न्याय, कथन और निष्कर्ष Type-II (351 – 400 प्रश्न)

Total Questions: 50

31. नीचे दिए गए प्रश्न के आगे। I एवं II दो तर्क दिए गए है। आपको निर्णय लेना है कि कौन-सा/से तर्क प्रश्न के सम्बन्ध में अधिक सशक्त है/हैं। [RRB Group 'D' Level-I परीक्षा, 23.10.2018 (तृतीय पाली)]

प्रश्नः 

क्या हमारे देश को विकास के लिए अनेक योजनाएँ बनाने की आवश्यकता है?

तर्क: 

I. हाँ, उचित योजना के बिना कुछ भी प्राप्त नहीं किया जा सकता।

II. नहीं, योजना पर बहुत अधिक ऊर्जा, धन और समय का अपव्यय होता है।

Correct Answer: (4) केवल तर्क I सशक्त है
Solution:दिए गए प्रश्न के सन्दर्भ में केवल तर्क 1 मजबूत है। देश का विकास योजना के बिना सम्भव नहीं है।

32. दिए गए तर्क और पूर्वानुमानों को ध्यान से पढ़ें और तर्क का तार्किक रूप से अनुसरण करने वाले पूर्वानुमान (पूर्वानुमानों) का चयन करें। [RRB Group 'D' Level-I परीक्षा, 23.10.2018 (तृतीय पाली)]

तर्क: 

घर को तत्काल मरम्मत की आवश्यकता है।

पूर्वानुमान: 

I. जब तक घर की मरम्मत नहीं की जाती तब तक परिवार का कल्याण नहीं हो सकता।

II. मरम्मत में पैसा लगता है।

Correct Answer: (3) न तो I और II न अनुसरण करता है।
Solution:प्रश्न में दिए गए तर्क के सन्दर्भ में न तो पूर्वानुमान 1 और न ही पूर्वानुमान 2 तार्किक रूप से अनुसरण करता है।

33. कथन और निम्नलिखित तर्कों पर विचार करें और निर्णय ले कि कथन के संबंध में कौन-सा तर्क सशक्त है। [[RB Group 'D' Level-I परीक्षा, 23.10.2018 (तृतीय पाली)]

कथनः 

क्या कार्यालय परिसर में अनिवार्य मनोरंजक लाउंज होना चाहिए क्योंकि लोग अपना अधिकांश दिन कार्यस्थल पर व्यतीत करते हैं?

तर्कः 

I. हाँ, यह अतिरिक्त समय में कर्मचारियों को आराम करने में मदद करता है और इससे वे अधिक उत्पादक बन जाते हैं।

II. नहीं, सभी कंपनियाँ ऐसी सुविधाएँ वहन नहीं कर पाएगी।

Correct Answer: (3) केवल तर्क I सशक्त है।
Solution:प्रश्न में दिए गए कथन के सन्दर्भ में केवल तर्क I सशक्त है। मनोरंजक लाउंज होने से अतिरिक्त समय में कर्मचारियों को आराम करने में मदद मिलती है, जिसका सकारात्मक प्रभाव कार्य उत्पादकता पर पड़ता है।

34. नीचे दिए गए प्रश्न का उसके बाद दिए गए दो तर्कों I और II द्वारा अनुसरण किया गया है। प्रश्न को पढ़ें और निर्णय करें कि प्रश्न के संबंध में कौन से तर्क मजबूत हैं। [RRB Group 'D' Level-I परीक्षा, 24.10.2018 (द्वितीय पाली)]

प्रश्न: 

क्या उत्पादों की बिक्री के लिए दिखाये जाने वाले विज्ञापनों को प्रतिबंधित कर दिया जाना चाहिए?

तर्कः 

I. हां, विज्ञापनों पर बहुत अधिक धन खर्च किया जाता है, जिससे उपभोक्ताओं के लिए उत्पाद मंहगे हो जाते हैं।

II. नहीं विज्ञापनों के बिना, उत्पाद की बिक्री नहीं होगी।

Correct Answer: (1) केवल तर्क I मजबूत है।
Solution:दिए गए प्रश्न के सन्दर्भ में केवल तर्क 1 मजबूत है। विज्ञापन पर अत्यधिक खर्च किए जाने से उत्पाद के मूल्य में वृद्धि हो जाती है, जिससे उपभोक्ताओं के लिए उत्पाद महंगे हो जाते हैं।

तर्क 2 मजबूत नहीं है क्योंकि उत्पाद की बिक्री हेतु दिखाए जाने वाले विज्ञापनों के अतिरिक्त अन्य विकल्प भी हैं।

35. नीचे एक कथन और उसके बाद के दो तर्क I और II दिए गए हैं। आपको निर्णय लेना है कि कथन के संबंध में कौन-सा तर्क सशक्त हैं? [RRB Group 'D' Level-I परीक्षा, 24.10.2018 (द्वितीय पाली)]

कथन: 

क्या बैंकों द्वारा सस्ती दर पर होम लोन देना चाहिए?

