न्याय, कथन और निष्कर्ष Type-II (401 – 450 प्रश्न)

Total Questions: 50

31. नीचे के कथन और उसके बाद दिए गए निष्कर्षों का अध्ययन करें। [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 20.09.2018 (प्रथम पाली)]

कथनः 

श्याम ने कौशिक से कहा "कल्याण का प्रदर्शन अच्छा है और उसे प्रोन्नत किया गया है।"

निष्कर्षः 

I. कल्याण को छोड़कर किसी भी अन्य ने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया।

II. प्रदर्शन से प्रोन्नति मिलती है।

तय करें कि कौन-सा निष्कर्ष तर्कसंगत रूप से कथन का अनुसरण करता है?

Correct Answer: (3) केवल निष्कर्ष II ही अनुसरण करता है।
Solution:निष्कर्ष 1 से,

कथन में ऐसा नहीं कहा गया है कि किसी ने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है।

निष्कर्ष 2 से,

कथन से यह पता चलता है कि अच्छे प्रदर्शन से प्रोन्नत मिलती है।

अतः केवल निष्कर्ष II ही अनुसरण करता है।

32. नीचे के कथन और उसके बाद दी गई अवधारणाओं का अध्ययन करें। [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 20.09.2018 (प्रथम पाली)]

कथनः 

हाल के शोधों से यह पता चला है कि कैंसर पीड़ित मरीजों की संख्या में वृद्धि का संबंध गैसयुक्त पेय पदार्थों के सेवन से है।

अवधारणाः

I. परिष्कृत चीनी का उपभोग हानिकारक है।

II. शरीर में चीनी की अधिक मात्रा बीमारियों की उत्पत्ति का कारण बनती है।

निर्णय लें कि कौन-सी धारणा काथन में निहित है?

Correct Answer: (1) न तो धारणा I और न ही II निहित हैं
Solution:दोनों ही अवधारणा में चीनी उपभोग की बात की गई है जबकि कथन में ऐसा नहीं है अतः न तो धारणा I और न ही II निहित है।

33. इस प्रश्न में एक कथन और उसके बाद तर्क दिए गए हैं। आपको निर्णय लेना है कि कौन-सा तर्क कथन के संदर्भ में सशक्त है? [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 20.09.2018 (प्रथम पाली)]

कथनः 

खुले में शौच करना एक अपराध है। क्या लोगों को इसके लिए सजा दी जानी चाहिए?

तर्क: 

I. हाँ, सजा से नागरिकों में सख्त अनुशासन लागू होगा

II. नहीं, एक विविधतापूर्ण राष्ट्र में हम ऐसे कड़े कानूनों को लागू नहीं कर सकते हैं

Correct Answer: (4) सिर्फ तर्क I ही सशक्त है
Solution:कथन में यह कहा गया है कि खुले में शौच करना एक अपराध है। तो हाँ अपराध के लिए सजा देना चाहिए अतः सिर्फ तर्क I ही सशक्त है।

34. निम्न कथन और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़िए और उनके आधार पर तय कीजिए कि कौन-से निष्कर्ष कथन का तर्कसंगत रूप से अनुसरण करते हैं। [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 20.09.2018 (प्रथम पाली)]

कथनः 

मयंक पेंटिंग थीम को सही से प्रेषित करती है।

निष्कर्षः 

I. मयंक एक कलाकार है।

II. मयंक को उसके क्षेत्र का गहन ज्ञात है।

Correct Answer: (3) दोनों निष्कर्ष अनुसरण करते हैं
Solution:कथन I से,

कलाकार ही पेंटिक कर सकता है।

कथन II से,

कलाकार को अपने क्षेत्र का ज्ञान होना चाहिए।

अतः दोनों निष्कर्ष अनुसरण करते हैं।

35. दिए गए कथन पर विचार करें और निर्णय लें कि दिए गए अनुमानों में से कौन-सा पूर्वानुमान कथन में निहित है। [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 20.09.2018 (तृतीय पाली)]

कथनः 

5 वर्ष से कम आयु के बच्चों को कोई भी लिखने का गृह-कार्य नहीं दिया जाना चाहिए।

पूर्वानुमानः 

I. उनके हाथ अभी लंबे समय तक पेंसिल/लेखन सामग्री पकड़ने के लिए समन्वय बनाने के लिए तैयार नहीं है।

II. वे लेखन कौशल सिखाए जाने के लिए बहुत छोटे हैं।

Correct Answer: (4) I और II दोनों निहित हैं।
Solution:5 वर्ष के कम उम्र के बच्चे लिखने के लिए सक्षम नहीं है तथा वे लेखन कौशल के लिए बहुत छोटे हैं।

अतः I और II दोनों निहित है।

36. दिए गए एक कथन के बाद I और II दो धारणाएं हैं। कथन और निम्नलिखित धारणाओं पर विचार करें और निर्णय लें, कि कथन में कौन सी धारणाएं अंतर्निहित है/हैं। [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 20.09.2018 (तृतीय पाली)]

कथनः 

पारिस्थितिक तंत्र जिसमें हम रहते हैं, मनुष्यों और अन्य सभी प्रजातियों के लिए प्राकृतिक सेवाएँ प्रदान करते हैं, जो हमारे स्वास्थ्य, जीवन की गुणवत्ता और अस्तित्व के लिए आवश्यक हैं।

