न्याय, कथन और निष्कर्ष Type-II (601 – 650 प्रश्न)

Total Questions: 50

31. नीचे एक कथन के बाद दो तर्क I और II दिए गए हैं। कथन और तर्कों पर विचार करते हुए आपको निर्णय लेना है, कि कौन-सा तर्क कथन में निहित है। [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 12.10.2018 (तृतीय पाली)]

कथनः 

हजारों किलोमीटर की यात्रा की शुरुआत एक पहले कदम से होती है।

मान्यताएँ: 

I. आगे बढ़ने के लिए शुरुआत करनी पड़ती है।

II. लोग आर्थिक चिंताओं के कारण पहला कदम लेने से स्वयं को रोकते हैं।

Correct Answer: (4) सिर्फ तर्क I निहित है।
Solution:प्रश्न में दिए गए कथन के सन्दर्भ में केवल तर्क I निहित है। बड़ी-से-बड़ी कार्य करने के लिए शुरुआत करना आवश्यक है।

32. नीचे दिए गए प्रत्येक प्रश्न में एक कथन तथा I और II से संख्यांकित दो पूर्वधारणाएँ दी गई हैं। आपको कथन और पूर्वधारणाओं को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय करना है कि कौन सी पूर्वधारणा कथन में अंतर्निहित है। [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 12.10.2018 (तृतीय पाली)]

कथनः 

X ने Y से कहा, "मैं किशोरावस्था के मानसिक स्वास्थ्य पर सोशल मीडिया के प्रभाव पर शोध करना चाहता हूँ।"

पूर्वधारणाएँ: 

Ⅰ. किशोरावस्था के मानसिक स्वास्थ्य पर सोशल मीडिया के प्रभाव को मापा जा सकता है।

II. इस तरह के शोध के लिए X के पास कौशल और दक्षता है।

Correct Answer: (4) I और II दोनों अंतर्निहित हैं।
Solution:प्रश्न में दिए गए कथन के सन्दर्भ में पूर्वधारणा I और पूर्वधारणा II दोनों अन्तर्निहित है। उचित कौशल व दक्षता होने पर किशोरावस्था के मानसिक स्वास्थ्य पर सोशल मीडिया के प्रभाव को मापा जा सकता है।

33. कथन पढ़ें और दी गई जानकारी से तार्किक रूप से सही निष्कर्ष की पहचान करें। [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 16.10.2018 (प्रथम पाली)]

कथनः 

माधुरी दीक्षित एक बहुत अच्छी नर्तकी है। वह बहुत फ्लेक्सिबल है।

निष्कर्षः 

I. सभी नर्तकियाँ अधिकांशतः फ्लेक्सिबल होती हैं।

II. सभी नर्तकियाँ फ्लेक्सिबल नहीं होती हैं।

Correct Answer: (2) न तो I और न ही II सही है
Solution:प्रश्न में दिया गए कथन माधुरी दीक्षित से संबंधित है। अतः न तो निष्कर्ष I और न ही निष्कर्ष II अनुसरण करता है

34. दिए गए कथन पर विचार करें और दी गई धारणाओं में से कौन-सी धारणा/धारणाएँ कथन में अंतर्निहित है/हैं निर्णय करें। [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 16.10.2018 (प्रथम पाली)]

कथनः 

किसी समाचार-पत्र में फार्म कम्पनी का एक विज्ञापन है-"हर दिन एक कैप्सूल रात में खाने के बाद लेने पर मधुमेह 6 माह में ठीक हो जाता है।"

धारणाः 

I. पाठक मधुमेह ठीक करने के इच्छुक हैं

II. कम्पनी दवा निर्माता है

Correct Answer: (3) I और II दोनों अंतर्निहित हैं
Solution:प्रश्न में दिए गए कथन के संदर्भ में धारणा 1 और धारणा 2 दोनों अन्तर्निहित है। फार्म कम्पनी एक दवा निर्माता कम्पनी है जो विज्ञापन के माध्यम से पाठकों को उपचार करना चाहता है।

35. दिए गए कथन और निष्कर्षों को ध्यान से पढ़ें और यह चुनें कि कौन-सा निष्कर्ष तर्कसंगत रूप से कथन का अनुसरण करता है। [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 16.10.2018 (प्रथम पाली)]

कथनः 

फिल्म के प्रमोशन के दौरान, निर्माता टीम मीडिया के सामने फिल्म के मुख्य बिंदुओं को पेश करती है।

निष्कर्षः 

I. निर्माता टीम फिल्म के बारे में मीडिया को क्या बताया जाना चाहिए, इसके लिए उत्सुक है, इसलिए वे सभी प्रचार बनाते हैं।

II. निर्माता टीम उम्मीद करती है कि फिल्म सफल हो।

Correct Answer: (3) दोनों निष्कर्ष अनुसरण करते हैं
Solution:प्रश्न में दिए गए कथन के संदर्भ में कथन I और कथन II दोनों अनुसरण करता है।