तर्क: 

I. हाँ, इससे लोगों को मासिक ई.एम.आई. देने में सरलता होगी।

II. नहीं, बैंकों को पैसे की हानि होगी?

Correct Answer: (1) केवल तर्क I सशक्त है
Solution:प्रश्न में दिए गए कथन के सन्दर्भ में केवल तर्क I सशक्त है। बैंक की सस्ती होम लोन की दर होने से लोगों को मासिक ई०एम०आई० देने में सरलता मिलेगी।

36. दिए गए प्रश्न के संबंध में दो तर्क दिए गए हैं। यह तय करें कि प्रश्न के संदर्भ में कौन से तर्क सशक्त हैं। [RRB Group 'D' Level-I परीक्षा, 24.10.2018 (द्वितीय पाली)]

प्रश्न: 

क्या लोगों के देश पलायन करने पर प्रतिबंध लगा देना चाहिए?

तर्क: 

I. हाँ, यह फायदेमंद है, क्योंकि इससे प्रतिभा के बाहर जाने पर प्रतिबंध लगेगा।

II. नहीं, प्रत्येक व्यक्ति को अधिकार है कि वह जहाँ चाहे वहाँ रहें।

Correct Answer: (3) केवल तर्क II ही सशक्त है
Solution:दिए गए प्रश्न के सन्दर्भ में केवल तर्क 2 सशक्त है। देश में कहीं भी आने जाने का प्रत्येक व्यक्ति को अधिकार प्राप्त है।

37. दिए गए कथन और निष्कर्षों को ध्यान से पढ़ें और यह चुनें कि कौन-सा कथन तर्कसंगत रूप से निष्कर्षों का अनुसरण करता है। [RRB Group 'D' Level-I परीक्षा, 24.10.2018 (द्वितीय पाली)]

कथन: 

टीम के बारे में बोलते हुए टीम मैनेजर ने कहा, "खिलाड़ियों ने इस सीजन में खेले गए छः खेलों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करके इस सीजन में बहुत अच्छा काम किया है।"

निष्कर्ष: 

I. खिलाड़ियों ने कुल 6 गेम खेले थे।

II. टीम मैनेजर को अपने खिलाड़ियों पर गर्व है।

Correct Answer: (4) दोनों निष्कर्ष अनुसरण करते हैं
Solution:प्रश्न में दिए गए कथन के सन्दर्भ में निष्कर्ष I व निष्कर्ष II दोनों अनुसरण करते हैं। वर्तमान सीजन में टीम ने सभी 6 मैच जीते हैं, जिस कारण टीम मैनेजर को अपने खिलाड़ियों पर गर्व है।

38. दिए गए तर्क और धारणा को ध्यानपूर्वक पढ़ें और उस धारणा का चयन करें जो तार्किक रूप से अनुसरण करती है। [RRB Group 'D' Level-I परीक्षा, 26.10.2018 (द्वितीय पाली)]

तर्कः 

कई लोगों के लिए समय पर उनके कार्यालय पहुँचने के लिए मेट्रो परिवहन का एक मुख्य स्त्रोत है।

धारणाः 

I. मेट्रो परिवहन का एकमात्र उपलब्ध स्रोत हैं।

II. मेट्रो परिवहन का एकमात्र ऐसा स्त्रोत है जो समय पर चलता है।

Correct Answer: (1) केवल धारणा II अनुसरण करता है।
Solution:प्रश्न में दिए गए तर्क के सन्दर्भ में केवल धारणा 2 अनुसरण करता है। मैट्रो परिवहन समय पर चलता है।

39. कथन और निम्नलिखित तकों पर विचार करें और निर्णय लें कि कथन के संबंध में कौन से तर्क मजबूत हैं। [RRB Group 'D' Level-I परीक्षा, 26.10.2018 (द्वितीय पाली)]

कथन: 

स्कूल के बाद, क्या बच्चों को ट्यूशन कक्षाओं में भेजा जाना चाहिए।

तर्क: 

I. हाँ, सभी बच्चों के लिए ट्यूशन जरुरी है क्योंकि इससे अधिक अभ्यास करने में मदद मिलती है

II. नहीं, केवल वे छात्र जो अपनी अवधारणाओं को और स्पष्ट करना चाहते हैं और जो लोग अभी तक अपनी समझ में आत्मविश्वास नहीं रखते हैं उन्हें अतिरिक्त ट्यूशन क्लास में भेजा जाना चाहिए।

Correct Answer: (4) केवल तर्क II मजबूत हैं।
Solution:प्रश्न में दिए गए कथन के सन्दर्भमें केवल तर्क II मजबूत है।

40. दिए गए कथनों पर विचार करें और निर्णय लें कि दी गई धारणा में से कौन-सी कथन में निहित है। [RRB Group 'D' Level-I परीक्षा, 26.10.2018 (द्वितीय पाली)]

कथन: 

बर्फीले मौसम में “ड्राइव स्लो” साइन बोर्ड प्रत्येक राजमार्ग में स्थापित किया गया था।

धारणा: 

1. बर्फ गिरने के दिनों में बहुत घातक दुर्घटनाएँ होती है।

2. बर्फिले दिनों में सड़कों पर फिसलन होती है और ड्राइव करने के लिए खतरनाक होती हैं।

Correct Answer: (4) दोनों 1 और 2 निहित है।
Solution:प्रश्न में दिए गए कथन के सन्दर्भ में धारणा I और धारणा II दोनों निहित हैं।