न्याय, कथन और निष्कर्ष Type-II (451 – 500 प्रश्न)

Total Questions: 50

31. यहाँ एक प्रश्न के बाद दो तर्क दिए गए हैं। निर्णय लें कि कौन-से तर्क प्रश्न के संदर्भ में तर्कसंगत है? [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 05.10.2018 (प्रथम पाली)]

प्रश्न:

क्या सरकार को विद्युत चालित 'वाहनों के प्रचलन को बढ़ाने के लिए सब्सिडी देनी चाहिए?

तर्क:

I. हाँ, इससे विद्युत चालित वाहनों की बिक्री बढ़ेगी।

II. नहीं, लोगों को ऐसी किसी सब्सिडी का इंतजार न करके उन्हें पर्यावरण की सुरक्षा करने के लिए आगे आना चाहिए।

Correct Answer: (4) केवल I तर्कसंगत है।
Solution:हाँ, सरकार को विद्युत चालित वाहनों के प्रचलन को बढ़ावा देने के लिए सब्सिडी देनी चाहिए, जिससे विद्युत चालित वाहनों की बिक्री में वृद्धि होगी। अतः केवल तर्क I प्रश्न के संदर्भ में तर्कसंगत है।

32. नीचे दिये गए कथन और धारणाओं को पढ़कर तय कीजिए कि कथन में से कौन सी धारणा अंतर्निहित है। [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 05.10.2018 (प्रथम पाली)]

कथनः 

इस गीत को इतने उत्कृष्ट रूप में कभी नहीं सुना।

धारणा:

I. कुछ अन्य गीत गाये गये थे।

II. गीत को इतने उत्कृष्ट रूप में गा पाना नामुमकिन है।

Correct Answer: (3) केवल धारणा I अंतर्निहित है
Solution:प्रश्न में दिए गए कथन के संदर्भ में अनेक गीत गाए गए किन्तु किसी खास गीत को उतने अच्छे से सुना नहीं गया था। अतः केवल धारणा I अंतर्निहित है।

33. दिए गए कथन और निष्कर्षों को ध्यान से पढ़ें और यह चयन करें कि कौन से निष्कर्ष तार्किक रूप से कथन का अनुसरण करते हैं। [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 05.10.2018 (प्रथम पाली)]

कथन:

इस रेस्टोरेंट में सबसे अच्छा 'हॉट एंड सोर सूप' मिलता है।'

निष्कर्ष:

I. अन्य रेस्टोरेंट में भी सूप मिलता है।

II. इस रेस्टोरेंट में मिलने वाला सूप दुनिया का सबसे अच्छा सूप है।

Correct Answer: (3) केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है
Solution:प्रश्न में दिए गए कथन के संदर्भ में केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है।

34. नीचे दिए गए कथन और धारणाओं को पढ़कर तय कीजिए कि कथन में से कौन सी धारणा अंतर्निहित है। [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 05.10.2018 (प्रथम पाली)]

कथनः 

समाचार-पत्र के एक कॉलम के शीर्षक में कहा गया है "हम सभी अपने विचारों के शिकार हैं"।

धारणाएं: 

I. हमारे कार्य हमारे विचारों पर आधारित हैं।

II. समाचार-पत्र सूचना का श्रेष्ठ स्त्रोत हैं।

Correct Answer: (1) केवल धारणा I अंतर्निहित है
Solution:प्रश्न में दिए गए कथन के अनुसार हमारा विचार हमारे कार्यों पर आधारित है। अतः केवल धारणा I अन्तर्निहित है।

35. नीचे दिए गए कथन का उसके बाद दी गई अवधारणाओं I और II द्वारा अनुसरण किया गया है। आपको कथन और उसके बाद दी गई अवधारणाओं पर विचार करना होगा और यह तय करना होगा कि कथन में कौन-सी अवधारणाएँ अंतर्निहित हैं। [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 09.10.2018 (तृतीय पाली)]

कथनः 

भारी ट्रैफिक के कारण, मैं हवाई अड्डे पर देरी से पहुँचा था और मेरी फ्लाइट छूट गई थी।

अवधारणाएँ: 

I. फ्लाइट पकड़ने के लिए समय पर पहुँचना बहुत जरूरी है।

II. हवाई अड्डे के मार्ग में हमेशा भारी ट्रैफिक होता है।

Correct Answer: (3) केवल अवधारणा I अंतर्निहित है।
Solution:केवल अवधारणा I अंतनिर्हित है।

