न्याय, कथन और निष्कर्ष Type-II (501 – 550 प्रश्न)

Total Questions: 50

31. दिए गए तर्क और पूर्वानुमानों को ध्यान से पढ़ें और तर्क का तार्किक रूप से अनुसरण करने वाले पूर्वानुमानों का चयन करें। [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 25.10.2018 (द्वितीय पाली)]

तर्कः

क्लीनिक में एक नोटिस पर लिखा है "बिक्री के उद्देश्य से आए सेल्स पर्सन को डॉक्टर से मिलने की अनुमति नहीं है"।

पूर्वानुमानः 

(i) बिक्री के संबंध में डॉक्टर से मिलने के लिए सभी बिक्री अधिकारी क्लीनिक नहीं आएंगे।

(ii) रिसेप्शनिस्ट बिक्री अधिकारियों को डॉक्टर से मिलने से रोक सकता/सकती है।

Correct Answer: (2) (i) और (ii) दोनों अनुसरण करते हैं।
Solution:1 और 2 दोनों अनुसरण करते है।

32. निम्न कथन में कौन-सी धारणाएँ निहित हैं? [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 30.10.2018 (तृतीय पाली)]

प्रोजेक्ट कार्य रूप में, कक्षा V के विज्ञान अध्यापक ने छात्रों से इस महीने चिड़ियाघर जाने के लिए कहा।

धारणाएँ: 

Ⅰ. अध्यापक चाहता है कि बच्चे जानवरों के बारे में जानकारी प्राप्त करें।

II. अध्यापक चाहता है कि बच्चे जानवरों को प्रत्यक्ष देखें।

Correct Answer: (3) धारणा I और II दोनों निहित हैं।
Solution:अध्यापक ने छात्रों को चिड़ियाघर जाने के लिए कहा अर्थात अध्यापक की इच्छा थी की बच्चे स्वयं प्रत्यक्ष रूप से जानवरों को देखें और उनके व्यवहार के संबंध में जानकारी प्राप्त करें। इसलिए दोनों धाराणाएँ अन्र्तनिहित हैं।

धारणा I और II दोनों निहित है।

33. आपको दिए गए कथन को सही मान कर चलना है चाहे वह सामान्य ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होता हो और फिर निर्णय कीजिए कि कौन से निष्कर्ष दिए गए कथन का तार्किक रूप से अनुसरण करते हैं। [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 30.10.2018 (तृतीय पाली)]

कथन: 

इस वर्ष, कक्षा 12 के बहुत सारे विद्यार्थी आसान प्रश्न पत्र के कारण उत्तीर्ण हुए।

निष्कर्ष: 

1. संतुलित प्रश्न पत्र सुनिश्चित करने के लिए प्राधिकरण ने प्रश्न पत्र की गुणवत्ता की जांच की।

2. भविष्य में आसान प्रश्न पत्र बनाए जाने चाहिए जिससे अधिक विद्यार्थी उत्तीर्ण हों और प्रोफेशनल कॉलेज में उनका नामांकन हो सके।

Correct Answer: (3) केवल निष्कर्ष 1 अनुसरण करता है।
Solution:केवल निष्कर्ष 1 अनुसरण करता है

34. नीचे दिए गए प्रत्येक प्रश्न में एक कथन दिया गया है जिसके बाद दो धारणाएँ I और II दी गई हैं। आपको कथन और निम्नलिखित धारणाओं पर विचार करना होगा और यह तय करना होगा कि कथन में कौन सी धारणाएँ निहित हैं। [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 30.10.2018 (तृतीय पाली)]

कथन: 

एक विज्ञापन में कहा गया है, "इस सौंदर्य क्रीम का प्रयोग करें और एक सप्ताह में दो गुणा चमकदार निखार देखें"।

धारणाएँ: 

I. आश्वासन वास्तविक नहीं हैं।

II. लोग सुंदर होना पसंद करते हैं

Correct Answer: (2) केवल धारणा II निहित है।
Solution:केवल धारणा II निहित है।

35. दिए गए कथन और निष्कर्षों को ध्यान से पढ़े और यह चुनें कि कौन-सा निष्कर्ष तर्कसंगत रूप से कथन का पालन करता है। [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 01.11.2018 (प्रथम पाली)]

कथन:

एक विज्ञापन आता है "अभियंता पद के लिए मेल द्वारा अपना रेज्यूमे और स्कैन किए गए प्रमाण पत्र भेजें।"

