न्याय, कथन और निष्कर्ष Type-II (351 – 400 प्रश्न)

Total Questions: 50

21. दिए गए कथन और निष्कर्षों को ध्यान से पढ़ें और यह चुनें कि कौन-सा/से निष्कर्ष दिए गए कथन से तर्कसंगत है/हैं। [RRB Group 'D' Level-I परीक्षा, 15.10.2018 (तृतीय पाली)]

कथन: 

अफ्रीका के ज्यादातर लोग कुपोषण से पीड़ित है।

निष्कर्षः 

I. कुपोषण की समस्या को दूर करने के लिए सरकार को तत्काल कदम उठाने की जरूरत है।

II. लोगों को अच्छा और स्वस्थ भोजन खाने के लिए कहा जाना चाहिए।

Correct Answer: (4) केवल निष्कर्ष I तर्कसंगत है
Solution:प्रश्न में दिए गए कथन के सन्दर्भ में निष्कर्ष I तर्कसंगत है। सरकार को कुपोषण दूर करने के लिए आवश्यक कदम उठाना चाहिए।

22. दिए गए कथन और निष्कर्षों को ध्यान से पढ़ें और यह चुनें कि कौन-सा/से निष्कर्ष दिए गए कथन से तर्कसंगत है/हैं। [RRB Group 'D' Level-I परीक्षा, 15.10.2018 (तृतीय पाली)]

कथनः 

जिला कलेक्टर का कहना है कि डैम का निर्माण आसपास के इलाकों में पानी की समस्याओं को समाप्त कर देगा।

निष्कर्षः 

I. जिला कलेक्टर से पानी के कमी की समस्या को देखने के लिए कहा जा रहा है।

II. जिला कलेक्टर पास के क्षेत्रों में पानी की समस्या का समाधान करने के लिए आए हैं।

Correct Answer: (3) केवल निष्कर्ष II तर्कसंगत है
Solution:प्रश्न में दिए गए कथन के सन्दर्भ में केवल निष्कर्ष II तर्कसंगत है।

23. नीचे दिए गए प्रत्येक प्रश्न में एक कथन तथा I और II से संख्यांकित दो पूर्वधारणाएँ दी गई हैं। आपको कथन और पूर्वधारणाओं को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय करना है कि कौन सी पूर्वधारणा कथन में अंतर्निहित है। [RRB Group 'D' Level-I परीक्षा, 15.10.2018 (तृतीय पाली)]

कथनः 

X ने Y से कहा, "मैं 5 साल से कम आयु के बच्चों पर धूम्रपान के धुएँ की वजह से होने वाले प्रभाव पर शोध करना चाहता हूँ।"

पूर्वधारणाएँ: 

I. 5 साल से कम आयु के बच्चों पर धुम्रपान के धुएँ की वजह से होने वाले प्रभाव को शोध के माध्यम से जाना जा सकता है।

II. इस तरह के शोध के लिए X के पास कौशल और योग्यता है।

Correct Answer: (2) I और II दोनों अंतर्निहित हैं
Solution:प्रश्न में दिए गए कथन के सन्दर्भ में दोनों पूर्वधारणाएँ अन्तर्निहित हैं। धूम्रपान से होने वाले प्रभाव को शोध के माध्यम से जाना जा सकता है। व X के पास इसके लिए आवश्यक कौशल व योग्यता होगी।

24. कथन पढ़ें और दी गई जानकारी से तर्कसंगत निष्कर्ष की पहचान करें। [RRB Group 'D' Level-I परीक्षा, 15.10.2018 (तृतीय पाली)]

कथनः 

ए.आर. रहमान बहुत अच्छे संगीत निर्देशक हैं। वे बहुत ही सृजनशील हैं।

निष्कर्षः 

I. सभी संगीत निर्देशक बहुत अच्छे होते हैं।

II. ए. आर. रहमान सृजनशील रचनाओं का निर्माण करते हैं।

Correct Answer: (4) केवल निष्कर्ष II तर्कसंगत है
Solution:प्रश्न में दिए गए कथन के सन्दर्भ में निष्कर्ष II तर्कसंगत है। ए० आर० रहमान नई संगीतों की धुनों की खोज किया करते हैं।

25. निम्न कथन पर विचार करते हुए यह निर्णय लें, कि इनमें से कौन सी धारणा कथन में अंतर्निहित है/हैं। [RRB Group 'D' Level-I परीक्षा, 16.10.2018 (द्वितीय पाली)]

कथन:

बच्चों को विभिन्न सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में शामिल करना महत्त्वपूर्ण है

धारणाएं: 

