न्याय, कथन और निष्कर्ष Type-II (501 – 550 प्रश्न)Total Questions: 5021. दिए गए कथन को पढ़ें और उसके सम्बंध में मजबूत तर्क को चुनें। [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 22.10.2018 (तृतीय पाली)]कथन: क्या सरकारी स्कूलों और कॉलेजों को छात्रों से न्यूनतम शुल्क लेना चाहिए?तर्क: I. हाँ, इससे माता-पिता और छात्रों को इनकी अहमियत का अहसास होगा।II. नहीं, इससे अच्छे लेकिन गरीब बच्चे स्कूल या कॉलेज छोड़ने के लिए मजबूर हो जाएंगे।(1) केवल तर्क I मजबूत है।(2) तर्क I या II में से कोई एक मजबूत है।(3) केवल तर्क II मजबूत है।(4) न तो तर्क I और न ही तर्क II मजबूत है।Correct Answer: (3) केवल तर्क II मजबूत है।Solution:केवल तर्क 2 मजबूत है।22. नीचे एक कथन और उससे सम्बंधित दो तर्क I और II दिए गए हैं। आपको तय करना है कि निम्नलिखित तकों में से कौन-सा तर्क कथन के सम्बंध में मजबूत हैं। [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 22.10.2018 (तृतीय पाली)]कथन:21वीं सदी के माता-पिता को पालन-पोषण पर परामर्श प्रदान किये जाने चाहिए?तर्क:I. हाँ, इससे उन्हें बच्चों के अच्छे व्यक्तित्व का निर्माण करने में सहायता मिलेगी।II. नहीं, प्रक्रिया में यह समय की बर्बादी है।(1) केवल तर्क II मजबूत है।(2) न तो I और न ही II मजबूत है।(3) I और II दोनों ही मजबूत है।(4) केवल तर्क I मजबूत है।Correct Answer: (4) केवल तर्क I मजबूत है।Solution:केवल तर्क I मजबूत है।23. यदि गए कथन (कथनों) पर विचार करें और निर्णय लें कि कौन-सा तर्क कथन में अंतर्निहित है। [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 24.10.2018 (प्रथम पाली)]कथन: "मैं बच्चों पर मोबाइल की विकिरणों के प्रभाव पर शोध करना चाहता हूँ,” श्याम राम को कहता है।तर्क: I. एक व्यक्ति बच्चों पर मोबाइल की विकिरणों के प्रभाव को माप सकता है।II. श्याम मोबाइल की विकिरणों को मापने में बहुत अच्छा है।(1) I और II दोनों अंतर्निहित हैं।(2) केवल तर्क I अंतर्निहित है।(3) केवल तर्क II अंतर्निहित है।(4) न ही I और न ही II अंतर्निहित है।Correct Answer: (2) केवल तर्क I अंतर्निहित है।Solution:दिए गए कथन में एक व्यक्ति बच्चों पर मोबाइल से निकलने वाले विकिरणों का प्रभाव पर शोध करना चाहता है। केवल तर्क I अन्तर्निहित है।24. आपको दिए गए कथन को सही मान कर चलना है चाहे वह सामान्य ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होता हो और फिर निर्णय कीजिए कि कौन-से निष्कर्ष दिए गए कथन का तार्किक रूप से अनुसरण करते हैं। [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 24.10.2018 (प्रथम पाली)]कथन: कनाडा में भारी बर्फबारी के कारण, कनाडा के लोगों का सामान्य जीवन रुक सा गया है।निष्कर्ष: I. कनाडा की सरकार को लोगों की मदद करने और जीवन तथा संपत्ति का नुकसान न होने देने का उपाय करना चाहिए।II. सरकार को सभी नागरिकों से मौसम बदलने तक घर में ही रहने के लिए कहना चाहिए।(1) न तो निष्कर्ष I और न निष्कर्ष II अनुसरण करता है।(2) केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है।(3) या तो निष्कर्ष I या निष्कर्ष II अनुसरण करता है।(4) केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है।Correct Answer: (2) केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है।Solution:प्रश्न में दिए गए कथन में कनाडा में हुए बर्फबारी को देखते हुए सरकार को लोगों की हर संभव मदद करना चाहिए जिससे जान-माल की हानि न हो। अतः केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है।25. दिए गए कथन पर विचार करें और निर्णय लें कि दी गई धारणाओं में से कौन सी कथन में अंतर्निहित है। [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 24.10.2018 (तृतीय पाली)]कथनः परिधान कंपनी के प्रबंधक ने घोषणा की 'हम अपनी कंपनी का विस्तार करने जा रहे हैं, इसलिए हमें अधिक दर्जियों की नियुक्ति करना जरूरी है।'धारणाएं: I. मौजूदा दर्जी आधुनिक डिजाइन नहीं बना पा रहे हैंII. विस्तार करने के बाद अधिक बिक्री होगीIII. विस्तार करने से पहले अधिक उत्पादन करने की आवश्यकता है(1) केवल I अंतर्निहित है।(2) केवल II अंतर्निहित हैं।