवरण एवं इसका अनुसरण करने वाली धारणाओं पर विचार करते हुए यह निर्णय लेना हैं कि इनमें से कौन सी धारणा विवरण में अंतर्निहित है। [RRB Group 'D' Level-I परीक्षा, 05.10.2018 (द्वितीय पाली)]

विवरणः 

"यह स्थल छुट्टियाँ मनाने के लिए सबसे अच्छा है।" अनीता ने अपने पति राम से कहा।

धारणाएं: 

I. छुट्टी बिताने का स्थल शीतल और खुशगवार होना चाहिए।

II. राम अनीता का पति है।

Correct Answer: (1) केवल धारणा II अंतर्निहित है
Solution:प्रश्न में दिए गए विवरण के संदर्भकेवल धारणा 2 अंतर्निहित है। छुट्टी बिताने के लिए किस प्रकार के स्थल की आवश्यकता है, इसकी चर्चा नहीं की गई।

34. यहाँ एक प्रश्न के बाद दो तर्क दिए गए हैं। निर्णय लें कि इनमें से कौन प्रश्न के साथ तर्क संगत है? [RRB Group 'D' Level-I परीक्षा, 05.10.2018 (द्वितीय पाली)]

प्रश्नः 

सब्जियों के थोकबाज़ार में होनेवाले अस्त-व्यस्तता से बचने का कोई तरीका है?

तर्कः 

I. हाँ, लोगों को शिष्ट होना चाहिए और एक दूसरे को रास्ता देकर मदद करनी चाहिए।

II. नहीं, परम्परागत बाजार की सड़के तंग है और उन्हें प्रतिदिन साफ रखना मुश्किल है। साथ ही प्रत्येक दिन आवाजाही बढ़ती जा रही है।

Correct Answer: (4) केवल I तर्कसंगत है
Solution:दिए गए प्रश्न के संदर्भ में तर्क I तर्क संगत है। लोगों को शिष्ट होना चाहिए, जिससे अस्त-व्यवस्तता में कमी आएगी।

35. निम्न वक्तव्य (यों) व निष्कर्षों को ध्यान से पढ़ें और उन निष्कर्षों का चयन करें, जो वक्तव्य (यों) से तार्किक रूप से प्राप्त होते हैं। [RRB Group 'D' Level-I परीक्षा, 05.10.2018 (द्वितीय पाली)]

वक्तव्यः 

सरकार ने NCERT के वर्तमान पाठ्यक्रम में से 50% कम करने के लिए प्रस्ताव दिया था।

निष्कर्षः 

I. सरकार को विशेषज्ञों की एक समिति का गठन करना चाहिए, जो गुणवत्ता को प्रभावित किए बगैर कम कर सके।

II. पाठ्यक्रम में कमी इस प्रकार की जाए, जिससे सभी छात्र परीक्षा में उत्तीर्ण हों।

Correct Answer: (4) केवल I अनुसरण करता है
Solution:प्रश्न में दिए गए वक्तव्य के संदर्भमें केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है। बगैर पाठ्यक्रम को प्रभावित किए पाठ्यक्रम में 50% कम करने का प्रस्ताव होना चाहिए।

36. दिए गए वक्तव्य (यो) पर विचार करे और तय करे कि दी गई धारणाओं में से कौन सी वक्तव्य के साथ निर्विवाद है। [RRB Group 'D' Level-I परीक्षा, 05.10.2018 (द्वितीय पाली)]

वक्तव्यः 

यह डिटर्जेंट अन्य डिटर्जेंट की तुलना में बेहतर साफ करता है।

धारणाएँ: 

I. बाजार में अन्य डिटर्जेंटस हैं।

II. अन्य कोई डिटर्जेंटस नही है, जो बेहतर साफ करता हैं।

Correct Answer: (4) दोनों I और II अंतर्निहित हैं।
Solution:प्रश्न में दिए गए वक्तव्य के संदर्भधारणा I और II दोनों निर्विवाद रूप से अंतर्निहित है।

37. निम्नलिखित प्रश्न पढ़ें और निर्णय लें कि प्रश्न के लिए तर्क मजबूत हैं या नहीं। [RRB Group 'D' Level-I परीक्षा, 05.10.2018 (तृतीय पाली)]

सवाल: 

क्या सफेद शक्कर का सेवन कम होना चाहिए?