I. नैतिक विकास विभिन्न सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों से ही होता है।

II. विद्यालय विभिन्न सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों के बिना प्रवेश नहीं देते है।

Correct Answer: (3) केवल धारणा I अंतर्निहित है
Solution:प्रश्न में दिए गए कथन के सन्दर्भ में निष्कर्ष I अन्तर्निहित है। बच्चों में नैतिक विकास हेतु विभिन्न सहपाठ्यक्रम गति विधियों में शामिल होना आवश्यक है।

26. निम्न कथन पढ़ें और पहचाने कि दी गई सूचना में से तार्किक रूप से भिन्न में से कौन से निष्कर्ष निकलते हैं। [RRB Group 'D' Level-I परीक्षा, 16.10.2018 (द्वितीय पाली)]

कथन:

इस बैठक का आयोजन बहुत अच्छे से किया गया है।

निष्कर्ष:

I. आयोजक व्यापार जगत के लोग हैं।

II. आयोजक बैठक का आयोजन करने में बहुत सुव्यवस्थित रहे हैं।

Correct Answer: (3) केवल निष्कर्ष II निकलता है।
Solution:प्रश्न में दिए गए कथन के सन्दर्भ में केवल निष्कर्ष 2 निकलता है।

27. नीचे दिये गये कथन का उसके बाद दी गयी अवधारणाओं I और II द्वारा अनुसरण किया गया है। आपको कथन और उसके बाद दी गयी अवधारणाओं पर विचार करना होगा और यह तय करना होगा कि कथन में कौन सी अवधारणाएं अंतर्निहित हैं। [RRB Group 'D' Level-I परीक्षा, 16.10.2018 (द्वितीय पाली)]

कथन:

मुझे एक भारतीय पायलट पसंद है। मैने पायलट बनने का निर्णय लिया है।

अवधारणाएँ:

I. मैं एक पायलट नहीं हूँ।

II. मैं एक पायलट हूँ

Correct Answer: (2) केवल अवधारणा I अंतर्निहित है।
Solution:प्रश्न में दिए गए कथन के सन्दर्भ में केवल अवधारणा I अन्तर्निहित है।

28. कथन पढ़े और दी गई जानकारी के आधार पर तार्किक रूप से सही निष्कर्ष की पहचान करें। [RRB Group 'D' Level-I परीक्षा, 23.10.2018 (द्वितीय पाली)]

कथन: 

दुकान के एक नोटिस में लिखा है, "हम शहर में सबसे अच्छी गुणवत्ता वाले चावल बेचते हैं।"

निष्कर्ष: 

I. कोई भी इस दुकान से सबसे अच्छे चावल प्राप्त कर सकता है।

II. कोई भी अन्य दुकान अच्छी गुणवत्ता वाले चावल नहीं बेचती है।

Correct Answer: (1) केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है।
Solution:प्रश्न में दिए गए कथन के सन्दर्भमें केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है।

29. कथन और निम्नलिखित तर्कों पर विचार करें और निर्णय लें कि कथन के संबंध में कौन से तर्क सशक्त है। [RRB Group 'D' Level-I परीक्षा, 23.10.2018 (द्वितीय पाली)]

कथन: 

कुपोषण की रोकथाम के लिए विटामिन के अनुपूरक की खुराक लेना कोई समाधान नहीं है। बेहतर परिणाम के लिए इसके साथ उचित पौष्टिक आहार लिया जाना चाहिए।

तर्क: 

I. हाँ, उचित आहार नहीं लेने के कारण ही विटामिन का पूर्ण अवशोषण नहीं हो पाता है।

II. नहीं, अधिक मात्रा में विटामिन लेने से विटामिन तंत्र से निकल जाता है।

Correct Answer: (4) केवल तर्क I सही है।
Solution:दिए गए कथन के सन्दर्भ में केवल तर्क I सशक्त है। कुपोषण की रोकथाम हेतु उचित आहार की आवश्यकता होती है।

30. निम्नलिखित कथन पर विचार करके यह निर्णय लें कि कथन में कौन सी धारणा अंतर्निहित है। [RRB Group 'D' Level-I परीक्षा, 23.10.2018 (तृतीय पाली)]

कथनः 

भारत सरकार आयकर विभाग के लिए वर्ष में तीन बार भर्ती प्रक्रिया का संचालन करने की योजना बना रही है।

धारणाः 

I. यह इसलिए हो रहा है क्योंकि अधिक रिक्तियाँ हैं।

II. भारत सरकार आयकर क्षेत्र की सभी अनियमितताओं की जाँच करना चाहती है।

Correct Answer: (2) केवल धारणा I अंतर्निहित है।
Solution:प्रश्न में दिए गए कथन के सन्दर्भ में केवल धारणा 1 अन्तर्निहित है। आयकर विभाग मे रिक्तियाँ अधिक होने के कारण विभाग वर्ष में 3 बार भर्ती प्रक्रिया का संचालन करने की योजना बना रहा है। धारणा 2 का कथन से कोई स्पष्ट संबंध नहीं है।