न्याय, कथन और निष्कर्ष Type-II (551 – 600 प्रश्न)

Total Questions: 50

41. दिए गए कथनों पर विचार करें और निर्णय लें कि दी गयी अवधारणाओं में से कौन-सी कथन में अंतर्निहित है। [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 23.09.2018 (प्रथम पाली)]

कथन:

Y ने Z से कहा, पीक ऑवर्स टू-व्हीलर से यात्रा करना बेहतर होता है।

अवधारणा:

I. टू-व्हीलर पर ट्रैफिक में नेविगेट करना आसान होता है।

II. टू-व्हीलर के लिए अलग लेन है।

Correct Answer: (3) केवल I अंतर्निहित है।
Solution:केवल I अंतर्निहित है।

42. दिए गए कथन पर विचार करें और निर्णय लें कि दिए गए अनुमानों में से कौन-सा पूर्वानुमान कथन में निहित है। [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 23.09.2018 (प्रथम पाली)]

कथन:

मिलन ने अपने टीम के साथी से पूछा, "क्या मैं शाम को तुम्हारी बाइक उधार ले सकता हूँ।"

पुर्वानुमान:

I. मिलन की टीम के साथी के पास बाइक है।

II. मिलन को शाम को बाइक की आवश्यकता है।

Correct Answer: (2) I और II दोनों निहित है।
Solution:∵ कथन से स्पष्ट होता है कि मिलन की टीम के साथी के पास बाइक है तभी तो बाइक मांगा तथा उसे बाइक की भी जरूरत होगी।

अतः I और II दोनों निहित है।

43. कथन पर विचार करते हुए तय करें की दी गयी कौन-सी अवधारणा कथन में निहित हैं? [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 24.09.2018 (द्वितीय पाली)]

कथन:

बच्चों को पाठ याद कराने के लिए गीत श्रेष्ठ माध्यम हैं।

अवधारणा:

I. गीत बच्चों को पसंद होते हैं और वे गीत सुनकर खुश होते हैं।

II. गीत बच्चों की याददाश्त को बढ़ाते हैं।

Correct Answer: (3) दोनों अवधारणाएँ अंतर्निहित हैं।
Solution:बच्चों को पाठ याद कराने के लिए गति श्रेष्ठ माध्यम है, क्योंकि गीत बच्चों को पसंद होते हैं और वे गीत सुनकर खुश होते हैं। साथ ही गीत के द्वारा याद किया गया पाठ ज्यादा समय तक याद रहता है अर्थात् गीत बच्चों की याददाश्त को बढ़ाते हैं। इस प्रकार दोनों अवधारणायें अंतर्निहित है।

44. इस प्रश्न में एक कथन और उसके बाद I और II के रूप में अंकित दो तर्क दिए गए हैं। आपको निर्णय लेना है कि कौन-सा तर्क कथन के संदर्भ में सशक्त है? [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 24.09.2018 (द्वितीय पाली)]

कथनः 

क्या वायु प्रदूषण के बारे में लोगों को शिक्षित करने के लिए स्थानीय सरकारी निकायों द्वारा जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किए जाने चाहिए?

तर्क:

I. हाँ, उन्हें लोगों को अधिक पेड़ लगाने और हरित क्षेत्र को बढ़ाने के लिए संगठित किया जाना चाहिए।

II. हाँ, प्रत्येक महीने बेचे जाने वाले वाहनों की संख्या पर नियंत्रण होना चाहिए।

Correct Answer: (2) I और II दोनों ही तर्क सशक्त हैं।
Solution:(I) और (II) दोनों ही तर्क सशक्त है।

45. दिए गए एक कथन के बाद दो तर्क दिए गए हैं। यह तय करें कि कौन-सा तर्क कथन के सम्बंध में सशक्त है। [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 24.09.2018 (द्वितीय पाली)]

कथन:

बच्चों को घर पर पालतू जानवरों को रखने के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए?

तर्क:

I. हाँ, पालतू पशु घर के लोगों के साथ घुल-मिल जाते हैं, और बच्चे साझा करना और देखभाल करना सीखते हैं।

II. नहीं, घर पर पालतू जानवरों को रखना सभी के लिए व्यवहार्य नहीं है, क्योंकि उन्हें बहुत देखभाल करने की आवश्यकता होती है।

Correct Answer: (2) केवल तर्क I सही है।
Solution:बच्चों को घर पर पालतू जानवरों को रखने के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। इसके पीछे तर्क है कि पालतू पशु घर के लोगों के साथ घुल-मिल जाते हैं, और बच्चे साझा करना और देखभाल करना सीखते हैं। इस प्रकार केवल तर्क I सही है।