धारणाएँ: 

I. हमारे जंगल सांस लेनेवाली हवा से कार्बन डाइऑक्साइड और अन्य प्रदूषक को हटाते हैं और हमारे वायु तापमान को भी ठंडा करते हैं।

II. हमारी आर्द्रभूमि बरसाती पानी का संग्रह करती है, इसे छानती है और बरसाती पानी प्रदूषक को अहानिकारक बनाती है और इस छने हुए पानी के साथ इन एक्वाइफर्स (जहाँ अधिकांश हमारे पाने का पानी मिलता है) को पुनः भरती है।

Correct Answer: (1) दोनों धारणाएं I और II अंतर्निहित हैं।
Solution:धारणा-1

जंगल तथा पेड़-पौधे कार्बन डाइऑक्साइड को अवशोषित करती है तथा वायु छोड़ती है जिससे हम सांस लेते है।

धारणा-2

आर्द्र भूमि पानी संग्रह कर पृथ्वी में जल स्तर को बढ़ाती है।

अतः दोनों धारणाएँ हमारे लिए आवश्यक है।

∴ दोनों धारणाएँ 1 और 2 अंतर्निहित है।

37. इस प्रश्न में एक कथन और उसके बाद दो तर्क I और II दिए गए हैं। आपको निर्णय लेना है कि कथन के संदर्भ में कौन-सा निष्कर्ष तर्कसंगत रूप से कथन का अनुसरण करता है? [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 20.09.2018 (तृतीय पाली)]

कथनः 

स्कूल के प्रतिनिधित्व के लिए शारीरिक शिक्षा के अध्यापक ने दो एथलीट्स और दो बैंडमिंटन खिलाड़ियों का चयन किया।

निष्कर्षः 

I. एक एथलीट और एक बैंडमिंटन प्रतियोगिता शुरू होने वाली है।

II. अध्यापक ने उन्हीं खिलाड़ियों का चयन किया है, जिन्हें वह पसंद करता है।

Correct Answer: (1) केवल निष्कर्ष I ही अनुसरण करता है।
Solution:निष्कर्ष I से, शारीरिक शिक्षा के अध्यापक ने खिलाडियों का चयन प्रतियोगिता में प्रतिनिधित्व के लिए किया है। अतः केवल निष्कष I ही अनुसरण करता है।

38. दिए गए कथन को सत्य माने, भले ही ये आमतौर पर ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत हो, तथा निश्य करें कि कौन-सा प्रदत्त निष्कर्ष तार्किक रूप से कथन का अनुसरण करता है। [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 20.09.2018 (तृतीय पाली)]

कथनः 

हाल ही के एक अध्ययन में यह देखा गया है कि सप्ताह में 5 दिन व्यायाम करने वाले लोग जीवन शैली की बीमारियों से कम प्रभावित होते हैं।

निष्कर्षः 

I. एक स्वस्थ जीवन के लिए शारीरिक दुरुस्ती महत्त्वपूर्ण है।

II. सप्ताह में 6 दिन व्यायाम करने से स्वास्थ्य समस्याएँ पैदा हो जाएंगी।

Correct Answer: (4) केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है।
Solution:निष्कर्ष-1 से

स्वस्थ जीवन के लिए सप्ताह में 5 दिन व्यायाम जरूरी है।

निष्कर्ष-2 से,

कथन में व्यायाम करने से बीमार होने की बात

6 दिन व्यायाम करने से स्वास्थ्य समस्याएँ पैदा नहीं होंगी।

अतः केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है।

39. दिए गए कथनों व निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़े और चुने कि कौन-से निष्कर्ष तार्किक रूप से कथन का अनुसरण करते हैं। [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 22.09.2018 (द्वितीय पाली)]

कथन: 

फोटोग्राफर अपने सहायक की सराहना करते हुए कहता है, "यह तस्वीरें अद्भुत हैं।"

निष्कर्ष:

I. सहायक से अच्छा काम किया है।

II. फोटोग्राफर अपने सहायक के काम से बहुत खुश है।

Correct Answer: (1) दोनों निष्कर्ष अनुसरण करते हैं
Solution:दोनों निष्कर्ष अनुसरण करते हैं।

40. निम्नलिखित प्रश्नों पर विचार करें जिसके बाद दो तर्क I और II दिए गए है। तय करें कि निम्नलिखित तर्कों में से कौन-सा एक मजबूत तर्क है। [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 22.09.2018 (द्वितीय पाली)]

क्या स्थानीय सरकारी निकायों द्वारा वर्षा जल संचयन के बारे में जनता को शिक्षित करने के लिए जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किए जाने चाहिए?

तर्क:

I. हाँ, जल बहुत कीमती है। हमारे प्राकृतिक संसाधनों को संरक्षित रखने के लिए जागरुकता बढ़ाई जानी चाहिए।

II. नहीं, केवल हरित क्षेत्रों का दायरा बढ़ाना चाहिए। प्राकृतिक रूप से वर्षा जल संचयन सदियों से हो रहा है।

Correct Answer: (2) केवल तर्क I मजबूत है
Solution:केवल तर्क I मजबूत है।