न्याय, कथन और निष्कर्ष Type-II (501 – 550 प्रश्न)

Total Questions: 50

11. एक कथन और दो तर्क दिए हुए है। निर्णय करें कि कथन के संदर्भ में कौन सा/से कथन मजबूत है/हैं। [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 12.10.2018 (द्वितीय पाली)]

कथनः 

हमें यह प्रश्न पूछने की आवश्यकता है कि क्या भारत में आम जनता को उत्पाद की बिक्री के लिए लाइसेंस देने से पहले पश्चिमी देशों में पेटेंट किए गए और निर्मित उत्पादों को पहले नमूने के रूप में इस्तेमाल किया जाना चाहिए?

तर्कः 

I. हाँ, यह आवश्यक है, क्योंकि ऐसे कई उत्पाद भारतीय जनता की आवश्यकताओं के अनुरूप नहीं होते।

II. नहीं, यह आवश्यक नहीं है क्योंकि यह व्यावहारिक नहीं है और इसलिए इसे लागू नहीं किया जा सकता।

Correct Answer: (3) केवल तर्क I मजबूत है
Solution:केवल तर्क I मजबूत है।

12. दिए गए कथन को पढ़ें और उसके संबंध में मजबूत तर्क को चुनें। [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 22.10.2018 (प्रथम पाली)]

कथनः 

क्या विद्यालयों में वार्षिक अवकाश के दिनों की संख्या कम होनी चाहिए?

तर्कः 

1. हाँ, विद्यालयों के बच्चे अन्य देशों के बच्चों की तुलना में अधिक अवकाश पाते हैं।

2. हाँ, इससे शिक्षक की उत्पादकता और विद्याथी की सीखने की क्षमता में सुधार होगा।

Correct Answer: (1) केवल तर्क 2 मजबूत है।
Solution:केवल तर्क 2 मजबूत है।

13. दिए गए कथनों पर विचार करें और निर्णय करें कि दी गई धारणाओं में से कौन-सी धारणा/धारणाएँ कथन में अंतर्निहित है/हैं। [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 22.10.2018 (प्रथम पाली)]

कथनः 

रंजीत ने अपने मित्र संदीप से कहा "यह सरप्राइज गिफ्ट मेरे लिए बेहद खास है"।

धारणाः 

I. गिफ्ट उसकी पत्नी द्वारा दिया गया हैं

II. संदीप और रंजीत मित्र हैं

III. वह गिफ्ट रंजीत के लिए सरप्राइज था

Correct Answer: (4) II और III अंतर्निहित हैं
Solution:II और III अंतर्निहित है।

14. दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यान से पढ़ें तथा कौन सा निष्कर्ष तार्किक रूप से अनुसरण करता है उसे चुनें। [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 22.10.2018 (प्रथम पाली)]

कथनः 

पर्यावरण सम्मेलन में बोलते हुए प्रमुख वक्ता ने पर्यावरण के अनुकुल अपशिष्ट प्रबंधन तकनीकों का नवाचार करने में युवाओं द्वारा दिए गए योगदान पर प्रकाश डाला।

निष्कर्षः 

I. मुख्य वक्ता पर्यावरण को बचाने के लिए नवाचार करने वाले युवाओं की उपलब्धि पर प्रकाश डाल रहे थे।

II. इस सम्मेलन से सभी निष्कर्षों को लागू किया जाएगा।

Correct Answer: (3) केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है
Solution:केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है।

15. प्रत्येक प्रश्न में एक कथन तथा दो तर्क I और II दिए गए हैं। आपको यह निर्णय लेना होगा, कि निम्नलिखित में से कौन-सा तर्क अधिक सशक्त है। [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 22.10.2018 (द्वितीय पाली)]

कथन: 

क्या LED लैंप पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए?

