न्याय, कथन और निष्कर्ष Type-II (501 – 550 प्रश्न)

Total Questions: 50

1. नीचे दिए गए प्रत्येक प्रश्न में एक कथन तथा I और II से संख्यांकित दो अवधारणाएँ दी गई हैं। आपको कथन और अवधारणाओं को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय करना है कि कौन-सी अवधारणाएँ कथन में अंतर्निहित हैं। [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 11.10.2018 (प्रथम पाली)]

कथन:

अनु शाम 3.00 बजे होने वाली एक मीटिंग में शामिल होने के लिए सुबह 10.00 बजे निकलती है।

अवधारणाएँ:

I. अनु मीटिंग वाली जगह पर 11.00 बजे पहुँच जाएगी।

II. अनु मीटिंग वाली जगह पर 3.00 बजे से पहले पहुँच जाएगी।

Correct Answer: (3) केवल अवधारणा II अंतर्निहित है।
Solution:प्रश्न में दिए गए कथन के सन्दर्भ में अनु मीटिंग में समय पर पहुँचने के लिए 3 बजे निकलती है अतः केवल अवधारणा II कथन में अन्तनिर्हित है।

2. नीचे एक कथन और उसके बाद I और II से क्रमांकित अवधारणाएँ दी गई हैं। आपको कथन और उसके बाद दी गई अवधारणाओं पर विचार करना होगा और यह तय करना होगा कि कथन में कौन-सी अवधारणाएँ अंतर्निहित हैं। [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 11.10.2018 (प्रथम पाली)]

कथन: 

शारनी ने कल के शो के लिए आज फिल्म टिकट ऑनलाइन बुक की है।

अवधारणाएँ:

I. फिल्म की टिकटों को अग्रिम तौर पर बुक किया जा सकता है।

II. फिल्म की टिकटों को ऑनलाइन बुक किया जा सकता है।

Correct Answer: (4) I और II दोनों ही अंतर्निहित हैं।
Solution:प्रश्न में दिए गए कथन के सन्दर्भ में अवधारणा 1 और अवधारणा 2 दोनों अन्तर्निहित है। अब टिकटों की बुकिंग अग्रिम तौर पर व ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है।

3. दिए गए कथन और निष्कर्षों को ध्यान से पढ़ें तथा उक्त कथन का तार्किक रूप से अनुसरण करने वाले निष्कर्ष का चयन करें। [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 11.10.2018 (प्रथम पाली)]

कथन: 

श्री X एक महान कलाकार हैं। उनकी कलाकृतियाँ, विश्वभर में लोकप्रिय हैं।

निष्कर्ष: 

I. इस विश्व में कई कलाकार विद्यमान हैं।

II. श्री X महान कलाकारों में से एक हैं

Correct Answer: (4) केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है
Solution:प्रश्न में दिए गए कथन के सन्दर्भ में केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है। यहाँ X एक महान कलाकार है जबकि कथन में अन्य कलाकारों की चर्चा नहीं की गई है।

4. दिए गए कथन और निष्कर्षों को ध्यान से पढ़ें और यह चुनें कि कौन-सा कथन तर्कसंगत रूप से निष्कर्षों का अनुसरण करता है। [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 11.10.2018 (प्रथम पाली)]

कथन:

एक बहुराष्ट्रीय कम्पनी के CEO ने कहा, "डे-केयर सेंटर हमारे कर्मचारियों को उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि युवा मां को अपने, बच्चों को खुद से दूर घर पर ना रखना पड़े।"

निष्कर्ष:

I. CEO ने कार्यस्थल पर एक डे-केयर सेंटर खोलने की घोषणा की है।

II. CEO अपने महिला कर्मचारियों के द्वारा सुविधा का उपयोग करने की उम्मीद कर रहा है, ताकि वे घरेलू दायित्वों के कारण तनाव मुक्त रहें।

Correct Answer: (4) दोनों निष्कर्ष अनुसरण करते हैं।
Solution:प्रश्न में दिए गए कथन के सन्दर्भ में निष्कर्ष I व निष्कर्ष II दोनों तर्कसंगत रूप से अनुसरण करता है।

कम्पनी के CEO कार्यस्थल पर महिलाओं के घरेलू तनाव को डे-केयर सेंटर के माध्यम से कम करने का प्रयास कर रहा है।

5. नीचे दिए गए कथन का उसके बाद दी गई अवधारणाओं I और II द्वारा अनुसरण किया गया है। आपको कथन और उसके बाद दी गई अवधारणाओं पर विचार करना होगा और यह तय करना होगा कि कथन में कौन-सी धारणाएँ अंतर्निहित हैं। [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 12.10.2018 (प्रथम पाली)]

कथन:

अमृता शेरगिल एक विख्यात कलाकार है। उसके कार्यों के बारे में विश्वभर में प्रशंसा की गई है।

अवधारणा:

I. अमृता शेरगिल एक प्रसिद्ध कलाकार है।

II. सभी कलाकार विश्वभर की यात्रा करते हैं।

Correct Answer: (3) केवल अवधारणा I अंतर्निहित है।
Solution:प्रश्न में दिए गए कथन का अनुसरण केवल अवधारणा के द्वारा किया जा रहा है।