46. नीचे के कथन और उसके बाद दिए गए निष्कर्षों पर विचार करें। कथन को सत्य माने और दोनों निष्कर्षों पर विचार करते हुए निर्णय लें कि कौन-सा निष्कर्ष सामान्य संदेह से परे तार्किक रूप से कथन की सूचना का अनुपालन करता है। [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 24.09.2018 (द्वितीय पाली)]

कथन:

कढ़ाई के लिए बहुत धैर्य की आवश्यकता होती है।

निष्कर्ष:

I. कढ़ाई उनके लिए एक-एक शौक है जिन्हें अधिक अवकाश प्राप्त होता है।

II. जटिलता एक सौंदर्य भावना पैदा करती है।

Correct Answer: (2) ना तो I और ना ही II कथन के अनुरूप सही है।
Solution:दिए गए दोनों निष्कर्ष कथन का अनुसरण नहीं करते।

47. इस प्रश्न में एक प्रश्न और उसके बाद दो तर्क दिए गए हैं। आपको निर्णय लेना है कि कौन सा तर्क प्रश्न के संदर्भ में सशक्त है। [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 25.09.2018 (प्रथम पाली)]

क्या वन्य जीव अभयारण्यों की अक्षुण्णता को बनाए रखा जाना चाहिए।

तर्क:

I. हाँ, लुप्तप्राय प्रजातियों को रहने के लिए विशेष अलग जगह देनी चाहिए जो पारिस्थितिक संतुलन को बढ़ावा देता है।

II. नहीं, उन्हें आय उत्पन्न करने के लिए अधिक से अधिक आगंतुकों को आकर्षित करना चाहिए।

Correct Answer: (1) केवल तर्क I सशक्त है
Solution:वन्य जीव अभ्यारण्यों की अक्षुण्णता को बनाए रखना वर्तमान में आवश्यक है, क्योंकि इन अभ्यारण्यों में विश्व की कई दुर्लभ और लुप्तप्राय प्रजातियों को संरक्षण प्राप्त है। जो पारिस्थितिकी संतुलन के लिए आवश्यक है। अतः केवल तर्क (1) मजबूत है।

48. नीचे दिये गये कथन का अनुसरण दो तर्कों द्वारा किया गया है। आपको यह तय करना है कि कथन के संबंध में कौन-से/सा तर्क मजबूत हैं/है। [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 25.09.2018 (प्रथम पाली)]

क्या बच्चों को समझदारी से इंटरनेट का उपयोग करना सिखाया जाना चाहिए?

तर्कः 

I. हाँ, इस तरह वे जिम्मेदारी से इंटरनेट का उपयोग करने के बारे में सीख सकेंगे।

II. नहीं, वे स्वयं खोज करके बहुत कुछ सीखते हैं।

Correct Answer: (3) केवल तर्क I मजबूत है
Solution:वर्त्तमान समय में यह आवश्यक है कि बच्चों को इंटरनेट का प्रयोग समझदारी से करना सिखाया जाए क्योंकि जहाँ इंटरनेट एक ओर हमारे जीवन को सुविधाजक बना रहा है वहीं इसका दूसरा पहलू बच्चों पर नकरात्मक असर डाल सकता है। अतः केवल तर्क (1) मजबूत है।

49. नीचे दी गई कथन से दी गई धाराणाओं में से कौन सा अनुमान लगाया जाता है ? [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 25.09.2018 (प्रथम पाली)]

कथनः 

स्कूल प्रबंधन ने प्रत्येक कक्षा में संगीत और कला सत्र के अतिरिक्त होने की घोषणा की है।

अभिकथनः 

I. प्रबंधन सीखने के लिए एक समग्र दृष्टिकोण बनाना चाहता है ।

II. प्रबंधन कला सीखने के लिए बच्चों को एक आधार देना चाहता है।

Correct Answer: (3) केवल अभिकथन II ही निहित है
Solution:अभिकथन से प्रबंधन कला सीखने के लिए बच्चों को एक आधार देना चाहता है।

अतः केवल अभिकथन - II ही निहित है।

50. दिए गए कथन पर विचार करें और निर्णय लें कि निम्नलिखित में से कौन सी पूर्णधारणाः कथन में निहित है। [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 25.09.2018 (प्रथम पाली)]

कथनः 

ब्रांच मैनेजर अपने सहयोगी को कहते हैं, "मार्च के अंत हमेशा व्यस्त होते हैं"।

पूर्णधारणाः 

I. मार्च के अंत में और अधिक काम है।

II. समय पर काम की कमी के कारण बहुत अधिक काम एकत्रित हो जाता है।

Correct Answer: (1) केवल I निहित है।
Solution:मार्च के अंत हमेशा व्यस्त होते हैं अर्थात मार्च के अंत में और अधिक काम है।