(3) III और I अंतर्निहित हैं(4) II और III अंतर्निहित हैंCorrect Answer: (4) II और III अंतर्निहित हैंSolution:धारणाएं II तथा III कथन को संतुष्ट करता है।अतः II और III अंतर्निहित है।26. दिए गए कथन और निष्कर्षों को ध्यान से पढ़ें और यह चुनें कि कौन सा/से निष्कर्ष दिए गए कथन के संबंध में तर्कसंगत है/हैं। [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 24.10.2018 (तृतीय पाली)]कथनः अनुशासन लागू करने के लिए, ट्रकों का तुलाचौकी पर वजन किया जाता है और यदि वे अतिभारित होते हैं, तो उनपर रु. 6000 का जुर्माना लगाया जाता है।निष्कर्षः I. ट्रक मालिकों द्वारा सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन किया जाए, इसलिए सरकार इसे लागू करना चाहती है।II. सरकार ट्रक मालिकों की परेशानियाँ नहीं समझ रही है।(1) कोई निष्कर्ष तर्कसंगत नहीं है(2) केवल निष्कर्ष II तर्कसंगत है(3) दोनों निष्कर्ष तर्कसंगत हैं(4) केवल निष्कर्ष I तर्कसंगत हैCorrect Answer: (4) केवल निष्कर्ष I तर्कसंगत हैSolution:निष्कर्ष I कथन को संतुष्ट करता है।अतः केवल निष्कर्ष I तर्क संगत है।27. दिए गए प्रश्न को पढ़ें और निर्णय करें की कौन सा/से तर्क प्रबल है/हैं। [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 24.10.2018 (तृतीय पाली)]प्रश्नः क्या पेड़ काटने पर पूरी तरह से रोक लगानी चाहिए?तर्कः I. हां, ग्लोबल वार्मिंग का सामना करना जरूरी है।II. नहीं, पूरी तरह रोक लगाने पर लकड़ी संबंधित उद्योगों और पेशेवरों पर इसका असर होगा।(1) केवल तर्क I प्रबल है(2) I और II दोनों प्रबल हैं(3) न तो I और न ही II प्रबल है(4) केवल तर्क II प्रबल हैCorrect Answer: (2) I और II दोनों प्रबल हैंSolution:I और II दोनों प्रबल है।28. निम्नलिखित कथन और तर्कों पर विचार करें और निर्णय लें कि कथन के संबंध में कौन से तर्क प्रबल हैं। [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 25.10.2018 (द्वितीय पाली)]कथन:अनिद्रा के उपचार के लिए, व्यक्तिगत तौर पर अनुकूल स्वस्थ जीवनशैली अपनायी जानी चाहिए, जिससे वे अधिक आराम प्राप्त कर सकें।तर्कः I. हाँ, तनाव अनिद्रा का एकमात्र कारण है।II. नहीं, कई अन्य कारणों से अनिद्रा हो सकती है।(1) केवल तर्क II प्रबल है।(2) I और II दोनों तर्क प्रबल हैं।(3) केवल तर्क I प्रबल है।(4) न तो तर्क I और न ही II प्रबल है।Correct Answer: (1) केवल तर्क II प्रबल है।Solution:केवल तर्क II प्रबल है।29. निम्नलिखित कथन पर विचार करके यह निर्णय लें कि कथन में कौन सी धारणा अंतर्निहित हैं। [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 25.10.2018 (द्वितीय पाली)]कथन: अस्पताल में एक महिला रो रही है क्योंकि उनका पति सीरिया के हवाई हमले में मारा गया है।धारणाएँ: (i) पत्नी सोचती है कि भगवान उसके साथ नहीं है।(ii) महिला अपने पति को सीरिया में होने के लिए दोष दे रही है।(1) केवल धारणा (i) अंतर्निहित है(2) या तो धारणा (i) अथवा (ii) अंतर्निहित है(3) (i) एवं (ii) दोनों धारणाएँ अंतर्निहित है(4) केवल धारणा (ii) अंतर्निहित हैCorrect Answer: (1) केवल धारणा (i) अंतर्निहित हैSolution:केवल धारणा I अंतर्निहित है। महिला रो रही है, क्योंकि उसके पति की सीरिया में मृत्यु हो चुकी है और अब वह अपने पति की मृत्यु के लिए भगवान को दोषी मान रही है, क्योंकि वह सर्वशक्तिमान है, और उसकी इच्छा से ही सब होता है।30. दिए गए कथन पर विचार करें और निर्णय लें कि दी गई धारणाओं में से कौन सी कथन में निहित है। [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 25.10.2018 (द्वितीय पाली)]कथन: एक कंपनी के अध्यक्ष बोर्ड मीटिंग में सूचित करते हैं “चूँकि हमारा व्यवसाय बढ़ रहा है, इसलिए हमें अधिक कर्मचारियों को नियुक्ति करने की आवश्यकता है।"धारणाएँ: I. वर्तमान कर्मचारी सक्षम नहीं हैं।II. कर्मचारियों के रूप में लेने के लिए योग्य उपयुक्त व्यक्ति उपलब्ध होंगे।III. अधिक कर्मचारी व्यवसाय का विस्तार करेंगे।(1) केवल I अंतर्निहित है(2) केवल II अंतर्निहित है(3) केवल III अंतर्निहित है(4) केवल I और II अंतर्निहित हैCorrect Answer: (2) केवल II अंतर्निहित हैSolution:केवल II अंतर्निहित है।Submit Quiz« Previous12345Next »