6. नीचे दिए गए प्रत्येक प्रश्न में एक कथन तथा I और II से संख्यांकित दो पूर्व-धारणाएँ दी गई हैं। आपको कथन और पूर्वधारणाओं को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय करना है कि कौन-सी पूर्वधारणा कथन में अंतर्निहित है। [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 12.10.2018 (प्रथम पाली)]

कथन:

एक विज्ञापन दावा करता है, "हम भारत में सबसे अच्छी बाइक का निर्माण करते हैं, जिसमें तीव्र गति के साथ अद्वितीय सुरक्षा सुविधाएँ हैं।"

पूर्वधारणा:

I. भारत में ऐसी सुरक्षा सुविधाओं वाली कोई अन्य बाइक नहीं है।

II. लोग इस कीमत की बाइक खरीद सकते हैं।

Correct Answer: (3) केवल पूर्वधारणा I अंतर्निहित है।
Solution:प्रश्न मे दिए गए कथन को केवल पूर्वधारणा I अनतर्निहित है। क्योंकि विज्ञापन भारत में सबसे अच्छी बाइक का दावा करता है, जिसमें अद्वितीय सुरक्षा सुविधा है।

7. दिए गए कथन और निष्कर्षों को ध्यान से पढ़ें और यह चुनें कि कौन-सा कथन तर्कसंगत रूप से निष्कर्षों का अनुसरण करता है। [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 12.10.2018 (प्रथम पाली)]

कथन: 

इंडियन प्रोफेशनल फुटबॉल क्लब के सीईओ ने कहा, "मिगुएल एंजेल पुर्तगाल को उनके सहायक गोंजालो यार्जा द्वारा आने वाले सीजन में स्टैलियंस की महिमा के लिए तैयार करने की तैयारी में शामिल किया जाएगा।"

निष्कर्ष: 

I. सीईओ का मानना है कि नया कोच टीम के प्रदर्शन में वृद्धि करेगा।

II. सीईओ चाहता है कि आने वाले सीजन के लिए फुटबॉल टीम सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें।

Correct Answer: (3) दोनों निष्कर्ष अनुसरण करते हैं।
Solution:प्रश्न में दिए गए कथन को तर्कसंगत रूप से निष्कर्ष I व निष्कर्ष II दोनों अनुसरण करता है। नए कोच आने से टीम के प्रदर्शन में वृद्धि होगी साथ-ही-साथ टीम का प्रदर्शन भी सर्वेश्रेष्ठ करेगा।

8. एक कथन के बाद दो तर्क दिए गए हैं। यह बताएँ कि कौन-सा तर्क कथन के संबंध में सशक्त है। [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 12.10.2018 (द्वितीय पाली)]

कथनः 

क्या हमें अधिक पारंपरिक दवा का सहारा लेना चाहिए?

तर्कः 

I. हाँ, जैसा कि नए अध्ययन बताते हैं कि विभिन्न औषधीय प्रणाली के लिए वैज्ञानिक आधार है।

II. नहीं, हालांकि हम पारंपरिक दवाओं का सहारा ले सकते हैं, पर आधुनिक दवाएँ और प्रक्रियाएँ तुरंत राहत प्रदान करती है।

Correct Answer: (3) I और II दोनों सशक्त है।
Solution:I और II दोनों सशक्त हैं।

9. एक कथन के बाद दो तर्क दिए गए हैं। यह निर्णय करें कि निम्नलिखित में से कौन सा/से तर्क, कथन के संबंध में सशक्त है। [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 12.10.2018 (द्वितीय पाली)]

कथनः 

क्या, समाचार पत्र में केवल प्राप्त संवाददाताओं के समाचार ही प्रकाशित किए जाने चाहिए?

तर्कः 

1. हाँ, इससे काफी सारे कागज बच जाएँगे, जिससे पेड़ भी बचेंगे।

2. नहीं, योग्य और अयोग्य को परिभाषित नहीं किया जा सकता है।

Correct Answer: (2) केवल तर्क 1 ही सशक्त है
Solution:कथनानुसार,

केवल पात्रता प्राप्त संवाददाताओं के समाचार ही प्रकाशित किए जाने चाहिए जिससे काफी सारे कागज बच जाएंगे तथा पेड़ भी बचेंगे।

अतः केवल तर्क 1 ही सशक्त है।

10. नीचे आपको एक प्रश्न और इसके बाद दो तर्क I और II दिए गए हैं। आपको यह तय करना है कि कथन के संबंध में कौन से तर्क सशक्त हैं। [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 12.10.2018 (द्वितीय पाली)]

कथनः 

क्या बच्चों को झूठ बोलने के लिए दंडित किया जाना चाहिए?

तर्कः 

I. हाँ, बच्चों को अनुशासित करने के लिए उनकी उम्र के हिसाब से उचित सजा देनी चाहिए।

II नहीं, दंड की वजह से वांछित व्यवहार लाने की बजाए, दंडित होने का डर पैदा हो जाता है।

Correct Answer: (1) I और II दोनों सशक्त हैं
Solution:I और II दोनों सशक्त है।