36. नीचे दिए गए प्रत्येक प्रश्न में एक कथन दिया गया है जिसके बाद दो धारणाएँ I और II दी गई हैं। आपको कथन और निम्नलिखित धारणाओं पर विचार करना है और यह तय करना है कि कथन में कौन सी धारणाएँ अंतर्निहित हैं। [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 16.10.2018 (प्रथम पाली)]

कथनः 

X ने Y से कहा, "मैं पुरुषों को सुंदर बनाने वाली क्रीम के विज्ञापन के प्रभाव पर सर्वेक्षण करना चाहता हूँ।"

धारणाएँ: 

I. पुरुषों को सुंदर बनाने वाली क्रीम के विज्ञापन का प्रभाव सर्वेक्षण के माध्यम से पता लगाया जा सकता है।

II. X ऐसे सर्वेक्षण करने के लिए कौशल और क्षमता रखता हैं।

Correct Answer: (2) I और II दोनों ही अंतर्निहित हैं
Solution:प्रश्न में दिए गए कथन के संदर्भ में धारणा 1 और धारणा 2 दोनों अन्तर्निहित है। सर्वेक्षण के माध्यम से X, जिसके पास कौशल व क्षमता है, पता लगा सकता है।

37. दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़े और चुनें कि कौन-सा विकल्प संभव है। [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 16.10.2018 (तृतीय पाली)]

कथनः 

I. नाइट्रोजन एक गैस है।

II. इस चैम्बर में गैस है।

निष्कर्षः 

इस चैम्बर में नाइट्रोजन गैस है।

Correct Answer: (3) संभवतः असत्य या सत्य
Solution:दिए गए कथन का निष्कर्ष विकल्प (3) संभवतः असत्य या सत्य संभव है।

38. नीचे एक कथन और उसके बाद धारणाएं I और II दी गई हैं। आपको कथन और उसके बाद दी गई धारणाओं पर विचार करना होगा और यह तय करना होगा कि कथन में कौन-सी धारणाएँ अंतर्निहित हैं। [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 16.10.2018 (तृतीय पाली)]

कथनः 

मुझे भोजन पकाना पसंद है। मैं एक शेफ बनना चाहता हूँ।

अवधारणाएँ: 

I. मैं एक शेफ हूँ।

II. मैं एक शेफ नहीं हैं।

Correct Answer: (4) केवल II अंतर्निहित है।
Solution:प्रश्न में दिए गए कथन के संदर्भ मैं वर्तमान में शेफ नहीं हूँ किन्तु भविष्य में मैं एक शेफ बनना चाहता हूँ। अतः मैं वर्तमान शेफ नहीं हूँ। अतः केवल धारणा 2 अन्तर्निहित है।

39. दिए गए कथन को पढ़े और निर्णय करें कि कौन सा/से तर्क अधिक मजबूत है/हैं। [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 16.10.2018 (तृतीय पाली)]

कथनः 

कंप्यूटर या मोबाइल फोन पर खेल खेलने के बजाय मैदानी खेल (आउटडोर गेम्स) खेलना बेहतर है।

तर्कः 

I. हाँ, मैदानी खेल (आउटडोर गेम्स) बच्चों को शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रखते हैं।

II. नहीं, कंप्यूटर एवं मोबाइल खेल मैदानी खेल (आउटडोर गेम्स) से अधिक मनोरंजक हैं।

Correct Answer: (3) केबल तर्क I मजबूत है।
Solution:कम्प्यूटर या मोबाइल फोन पर खेल खेलने के बजाय मैदानी खेल (आउटडोर गेम्स) बच्चों को शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रखने में सहायक होता है। अतः केवल तर्क I कथन को मजबूत करता है।

40. दिए गए कथन को पढ़े और निर्णय करें कि कौन-सा/से तर्क अधिक मजबूत है/हैं। [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 16.10.2018 (तृतीय पाली)]

कथनः 

पुस्तकें पढ़ने से कार्टून चलचित्र देखना बेहतर है।

धारणाएँ: 

I. हाँ, कार्टून चलचित्र देखना मनोरंजक है।

II. नहीं, पुस्तकें पढ़ना बच्चों में ज्ञान प्राप्ति के प्रति प्रेम जगाता और पुस्तकें पढ़ने की आदत का निर्माण करता है।

Correct Answer: (1) केवल तर्क II मजबूत है।
Solution:प्रश्नों में दिए गए कथन के सन्दर्भ में केवल धारणा II अधिक मजबूत करता है। पुस्तकें पढ़ना बच्चों में ज्ञान प्राप्ति के प्रेम जगाता है और पुस्तकें पढ़ने की आदत का निर्माण करता है।