न्याय, कथन और निष्कर्ष Type-II (401 – 450 प्रश्न)

Total Questions: 50

41. दिए गए कथन पर विचार करें और निर्णय लें कि कौन-सी अवधारणा कथन में अंतनिर्हित है। [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 22.09.2018 (द्वितीय पाली)]

कथन:

विद्यालय प्रबंधन ने अपने कक्षा XI और XII के सभी छात्रों के लिए अनिवार्य योग और विश्राम प्रारंभ किया है।

अवधारणा :

I. प्रबंधन का मानना है कि योग बच्चों को प्राचीन स्वास्थ्य विज्ञान के बारे में जानकारी प्रदान करेगा

II. प्रबंधन चाहता है कि बच्चे तनाव मुक्त महसूस करें और अध्ययन में बेहतर प्रदर्शन करें।

Correct Answer: (1) अवधारणाएँ I और II दोनों ही अंतर्निहित है
Solution:कथन से,

जब XI, और XII के छात्रों को योग अनिवार्य किया जाएगा अतः इसका तात्पर्य यह है कि बच्चों को प्राचीन विज्ञान के बारे में भी जानकारी देना है तथा तनाव मुक्त हो एवं अध्ययन में बेहतर प्रयत्न करें।

अतः अवधारणाएँ I और II दोनों ही अंतर्निहित है।

42. दिए गए कथन पर विचार करें और निर्णय लें कि कौन-से निष्कर्ष कथन का अनुसरण करते हैं। [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 22.09.2018 (द्वितीय पाली)]

कथन: 

साइकिलिंग व्यायाम का एक अच्छा रूप है।

निष्कर्ष:

I. जो साइकिल नहीं चलाते हैं, वे सभी स्वस्थ नहीं रहते हैं।

II. वे सभी जो साइकिल चलाते है कभी बीमार नहीं होते।

Correct Answer: (1) निष्कर्ष I व II दोनों अनुसरण नहीं करते हैं
Solution:∵ कथन में व्यायाम की चर्चा की गई है लेकिन बीमारी की नहीं अतः निष्कर्ष I व II दोनों अनुसरण नहीं करते हैं।

43. नीचे दिए गए कथन का उसके बाद दी गई अवधारणाओं I और II द्वारा अनुसरण किया गया है। आपको कथन और उसके बाद दी गई अवधारणाओं पर विचार करना होगा और यह तय करना होगा कि कथन में कौन सी अवधारणाएँ अंतर्निहित हैं। [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 23.09.2018 (द्वितीय पाली)]

कथन:

एक मनोवैज्ञानिक अपने ग्राहक को बताता है, कि मोबाइल की लत एक मनोवैज्ञानिक रोग है।

अवधारणाएँ: 

(i) मनोवैज्ञानिक मानसिक रोगों का इलाज करता है।

(ii) किसी भी रोग के लिए सर्जरी सबसे अच्छा विकल्प है।

Correct Answer: (1) केवल अवधारणा I अंतर्निहित है।
Solution:दिए गए कथन में केवल अवधारणा (i) अंतर्निहित है।

44. दिए गए कथनों पर विचार करें और निर्णय लें कि दी गई अवधारणाओं में से कौन-सी कथन में अंतर्निहित है। [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 23.09.2018 (द्वितीय पाली)]

कथन:

व्यायाम से संपूर्ण स्वास्थ्य में सुधार होता है।

अवधारणाएँ: 

(i) सिरोटोनिन के बढ़े हुए स्तर से स्वास्थ्य लाभ प्राप्त होते हैं।

(ii) व्यायाम करने से पसीने के रूप में प्राकृतिक तौर पर विषाक्त पदार्थ निकल जाते हैं।

Correct Answer: (3) केवल (ii) अंतर्निहित है।
Solution:अवधारणा II दिए गए कथन का पालन करता है।

अतः केवल II अंतर्निहित है।

45. नीचे दिए गए कथन से कौन सी अवधारणा प्राप्त होती है [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 23.09.2018 (द्वितीय पाली)]

कथन: 

बहुत अधिक शहरीकरण के परिणामस्वरूप भूमि और पानी बड़े स्तर पर प्रदूषित होते हैं।

अवधारणाएँ: 