तर्कः 

I. हां, हाल के अध्ययनों से यह स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है।

II. नहीं, हम चीनी से पूरी तरह से बच नहीं सकते हैं, लेकिन जहां तक इसकी खपत का सवाल है, हम बुद्धिमान हो सकते हैं।

Correct Answer: (1) केवल तर्क I मजबूत है
Solution:दिए गए सवाल के सन्दर्भ में केवल तर्क I मजबूत है। सफेद शक्कर स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है।

38. नीचे प्रत्येक प्रश्न के विवरण के आगे I एवं II दो अवधारणाएँ दी गई है। आपको विवरण एवं उसका अनुसरण करने वाली अवधारणाओं पर विचार करते हुए यह निर्णय लेना है कि इनमें से कौन सी अवधारणा विवरण में अंतर्निहित हैं। [RRB Group 'D' Level-I परीक्षा, 05.10.2018 (तृतीय पाली)]

विवरणः

"छतरी रख लो। बारिश होने वाली है।" गोपु अपने बेटे शोमु को कहता है।

अवधारणाएँ: 

I. छतरी व्यक्ति को भीगने से बचाती है।

II. गोपु एवं शोमु परिवार सदस्य हैं।

Correct Answer: (1) दोनों I एवं II अंतर्निहित हैं
Solution:प्रश्न में दिए गए विवरण के सन्दर्भमें अवधारणा 1 और अवधारणा 2 दोनों अन्तर्निहित है।

39. निम्नलिखित प्रश्न में एक कथन तथा दो अनुमान I और II दिए गए हैं। आपको कथन को ध्यानपूर्वक पढ़ते हुए यह निर्णय लेना होगा कि कथन में से कौन सा अनुमान स्पष्ट प्रतीत होता है। [RRB Group 'D' Level-I परीक्षा, 05.10.2018 (तृतीय पाली)]

कथनः

म्यूचुअल फंड, बाज़ार की जोखिमों हेतु उत्तरदायी होते हैं।

अनुमानः 

I. एक व्यक्ति को निवेश से हानि हो सकती है।

II. एक व्यक्ति को निवेश से लाभ हो सकता है।

Correct Answer: (1) I और II दोनों स्पष्ट हैं
Solution:प्रश्न में दिए गए कथन के सन्दर्भ में अनुमान 1 और अनुमान 2 दोनों स्पष्ट प्रतीतं होता है।

40. दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़ें और चुनें कि कौन से निष्कर्ष तार्किक रूप से कथन का अनुसरण करते हैं। [RRB Group 'D' Level-I परीक्षा, 05.10.2018 (तृतीय पाली)]

कथनः 

मानसून के दौरान बैंगलोर की अधिकांश सड़कों में गड्ढे हो जाते हैं।

निष्कर्षः 

I. प्राधिकरण को मानसून के दौरान सड़क की स्थिति खराब होने का कारण पता करना चाहिए।

II. प्राधिकरण को सभी गड्ढे भरने चाहिए और मुख्य सड़कों को व्यवस्थित रखने के लिए समाधान ढूंढना चाहिए।

Correct Answer: (3) दोनों I और II अनुसरण करते हैं
Solution:प्रश्न में दिए गए कथन के सन्दर्भ में निष्कर्ष I और निष्कर्ष II दोनों अनुसरण करते हैं। मानसून के समय सड़कों की स्थिति के संदर्भ में समाधान ढूंढना चाहिए।