न्याय, कथन और निष्कर्ष Type-II (351 – 400 प्रश्न)

Total Questions: 50

11. दिए गए कथन और निष्कर्षों को ध्यान से पढ़ें और यह चुनें कि कौन-सा कथन तर्कसंगत रूप से निष्कर्षों का अनुसरण करता है। [RRB Group 'D' Level-I परीक्षा, 11.10.2018 (द्वितीय पाली)]

कथनः 

नयन 2014 में स्थानीय फुटबॉल टीम में शामिल हो गए जिससे टीम को 2016 और 2018 के बीच लगातार तीन चैम्पियनशिप जीतने में मदद मिली।

निष्कर्षः 

I. नयन ने टीम को नई ऊँचाइयों तक पहुँचने में मदद की है

II. नयन एक सफल फुटबॉल खिलाड़ी है।

Correct Answer: (2) दोनों निष्कर्ष अनुसरण करते हैं
Solution:दिए गए कथन के सन्दर्भ में निष्कर्ष I और निष्कर्ष II दोनों अनुसरण करता है।

12. एक कथन के बाद दो तर्क दिए गए है। यह तय करें कि कथन के सदंर्भ में कौन से तर्क सशक्त है। [RRB Group"D' Level-I परीक्षा, 11.10.2018 (द्वितीय पाली)]

कथन:

क्या छात्र संगठनों पर प्रतिबंध होना चाहिए?

तर्कः 

I. हाँ, इस तरीके के द्वारा ही छात्र संगठनों के आक्रामक व्यवहार को रोक सकते हैं।

II. नहीं, यह छात्रों को उनके लोकतांत्रिक अधिकारों से वंचित रखेगा।

Correct Answer: (1) केवल तर्क II ही सशक्त है
Solution:समी छात्र समूह आक्रमक नहीं होते हैं अपितु अनेक छात्र समूह छात्रों के सन्दर्भ में तदर्थ समूह अथवा हित समूह के रूप में कार्य करते हैं।

13. नीचे एक कथन और उसके बाद दो मान्यताएँ I और II दी गई हैं। कथन और मान्यताओं पर विचार करते हुए आपको निर्णय लेना है कि कौन-सी/से मान्यता/मान्यताएँ दिए गए कथन में निहित है। [RRB Group 'D' Level-I परीक्षा, 15.10.2018 (प्रथम पाली)]

कथन: 

X ने Y से कहा, "मैं किशोरों के व्यवहार में फेसबुक और इंस्टाग्राम के उपयोग की वजह आने वाले बनावटी व्यवहार के बारे में शोध करना चाहता हूँ।"

मान्यताएँ: 

I. फेसबुक और इंस्टाग्राम के उपयोग की वजह से किशोरों की वृत्ति में होने वाले परिवर्तन को लक्षित किया जा सकता है।

II. X के पास इस प्रकार के शोध करने का कौशल और दक्षता है।

Correct Answer: (1) दोनों ही मान्यता I और II निहित हैं
Solution:प्रश्न में दिए गए कथन के सन्दर्भ में मान्यता I और मान्यता II दोनों कथन में अन्तर्निहित हैं।

14. नीचे एक कथन और उसके बाद I और II से क्रमांकित अवधारणाएँ दी गई हैं। आपको कथन और उसके बाद दी गई अवधारणाओं पर विचार करना होगा और यह तय करना होगा की कथन में कौन सी धारणाएँ अंतर्निहित हैं। [RRB Group 'D' Level-I परीक्षा, 15.10.2018 (प्रथम पाली)]

कथन: 

जहाँ चाह, वहाँ राह।

अवधारणाएँ:

I. लोग किसी चीज को टालने के लिए बहाने बनाते हैं।

II. कुछ करने का इरादा अधिक महत्वपूर्ण होता है।

Correct Answer: (4) केवल अवधारणा II अंतर्निहित है
Solution:प्रश्न में दिए गए कथन के सन्दर्भ में केवल अवधारणा II अन्तर्निहित है। अगर इरादे मजबूत हो तो कुछ भी असम्भव नहीं।

15. दिए गए कथन और निष्कर्षों को ध्यान से पढ़ें और यह चुनें कि कौन-सा/से निष्कर्ष दिए गए कथन से तर्कसंगत है/हैं। [RRB Group 'D' Level-I परीक्षा, 15.10.2018 (प्रथम पाली)]

कथन: 

खिलाड़ियों से बात करते हुए, कोच ने कहा, "क्लब में उच्च श्रेणी की प्रतिभा विपुलता में हैं।"

निष्कर्ष: 

I. कोच खिलाड़ियों की क्षमता को परखने में सक्षम हैं।

II. कोच अपनी टीम की प्रतिभा को स्वीकार कर रहा हैं।

Correct Answer: (4) दोनों निष्कर्ष तर्कसंगत हैं
Solution:प्रश्न में दिए गए कथन के सन्दर्भ में निष्कर्ष I और निष्कर्ष II दोनों तर्कसंगत है।

16. निम्नलिखित प्रश्न में एक कथन एवं I और II तर्क दिए गए हैं। आपको तय करना है कि निम्नलिखित तर्कों में से कौन-सा एक मजबूत तर्क है। [RRB Group 'D' Level-I परीक्षा, 15.10.2018 (प्रथम पाली)]

कथन: 

भारत में शिकार पर प्रतिबंध लगा दिया जाना चाहिए?