(i) कथन में प्राकृतिक संसाधनों के समाप्त होने की खतरनाक स्थिति पर प्रकाश डाला गया है।

(ii) शहरीकरण आर्थिक सशक्तिकरण को दर्शाता है।

Correct Answer: (1) केवल अवधारणा (i) अंतर्निहित है।
Solution:अवधारणा I कथन की सही व्याख्या करता है।

अतः केवल अवधारणा I अंतर्निहित है।

46. निम्नलिखित प्रश्न में एक कथन दिया गया है जिसका दो तर्कों I और II द्वारा अनुसरण किया गया है। आपको तय करना है कि निम्नलिखित तकों में से कौन-सा एक मजबूत तर्क है। [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 23.09.2018 (द्वितीय पाली)]

प्रश्नः

क्या भारत की जनता द्वारा सरकार को कर चुकाया जाना चाहिए?

तर्कः 

(I) हाँ, देश चलाने के लिए सरकार को करों का भुगतान किया जाना चाहिए।

(II) नहीं, करों का भुगतान नहीं किया जाना चाहिए, क्योंकि प्रत्येक व्यक्ति को अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति भी करनी होती है।

Correct Answer: (3) केवल तर्क (I) मजबूत है।
Solution:प्रश्न के अनुसार केवल तर्क I मजबूत है।

47. निम्नलिखित कथन का दिए गये कौन से निष्कर्ष अनुसरण करते हैं? [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 23.09.2018 (तृतीय पाली)]

कथनः 

सभी कॉस्मेटिक ब्रांडों में से, MAC के उत्पाद सबसे अधिक लोकप्रिय हैं।

निष्कर्षः 

I. MAC के उत्पाद दूसरों की तुलना में महंगे हैं।

II. MAC के बराबर कोई प्रतिस्पर्धी नहीं है।

Correct Answer: (4) निष्कर्ष I व II दोनों ही अनुसरण नहीं करते हैं।
Solution:निष्कर्ष 1 व 2 दोनों अनुसरण नहीं करते है।

48. निम्नलिखित अवधारणाओं में से कौन सी कथन में अंतर्निहित है। [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 23.09.2018 (तृतीय पाली)]

कथनः 

लता ने अपने पति से कहा, “मैं पार्टी में अपने पुराने मित्रों से मिलने के लिए उत्सुक हूँ।"

अवधारणाएँ:

I. लता को पार्टियों में जाना पसंद नहीं है।

II. वह अपने पुराने मित्रों के साथ बीते वक्त के सभी क्षणों को याद कर रही है।

 

Correct Answer: (3) केवल अवधारणा II अंतर्निहित है।
Solution:केवल अवधारणा II अंतर्निहित है।

49. निम्न कथनों और निष्कर्षों पर विचार करें, कि क्या निष्कर्ष तार्किक रूप से कथन का अनुसरण करता है। [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 23.09.2018 (तृतीय पाली)]

कथनः 

1. X अच्छा नर्तक है।

2. नर्तक शक्तिशाली होते हैं।

निष्कर्षः 

I. सभी शक्तिशाली लोग नर्तक होते हैं।

II. X शक्तिशाली है।

Correct Answer: (4) केवल निष्कर्ष 2 अनुसरण करता है।
Solution:केवल निष्कर्ष 2 अनुसरण करते है।

50. नीचे दिए गए प्रश्न और उसके बाद के दो कथनों का अध्ययन करें। [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 23.09.2018 (तृतीय पाली)]

प्रश्नः

नीता के पास दो रंगों की गेंद हैं। क्या हम पता लगा सकते हैं कि उसके पास लाल रंग के कितने गेंद हैं?

कथनः 

1. उसके पास 6 गेंद हैं

2. एक तिहाई गेंद नीली हैं

कौन-सा कथन प्रश्न का उत्तर देने में सक्षम है?

Correct Answer: (2) कथन 1 और 2 एक साथ सक्षम हैं
Solution:कुल गेंदों की संख्या = 6

नीली गेंदों की संख्या = 6 × 1/3 = 2

अतः लाल गेंदों की संख्या = 6 - 2 = 4

∴ कथन 1 और 2 एक साथ सक्षम है।