न्याय, कथन और निष्कर्ष Type-II (401 – 450 प्रश्न)

Total Questions: 50

1. कथन और निम्नलिखित तर्कों पर विचार करें और निर्णय लें कि कथन के संबंध में कौन तर्क मजबूत है। [RRB Group 'D' Level-I परीक्षा, 31.10.2018 (द्वितीय पाली)]

कथनः 

हमें घास पर नंगे पैर से चलने का अभ्यास करना चाहिए, क्योंकि यह शरीर की ऊर्जा को संतुलित करने में मदद करता है।

तर्कः 

I. हाँ, घास पर चलने से हमें पृथ्वी से ऊर्जा मिलती है, और बेहतर स्वास्थ्य बनाए रखने में मदद मिलतीं है।

II. नहीं स्वस्थ स्वास्थ्य बनाने के लिए कई अन्य तरीके हैं।

Correct Answer: (2) केवल तर्क I मजबूत है।
Solution:प्रश्न में दिए गए कथन के सन्दर्भ में केवल तर्क I मजबूत है। नंगे पाँव घास पर चलने से बेहतर स्वास्थ्य बनाने में मदद मिलता है।

2. नीचे कथन के आगे I एवं II दो तर्क दिए गए हैं। आपको निर्णय लेना है कि कौन-सा/से तर्क अधिक मजबूत है/हैं। [RRB Group 'D' Level-I परीक्षा, 31.10.2018 (तृतीय पाली)]

कथन: 

देशभक्ति की फिल्में मारधाड़ वाली फिल्मों से बेहतर हैं।

तर्क: 

I. हाँ, देशभक्ति वाले चलचित्र बच्चों में स्वतंत्रता आंदोलनों और उनके महत्व के बारे में जागृति पैदा करते हैं।

II. नहीं, मारधाड़ वाले चलचित्र मनोरंजक होते हैं।

Correct Answer: (2) केवल तर्क I मजबूत है।
Solution:प्रश्न में दिए गए कथन के सन्दर्भ में केवल तर्क I मजबूत है। देशभक्ति फिल्म एक्शन व मारधाड़ की अपेक्षा अधिक सकारात्मक प्रभाव बच्चों पर डालेगा।

3. कथन और निम्नलिखित तर्कों पर विचार करें और निर्णय लें, कि कथन के संबंध में कौन-सा तर्क सशक्त है। [RRB Group 'D' Level-I परीक्षा, 31.10.2018 (तृतीय पाली)]

कथन: 

क्या सभी नियोक्तायों को अपने कर्मचारियों के लिए योग और विश्राम तकनीक का संचालन करना चाहिए।

तर्कः 

1. हाँ, प्रत्येक कर्मचारी छोटा ब्रेक लेने के बाद अच्छा महसूस करेंगे और इससे अधिक उत्पादन बनने में मदद मिलेगी।

II. नहीं, योग या विश्राम सत्रों के लिए जगह बनाने के लिए काम के समय में कटौती करना मुश्किल होगा।

Correct Answer: (3) केवल तर्क I सशक्त है।
Solution:प्रश्न में दी गई कथन के सन्दर्भ में केवल तर्क I सशक्त/मजबूत है। योग और विज्ञान कार्य उत्पादकता पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

4. नीचे दिए गए कथनों को पढ़कर उनके आगे दिए गए दो निष्कर्ष से यह निर्णय लें, कि उनमें से कौन-सा/से निष्कर्ष उनका अनुसरण करता/करते हैं? [RRB Group 'D' Level-I परीक्षा, 31.10.2018 (तृतीय पाली)]

कथनः 

सभी सुनियोजित व्यक्ति आराम के लिए समय निकालते हैं।

रमेश अपने व्यस्ततम कार्यों के बावजूद आराम के लिए समय निकालता है।

निष्कर्षः 

I. रमेश एक सुनियोजित व्यक्ति है।

II. रमेश एक परिश्रमी व्यक्ति है।

Correct Answer: (3) केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है।
Solution:प्रश्न में दिए गए कथनों के सन्दर्भ में केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है। 'परिश्रमी' व्यक्ति के लिए कथन में कुछ नहीं कहा गया है। डजिटल अनलॉक नाम दिया गया है।

5. एक प्रश्न के बाद तीन तर्क दिए गए है। निर्णय लें कि निम्नलिखित में कौन सा/से तर्क अधिक प्रबल है/हैं। [RRB Group 'D' Level-I परीक्षा, 01.11.2018 (द्वितीय पाली)]

प्रश्न: 

क्या सभी बच्चों के लिए उच्चतर शिक्षा अनिवार्य होनी चाहिए?