निष्कर्ष:

I. नौकरी तलाश योग्य अभ्यर्थी, कूरियर द्वारा अपना रेज्यूमे और स्कैन किए गए प्रमाण पत्र भेजेंगे।

II. नौकरी तलाश रहे योग्य अभ्यर्थी, ई-मेल द्वारा अपना रेज्यूमे और स्कैन किए गए प्रमाण पत्र भेजेंगे।

Correct Answer: (4) केवल निष्कर्ष II पालन करता है।
Solution:केवल निष्कर्ष II पालन करता है।

36. निम्नलिखित कथन पर विचार करें और बताएँ कि दी गई अवधारणाओं में से कौन-सी कथन में अंतर्निहित है। [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 01.11.2018 (प्रथम पाली)]

कथन:

गुड़ स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है।

अवधारणाएँ:

I. गुड़ का रंग भूरा होता है।?

II. गुड़ बनाने की प्रक्रिया में कच्चे माल के अच्छे गुणों को बरकरार रखा जाता है।

Correct Answer: (1) न तो अवधारणा I और न ही अवधारणा II अंतर्निहित है।
Solution:न तो अवधारणा I और न ही अवधारण II अंतर्निहित है।

37. दिए गए कथनों पर विचार करें और बताएँ कि दी गई अवधारणाओं में से कौन-सी कथन में अंतर्निहित है। [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 01.11.2018 (प्रथम पाली)]

कथन:

मैंने इतनी सुलझी हुई महिला पहले कभी नहीं देखी।

अवधारणाएँ:

I. महिलाएँ अक्सर खुशमिजाज होती हैं।

II. पुरुष सुलझे हुए नहीं होते हैं।

Correct Answer: (1) न तो I और न ही II अंतर्निहित है।
Solution:न तो I और न ही II अंतर्निहित है।

38. दिए गए कथन एवं निम्नलिखित तर्कों पर विचार करें और बताएँ कि कथन के सम्बंध में कौन-सा/से तर्क प्रबल है/हैं? [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 01.11.2018 (प्रथम पाली)]

कथन: 

कोल्ड प्रेस तकनीक से तेल निकालने की पारम्परिक विधि का उपयोग करना स्वास्थ्य के लिए अच्छा है।

तर्क:

I. हाँ, यह हमेशा सर्वोत्तम होता है क्योंकि यह तेल की प्राकृतिक प्रभाविता को बरकरार रखता है।

II. नहीं, इस विधि से निकाला गया तेल आम जनता के लिए महंगा होता है।

Correct Answer: (3) केवल तर्क 1 प्रबल है।
Solution:केवल तर्क I प्रबल है।

39. दिये गये कथनों को सही मानते हुए विचार करें, भले ही यह सामान्य ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों और बताएं कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन सा तर्कसंगत रूप से कथन का पालन करता है। [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 01.11.2018 (तृतीय पाली)]

कथनः 

शहर X में, हानिकारक ऑटोमोबाइल उत्सर्जन की वजह से वायु प्रदूषण अपने अधिकतम स्तर तक पहुंच गया है।

निष्कर्षः

1. सरकार को शहर में नए वाहनों के पंजीकरण पर रोक लगा देनी चाहिए

2. शहर X के अंदर 15 वर्ष अधिक पुराने वाहन चलाने पर रोक लगा देनी चाहिए।

Correct Answer: (1) या तो निष्कर्ष 1 या निष्कर्ष 2 पालन करता है।
Solution:या तो निष्कर्ष 1 या निष्कर्ष 2 पालन करता है।

40. दिए गए कथनों एवं अवधारणाओं को ध्यानपूर्वक पढ़ें और निम्नलिखित में से उस/उन अवधारणाओं का चयन करें जो दिए गए कथन नों में अंर्निहित हों: [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 01.11.2018 (तृतीय पाली)]

कथनः 

यदि आप एरोबिक्स में सुप्रशिक्षित होना चाहते हैं, तो एरोबिक्स विशेषज्ञ मनीषा से प्रशिक्षण लें।

अवधारणाः 

I. मनीषा भारत की सबसे अच्छी एरोबिक प्रशिक्षिका है।

II. एरोबिक्स में मनीषा के अलावा कोई अन्य प्रशिक्षक/प्रशिक्षिका नहीं है।

Correct Answer: (3) न तो I और न ही II अंतर्निहित है
Solution:न तो I और न ही II अंतर्निहित है।