36. दिए गए कथन एवं कार्रवाई को ध्यानपूर्वक पढ़ें तथा कथन का अनुसरण करने वाले तार्किक कार्रवाई का चयन करें। [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 09.10.2018 (तृतीय पाली)]

कथनः 

कार्गो एजेंटों के पास, कार्गो स्पेस उपलब्ध न होने के कारण माल की सुपुर्दगी का बहुत अधिक कार्य शेष है।

कार्रवाई: 

1. इस समस्या के समाधान के लिए एजेंटों को एयरलाइन्स के साथ कार्य करना चाहिए।

2. इस समस्या के समाधान के लिए अधिक हवाई निर्यात के कारणों की पहचान करनी चाहिए।

Correct Answer: (4) केवल 1 अनुसरण करता है।
Solution:केवल I अनुसरण करता है

37. दिए गए कथन और निष्कर्षों को ध्यान से पढ़ें और यह चुनें कि कौन से निष्कर्ष तार्किक रूप से कथन का अनुसरण करते हैं। [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 09.10.2018 (तृतीय पाली)]

कथन: 

दर्जी अपने ग्राहक से कहता है, "हमें देरी के लिए खेद है, आपका सूट इस सप्ताह के अंत तक तैयार होगा। आपको इसे लेने के लिए नहीं आना है। हम इसे आपके घर पर भेजेंगे। कृपया अपना पता हमारे पास छोड़ दें"।

निष्कर्ष:

I. दर्जी डिलीवरी सेवा प्रदान करता है।

II. दर्जी ने ग्राहक के काम में देरी कर दी थी और इसलिए उसने घर पर पहुँचाने का प्रस्ताव दिया गया था।

Correct Answer: (4) केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है।
Solution:निष्कर्ष II में दिया गया वक्तव्य कथन को संतुष्ट करता है। क्योंकि दर्जी ने अपने काम में देरी किया है।

अतः केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है।

38. दिए गए कथनों पर विचार करें और निर्णय करें कि कौन-सी अवधारणाएँ कथन में अंतर्निहित है। [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 09.10.2018 (तृतीय पाली)]

कथन:

एक नृत्य अध्यापक एक विद्यार्थी को कहती है 'अपने नृत्य में उत्कृष्टता लाने के लिए इन बातों का पालन करें'।

अवधारणाएँ: 

1. विद्यार्थी उत्कृष्टता के साथ नृत्य नहीं कर रहे थे।

2. कोई नृत्य अध्यापक उत्कृष्ट नृत्य करती है।

Correct Answer: (2) केवल अवधारणा 1 अंतर्निहित है
Solution:केवल अवधारणा I अंतर्निहित हैं।

39. नीचे कथन के आगे I एवं II दो अवधारणाएँ दी गई हैं। आपको कथन एवं उसका अनुसरण करने वाली अवधारणाओं पर विचार करते हुए यह निर्णय लेना है कि उनमें कौन सी अवधारणा अंतर्निहित है/हैं। [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 10.10.2018 (द्वितीय पाली)]

कथनः 

जीवन कौशलों की शिक्षा प्राथमिक शिक्षा से ही दी जानी चाहिए।

अवधारणाएँ: 

I. छात्रों को जीवन के कौशल छोटी आयु में सीख लेने चाहिए क्योंकि ये उन्हें बेहतर भविष्य के लिए तैयार करते हैं।

II. छात्र अपनी नौकरी के लिए जीवन कौशल सीखने हेतु पैसे देकर औपचारिक कोर्स कर रहे हैं।

Correct Answer: (3) केवल धारणा I अंतर्निहित है
Solution:केवल धारणा I अंतर्निहित है।

40. दिए गए कथन और निष्कर्षों को ध्यान से पढ़ें और यह चुनें कि कौन से निष्कर्ष तार्किक रूप से कथन का अनुसरण करते हैं। [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 10.10.2018 (द्वितीय पाली)]

कथनः 

एक किरायेदार ने अपने पड़ोसी से कहा, "आजकल, ऊँचे भवनों में भी, बहुत सारे मच्छर हैं। यह मेरी नींद में बाधा डाल रहा है।"

निष्कर्षः 

I. मच्छर के कारण किरायेदार परेशान है।

II. आम तौर पर ऊँची इमारतों में कोई मच्छर नहीं होते हैं।

Correct Answer: (3) केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है
Solution:केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है।