तर्क: 

I. हाँ, यह समस्त जनसंख्या को शिक्षित करने का एक प्रभावी तरीका है।

II. हाँ, इससे जीवन स्तर सुधरेगा।

III. नहीं, हमारे पास सारी जनसंख्या को शिक्षित करने का बुनियादी ढांचा नहीं है।

Correct Answer: (3) केवल तर्क I प्रबल है
Solution:दिए गए प्रश्न के सन्दर्भ में केवल तर्क I सशक्त/मजबूत/प्रबल है। सभी बच्चों के उच्चतर शिक्षा से समस्त जनसंख्या को शिक्षित किया जा सकेगा।

6. निम्नलिखित कथन और तकों पर विचार करें और निर्णय लें कि कथन के संबंध में कौन-सा/से तर्क सही है/हैं। [RRB Group 'D' Level-I परीक्षा, 01.11.2018 (द्वितीय पाली)]

कथन: 

बच्चों को बचपन से ही किताबें पढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए।

तर्क: 

I. हाँ, यह आने वाले सालों में पढ़ने में उनकी रूचि बढ़ाएगा।

II. नहीं, जो बच्चा पढ़ना चाहता है वह स्वाभाविक रुप से यह गतिविधि अपनाएगा।

Correct Answer: (4) केवल तर्क I प्रबल है।
Solution:प्रश्न में दी गई कथन के सन्दर्भ में केवल तर्क I प्रबल है। बच्चों को बचपन से ही किताबें पढ़ने के लिए प्रोत्साहित किए जाने से भविष्य में पढ़ने में उनकी रुचि में वृद्धि होगी।

7. नीचे दिए गए प्रश्न में एक कथन के बाद दो धारणाएँ I एवं II दी गई हैं। निर्णय लें कि इस कथन में कौन-सी धारणा अंतर्निहित है। [RRB Group 'D' Level-I परीक्षा, 01.11.2018 (द्वितीय पाली)]

कथन: 

सरोवर (स्वीमिंग पूल) में उतरने से पहले अनुदेश पढ़ लें।

धारणाएँ: 

I. सरोवर में उतरने वाले लोग पढ़े-लिखे हैं।

II. सरोवर में उतरने वाले लोग अंधे नहीं हैं।

Correct Answer: (3) दोनों धारणाएँ I एवं II अंतर्निहित हैं
Solution:प्रश्न में दी गई कथन के सन्दर्भ में धारणा I और धारणा II दोनों अन्तर्निहित हैं।

8. दिए गए कथन पर विचार करें और निर्णय लें कि दी गई धारणाओं में से कौन-सी कथन में निहित हैं। [RRB Group 'D' Level-I परीक्षा, 05.11.2018 (द्वितीय पाली)]

कथनः 

केप टाउन में पानी की कमी की विकटता के चलते, सरकार ने पानी की खपत कम करने के आदेश जारी किए थे।

धारणाएँ: 

I. अधिकांश नागरिक पानी की खपत कम कर सकते हैं।

II. अधिकांश नागरिक आदेश के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर सकते हैं।

Correct Answer: (2) केवल धारणा I निहित है
Solution:प्रश्न में दी गई कथन के सन्दर्भ में केवल धारणा 1 निहित है। पानी की किल्लत को देखते हुए सरकार द्वारा जारी आदेश को देखते हुए अधिकांश नागरिक पानी की खपत को कम कर सकते हैं।

9. कथन और निम्नलिखित तर्कों पर विचार करें और निर्णय लें कि कथन के संबंध में कौन-सा तर्क प्रबल हैं। [RRB Group 'D' Level-I परीक्षा, 05.11.2018 (द्वितीय पाली)]

कथन: 

सनस्क्रीन का बहुत अधिक उपयोग शरीर में विटामिन डी की कमी करता है।

तर्कः 

I. हाँ, लोगों को खुली हवा में व्यायाम करते समय कम से कम सनस्क्रीन के उपयोग से भी बचना चाहिए।

II. नहीं, सूर्य की किरणें हानिकारक है। और हमें हमेशा सनस्क्रीन का उपयोग करना चाहिए।

Correct Answer: (3) केवल तर्क I प्रबल है।
Solution:प्रश्न में दिए गए कथन के सन्दर्भ में केवल तर्क I प्रबल है, सनस्क्रीन का प्रयोग कम किया जाना चाहिए ताकि सूर्य का प्रकाश, जो विटामिन D एक अच्छा स्रोत हमारे शरीर तक पहुँच सके।

10. नीचे दिए गए तर्क और उसके बाद दी गई धारणाओं का अध्ययन करें और तय करें कौन-सी धारणा तर्क का अनुसरण करती है। [RRB Group 'D' Level-I परीक्षा, 05.11.2018 (द्वितीय पाली)]

तर्क: 

शिक्षक पर अपनी फीडबैक रिपोर्ट देते समय छात्रों से तठस्थ रहने की उम्मीद की जाती है।

धारणाएँ: 

I. सचेत ना करने पर छात्र फीडबैक रिपोर्ट देने में संकोच महसूस कर सकते हैं।

II. प्रत्येक फीडबैक रिपोर्ट शिक्षक को सुधार लाने में मदद करती है।

Correct Answer: (1) I और II दोनों ही धारणाएँ अनुसरण करती है।
Solution:प्रश्न में दिए गए तर्क के सन्दर्भ में धारणा I और धारणा II दोनों अनुसरण करते हैं।