तर्क: 

I. हाँ, शिकार के कारण कुछ प्रजातियाँ विलुप्त हो जाती हैं।

II. नहीं, शिकार लोगों के मनोरंजन की रूचियों में से एक है।

Correct Answer: (1) केवल तक I मजबूत हैं
Solution:प्रश्न में दिए गए कथन के सन्दर्भकेवल निष्कर्ष I मजबूत तर्क है। अंधाधुंध शिकार से कई प्रजातियाँ विलुप्त हो चुकी हैं अथवा विलुप्ति के कगार पर हैं।

17. नीचे दिए गए कथन का उसके बाद दी गयी अवधारणाओं I और II द्वारा अनुसरण किया गया है। आपको कथन और उसके बाद दी गयी अवधारणाओं पर विचार करना होगा और यह तय करना होगा कि कथन में कौन-सी अवधारणाएँ अंतर्निहित हैं। [RRB Group 'D' Level-I परीक्षा, 15.10.2018 (द्वितीय पाली)]

कथन: 

एक निजी बैंक का दावा है, "यह बैंक गृह ऋण पर सर्वोत्तम ब्याज दर देता है"।

अवधारणाएँ: 

I. बैंक ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए गृह ऋण पर कम ब्याज दर निर्धारित करता है।

II. ऐसे कई लोग है जो गृह ऋण लेते हैं।

Correct Answer: (4) I और II दोनों ही अंतर्निहित है।
Solution:प्रश्न में दिए गए कथन के सन्दर्भ में अवधारणा I और अवधारणा II दोनों अन्तर्निहित हैं। घर निर्माण के लिए लोग गृह ऋण लेते हैं और ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए बैंक कम ब्याज दर निर्धारित करता है।

18. नीचे दिए गए प्रत्येक प्रश्न में एक कथन तथा I और II दो पूर्वधारणाएँ दी गई हैं। आपको कथन और पूर्वधारणाओं को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय करना है कि कौन-सी पूर्वधारणा कथन में अंतर्निहित है। [RRB Group 'D' Level-I परीक्षा, 15.10.2018 (द्वितीय पाली)]

कथनः 

X ने Y से कहा, "मैं भारत में उपलब्ध सबसे स्वस्थ नाश्ते पर सर्वेक्षण करना चाहता हूँ"।

पूर्वधारणाः 

I. सर्वेक्षण द्वारा भारत के सबसे स्वस्थ नाश्ते के बारे में जाना जा सकता है।

II. इस तरह के सर्वेक्षण के लिए X के पास कौशल और दक्षता है।

Correct Answer: (4) I और II दोनों अंतर्निहित है।
Solution:प्रश्न में दिए गए कथन के सन्दर्भ में पूर्वधारणा 1 और पूर्वधारणा 2 दोनों अन्तनिर्हित है। सर्वेक्षण करने हेतु x के पास कौशल और दक्षता है, जिसके माध्यम से भारत के स्वस्थ नाश्ते की जानकारी जानी जा सकती है।

19. दिए गए कथन और निष्कर्षों को ध्यान से पढ़ें और यह चुनें कि कौन-सा कथन तर्क संगत रूप से निष्कर्षों का पालन करता है। [RRB Group 'D' Level-I परीक्षा, 15.10.2018 (द्वितीय पाली)]

कथन: 

एक किरायेदार ने अपने पड़ोसी से कहा, "आजकल, विवाह समारोहों मे बहुत तेज डीजे संगीत बजते हैं और जिससे आस-पास के लोग परेशान है।"

निष्कर्ष: 

I. इन दिनों विवाह में डीजे संगीत काफी लोकप्रिय है।

II. किरायेदार शांत इलाके पसंद करता है।

Correct Answer: (4) दोनों निष्कर्ष पालन करते है।
Solution:प्रश्न में दिए गए कथन के सन्दर्भ में निष्कर्ष I और निष्कर्ष II दोनों अनुसरण करते हैं। आजकल शादी-विवाह में डीजे बजना सामान्य हो गया है किन्तु तेज ध्वनि से आस-पास रहने वाले लोगों को परेशानी होती है।

20. निम्नलिखित प्रश्न में एक कथन दिया गया है जिसका दो तर्कों I और II द्वारा अनुसरण किया गया है। आपको तय करना है कि निम्नलिखित तर्कों में से कौन-सा एक मजबूत तर्क है। [RRB Group 'D' Level-I परीक्षा, 15.10.2018 (द्वितीय पाली)]

कथन: 

क्या 14 वर्ष तक की आयु के बच्चों के लिए शिक्षा निःशुल्क होनी चाहिए?

तर्कः 

I. हाँ, इससे देश में मजबूर बाल श्रम को रोकने में मदद मिलेगी।

II. नहीं, निःशुल्क चीजों का कोई मूल्य नहीं होता है।

Correct Answer: (3) केवल तर्क I मजबूत हैं।
Solution:प्रश्न में दिए गए कथन के सन्दर्भ में केवल तर्क I मजबूत है। शिक्षा निःशुल्क होने से देश में मजबूर बाल-श्रम को रोकने में सहायता मिलेगी।