न्याय, कथन और निष्कर्ष Type-II (401 – 450 प्रश्न)

Total Questions: 50

11. दिए गए कथन पर विचार करें और निर्णय लें कि दी गई धारणाओं में से कौन-सी कथन में निहित है। [RRB Group 'D' Level-I परीक्षा, 05.11.2018 (द्वितीय पाली)]

कथनः 

सिनेमाघरों की गुणवत्ता में सुधार से दर्शकों की संख्या में वृद्धि होगी।

धारणाः 

I. सिनेमा मनोरंजन का अच्छा माध्यम है।

II. सिनेमाघरों की गुणवत्ता में हाल ही में सुधार हुआ है।

Correct Answer: (3) न तो धारणा I और न ही II निहित है।
Solution:प्रश्न में दिए गए कथन के सन्दर्भ में न तो धारणा I न ही II अनुसरण करता है। कथन में मनोरंजन व गुणवत्ता में हुए सुधार के विषय में कुछ नहीं कहा गया है।

12. दिए गए प्रश्न में एक कथन एवं उससे संबंधित दो धारणाएँ I एवं II दी गयी हैं। निर्णय लें कि इस कथन में कौन-सी धारणा अंतर्निहित है। [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 19.09.2018 (तृतीय पाली)]

कथनः 

स्वीमिंग पूल में उतरने से पहले निर्देश पढ़ लें।

धारणाएं: 

I. स्विमिंग पूल का प्रयोग वाले लोग पढ़े-लिखे हैं।

II. स्विमिंग पूल का प्रयोग वाले लोग अंधे नहीं हैं।

Correct Answer: (2) दोनों I एवं II अंतर्निहित हैं
Solution:दोनों I और II अंतर्निहित है।

13. क्या नीचे दिए गए कथनों का उपयोग करके हम निष्कर्षों को सत्यापित कर सकते हैं? [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 19.09.2018 (तृतीय पाली)]

कथनः 

कंपाउंड की कुछ दीवारें सफेद हैं।

कुछ घरों के कंपाउंड में दीवारें हैं।

निष्कर्षः 

1. कुछ घरों के कंपाउंड की दीवारें सफेद हैं।

2. सभी घरों के कंपाउंड की दीवारें सफेद हैं।

Correct Answer: (3) केवल निष्कर्ष 1 सही है।
Solution:केवल निष्कर्ष I सही है।

14. निम्नलिखित कथन के संदर्भ में कौन से निष्कर्ष मजबूत हैं? [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 19.09.2018 (तृतीय पाली)]

कथनः 

क्या राष्ट्रीय टेलीविजन द्वारा नागरिकों को गैस से भरे हुए पेय पदार्थों के उपभोग के कारण होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं के बारे में शिक्षित किया जाना चाहिए?

तर्कः

I. हां, वे स्वास्थ्य के लिए अधिक खतरे पैदा करते हैं।

II. नहीं, वे काफी लोकप्रिय हैं। और इनका व्यापार बहुत विस्तृत है।

Correct Answer: (1) केवल तर्क I मजबूत है
Solution:केवल I तर्क मजबूत है।

15. नीचे दिए गए कथन और निष्कर्षों पर विचार करते हुए तय करें कि कौन-सा निष्कर्ष कथन का अनुसरण करते हैं। [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 19.09.2018 (तृतीय पाली)]

कथनः 

सामूहिक प्रदर्शन के लिए, एक संगीत शिक्षक कक्षा से केवल कुछ लड़कों और लड़कियों का चयन करता है।

निष्कर्षः 

I. जिनको नहीं चुना गया है, वे गाते नहीं हैं।

II. शिक्षक केवल उन छात्रों का सहयोग करता है जिन्हें उसने चुना था।

Correct Answer: (4) न तो I और न ही II अनुसरण करता है।
Solution:न तो निष्कर्ष I और न ही II अनुसरण करता है।

16. नीचे दिए गए कथन पर विचार करते हुए तय करें कि दी गयी कौन-सी धारणाएं कथन में अंतर्निहित हैं। [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 19.09.2018 (तृतीय पाली)]

कथनः 

समाचार पत्र के एक कॉलम के शीर्षक में लिखा है “हम सभी अपने विचारों के शिकार हैं"।

धारणाएं: 