तर्क: 

I. हाँ, उनसे नीले रंग की रोशनी निकलती है, जो पर्यावरण और साथ ही मनुष्यों के लिए हानिकारक होती है।

II. नहीं, वे सस्ते होते हैं और CFL से बेहतर रोशनी प्रदान करते हैं।

Correct Answer: (2) केवल तर्क II सशक्त है।
Solution:LED लैंप से कम ऊर्जा खपत होती है तथा सस्ता होता है।

अतः तर्क II सशक्त है।

16. नीचे दिए गए पत्येक प्रश्न में एक कथन दिया गया है, जिसके बाद धारणाएं क्रमांक I और II दी गई है। आपको कथन और निम्नलिखित धारणाओं पर विचार करना होगा और यह तय करना होगा कि कथन में कौन-सी धारणाएँ निहित हैं। [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 22.10.2018 (द्वितीय पाली)]

कथन: 

"मैं इस परीक्षण की विश्वसनीयता की जांच के लिए 500 नमूने चुनना चाहता हूँ।" X ने Y को बताया

धारणाएं: 

I. 500 नमूनों की जांच सम्भव है।

II. X के पास इस तरह के नमूने जांचने का कौशल और क्षमता है।

Correct Answer: (1) I और II दोनों ही निहित हैं।
Solution:I और II दोनों निहित है।

17. दिए गए कथन और निष्कर्षों को ध्यान से पढ़े और यह चुनें कि कौन-सा कथन तर्कसंगत रूप से निष्कर्षों का पालन करता है। [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 22.10.2018 (द्वितीय पाली)]

कथन: 

उद्धरण दर्शाता है, "अपने जीवन में एक भेड़ की तुलना में एक दिन के लिए शेर होना बेहतर है।"

निष्कर्ष: 

I. शेर राजसी है, जबकि एक भेड़ अपने झुण्ड का पालन करता है।

II. भेड़ की तरह, हमें किसी पर भी तुरन्त विश्वास नहीं करना चाहिए।

Correct Answer: (3) केवल निष्कर्ष II पालन करता है।
Solution:केवल निष्कर्ष II पालन करता है।

18. दिए गए कथन और निष्कर्षों को ध्यान से पढ़े और यह चुनें कि कौन-सा कथन तर्कसंगत रूप से निष्कर्षों का पालन करता है। [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 22.10.2018 (द्वितीय पाली)]

कथन: 

दुनिया न तो निष्पक्ष और न ही अनुचित है। यह सिर्फ लोगों की मन स्थिति है।

निष्कर्ष: 

I. कुछ लोग दुनिया को निष्पक्ष पाते हैं।

II. कुछ लोग दुनिया को अनुचित पाते हैं।

Correct Answer: (4) दोनों I और II पालन करते हैं।
Solution:दोनों 1 और 2 पालन करता है।

19. नीचे दिए गए कथन का अध्ययन करें और चयन करें कि कथन के सम्बंध में कौन-सा/से तर्क अधिक मजबूत है/हैं। [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 22.10.2018 (तृतीय पाली)]

कथन: 

क्या सार्वजनिक बस परिवहन कम्पनी द्वारा अपने कर्मचारियों को मुफ्त यात्रा पास देना बंद कर देना चाहिए?

तर्क: 

I. हाँ, इससे कम्पनी को लाभ होगा जिससे वह कर्मचारियों को बेहतर बुनियादी सुविधाएँ प्रदान कर सकती है।

II. नहीं, मुफ्त में यात्रा करना कर्मचारियों का अधिकार है।

Correct Answer: (4) न तो I मजबूत है और न ही II मजबूत है।
Solution:न तो 1 मजबूत है न ही 2 मजबूत है

20. दिए गए कथन और निष्कर्षों को ध्यान से पढ़ें और यह चुनें कि कौन-सा निष्कर्ष तर्कसंगत रूप से कथन का अनुसरण करता है। [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 22.10.2018 (तृतीय पाली)]

कथन: 

खिलाड़ियों से बात करते हुए, कोच ने कहा, "खिलाड़ियों को वास्तविक खेल से पहले की रात में अच्छी आराम की जरूरत है।"

निष्कर्ष: 

I. कोच खिलाड़ियों की दिनचर्या को सुसंगत बनाने पर जोर दे रहा है ताकि खिलाड़ी आसानी से मैदान पर ध्यान केंद्रित कर सकें।

II. कोच यह कहने की कोशिश कर रहा है कि उसके खिलाड़ी थक गए हैं और उन्हें फिर से तरोताजा करने के लिए आराम की जरूरत है।

Correct Answer: (2) दोनों निष्कर्ष अनुसरण करते हैं।
Solution:दोनों निष्कर्ष अनुसरण करते हैं।