I. हमारे कार्य हमारे विचारों पर आधारित हैं।

II. समाचार पत्र सूचना का श्रेष्ठ स्रोत हैं।

Correct Answer: (3) केवल धारणा I अंतर्निहित है
Solution:केवल धारणा I अंतर्निहित है।

17. नीचे दिए गए कथन में कौन-सी अवधारणा अंतर्निहित है। [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 19.09.2018 (तृतीय पाली)]]

विद्यालय प्रबंधन ने प्रत्येक कक्षा के लिए एक और सेक्शन को जोड़ने की घोषणा की है।

अवधारणाः 

I. इस वर्ष वे उम्मीद कर रहे हैं कि काफी संख्या में और छात्र विद्यालय में शामिल होंगे।

II. वे एक और सेक्शन को बढ़ाकर प्रत्येक कक्षा में मौजूदा छात्रों की संख्या को कम करने के बारे में सोच रहे हैं।

Correct Answer: (3) I और II दोनों ही अंतर्निहित हैं
Solution:I और II दोनों अंतर्निहित है।

18. नीचे दिए गए कथन में कौन-सी अवधारणा अंतर्निहित है। [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 17.09.2018 (प्रथम पाली)]

कथन: 

छात्र 1 ने छात्र 2 से कहा, "मुझे पढ़ने के लिए आपके नोट्स चाहिए।"

अवधारणा: 

I. छात्र 2 ने नोट्स तैयार कर लिये हैं।

II. छात्र 1 उसकी समझ को सत्यापित करना चाहता है।

Correct Answer: (4) केवल I अंतर्निहित है।
Solution:स्पष्टतः, केवल पूर्वानुमान I अंतर्निहित है। यह स्पष्ट है कि छात्र 2 ने अपने नोट्स तैयार कर लिए हैं।

19. निम्नलिखित कथन के साथ I व II के रूप में दो धारणाएँ दी गयी हैं। कथन और निम्नलिखित धारणाओं पर विचार करें और निर्णय लें कि कौन-सी धारणा दिये गए कथन में अंतर्निहित है? [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 17.09.2018 (प्रथम पाली)]

कथन: 

सतत विकास के लिए घरों में ऊर्जा की आपूर्ति अनिवार्य है।

धारणाएँ: 

I. घरों में अत्यधिक प्रकाश बल्बों के स्थान पर कॉम्पैक्ट फ्लोरोसेंट लैंप (सी.एफ.एल.) का उपयोग करना चाहिए।

II. अपने घर के चारों ओर छायादार वृक्ष और पौधे लगाएँ। इस प्रकार (विशेषतः पर्णपाती वृक्ष) भूमि के उपयोग से ऊर्जा संरक्षित की जा सकती है, विशेषकर अगर पेड़ घर के पश्चिम दिशा में लगाये जाते हैं।

Correct Answer: (2) धारणा I और II दोनों ही अंतर्निहित नहीं है।
Solution:न तो पूर्वानुमान I न ही II अंतर्निहित है। दिए गए दोनों पूर्वानुमान किसी अन्य तथ्य को रेखांकित कर रहे हैं।

20. दिए गए कथन को सत्य मानिए भले ही वह सामान्यतः मान्य तथ्यों से भिन्न प्रतीत होता हो और उसके आधार पर तय कीजिए कि दिए गए कौन से निष्कर्ष कथन का तार्किक रूप से अनुसरण करते हैं? [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 17.09.2018 (प्रथम पाली)]

कथन:

हर चमकती हुई वस्तु सोना नहीं होती।

निष्कर्ष:

I. जो वस्तुएँ बाहर से अच्छी दिखाई देती हैं वे शायद अंदर से अच्छी नहीं होती है।

II. हम किसी भी वस्तु या व्यक्ति के बनावटी आचरण के पीछे आंतरिक सत्य की कल्पना नहीं कर सकते हैं।

Correct Answer: (3) निष्कर्ष I और II दोनों ही पालन करते हैं।
Solution:स्पष्टतः, दोनों निष्कर्ष अनुसरण करते हैं। आकर्षक बाहरी आवरण किसी वस्तु के वास्तविक प्रकृति का संकेतक नहीं होता है।