न्याय, कथन और निष्कर्ष Type-II (751 – 800 प्रश्न)

Total Questions: 50

1. कथन को सत्य मानें और निर्णय लें कि कथन में कौन सी धारणाएँ निहित हैं। [RRB ALP एवं Technician परीक्षा, 04.09.2018 (तृतीय पाली)]

कथनः 

एचआर ने कर्मचारी से कहा "मेल द्वारा अपनी स्कैन की हुई पासपोर्ट प्रति भेजें"

धारणाः 

1. कर्मचारी कूरियर द्वारा पासपोर्ट की प्रतिलिपि भेजेगा।

2. कर्मचारी पासपोर्ट की प्रति मेरे ईमेल पर भेजेगा।

Correct Answer: (2) केवल धारणा 2 निहित है।
Solution:केवल पूर्वानुमान 2 सन्निहित है।

2. इस प्रश्न में, दो कथन दिए गए हैं और एक निष्कर्ष निकाला गया है। दिए गए विकल्पों में से कौन-सा निष्कर्षों का समर्थन करता है। [RRB Junior Engineer परीक्षा, 23.05.2019 (तृतीय पाली)]

कथन :

1. 6 और 5 सम और विषम संख्या हैं।

2. 6 और 5 को जोड़ने पर 11 प्राप्त होता है।

निष्कर्ष :

11 एक अभाज्य संख्या है।

Correct Answer: (1) निकाला गया निष्कर्ष अप्रासंगिक है।
Solution:कथन (1) और (2) निष्कर्ष को औचित्य साबित नहीं कर सकते क्योंकि 11 स्वतः खुद से विभाजित होता है।

3. इस प्रश्न में, एक कथन दिया गया है जिसके बाद चार निष्कर्ष दिए गए हैं। उस निष्कर्ष को (उन निष्कर्षों को) चुनें जो तार्किक रुप से सबसे उपयुक्त है। [RRB Junior Engineer परीक्षा, 23.05.2019 (तृतीय पाली)]

कथन : 

प्रत्येक पुस्तकालय में पुस्तकें हैं।

निष्कर्ष : 

Ⅰ. पुस्तकें केवल पुस्तकालयों में हैं।

II. पुस्तकालय केवल पुस्तकों के लिए होते हैं।

III. कोई भी पुस्तकालय बिना पुस्तकों के नहीं होता।

IV. कुछ पुस्तकालयों में पाठक नहीं होते हैं।

Correct Answer: (2) केवल निष्कर्ष III पालन करता है।
Solution:दिए गए कथन से केवल निष्कर्ष (III) निकलता है।

4. इस प्रश्न में, एक कथन के बाद दो निष्कर्ष दिए गए हैं। पता लगाएँ की कौन-सा विकल्प दिए गए निष्कर्ष को उचित ठहराता है। [RRB Junior Engineer परीक्षा, 24.05.2019 (द्वितीय पाली)]

कथन : 

स्वदेशी कच्चे तेल के उत्पादन की तुलना में घरेलू माँग तेजी से बढ़ रही है।

निष्कर्ष : 

I. अगर मांग पूरी करनी हो तो कच्चे तेल का आयात करना चाहिए।

II. घरेलू मांग को कम किया जाना चाहिए।

Correct Answer: (1) केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है।
Solution:केवल निष्कर्ष-1, कथन को उचित सिद्ध करता है।

5. इस प्रश्न में, एक कथन के दो निष्कर्ष दिए गए हैं। उस निष्कर्ष (ओं) को चुनें जो तार्किक रूप से सबसे उपयुक्त हों। [RRB Junior Engineer परीक्षा, 24.05.2019 (तृतीय पाली)]

कथन : 

उम्मीदवारों को 27 से 32 वर्ष की आयु में युवा ऊर्जावान और क्रियाशील होना चाहिए।

निष्कर्ष : 

I. 27 साल से कम आयु के व्यक्ति ऊर्जावान नहीं होते हैं।

II. 32 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्ति युवा नहीं होते हैं

Correct Answer: (3) ना तो निष्कर्ष I और ना ही II उपयुक्त है।
Solution:दिए गए कथन से कोई भी निष्कर्ष सही नहीं है।

6. इस प्रश्न में, एक कथन के दो निष्कर्ष दिए गए हैं। उस निष्कर्ष (ओं) को चुनें जो तार्किक रूप से सबसे उपयुक्त हों। [RRB Junior Engineer परीक्षा, 24.05.2019 (तृतीय पाली)]

कथनः 

यह दुनिया न अच्छी है और न ही बरी, प्रत्येक आदमी अपने लिए एक दुनिया बनाता है।

निष्कर्षः 

I. कुछ लोगों को यह दुनिया अच्छी लगती है।

II. कुछ लोगों को यह दुनिया बुरी लगती है।

Correct Answer: (3) दोनों निष्कर्ष I और II उपयुक्त है।
Solution:दिए गए कथन से दोनों निष्कर्ष उपयुक्त हैं।

7. इस प्रश्न में, दो कथन दिए गए हैं जिसके बाद दो निष्कर्ष दिए गए हैं। उस निष्कर्ष को (उन निष्कर्षों को) चुनें जो तार्किक रूप से सर्वाधिक उपयुक्त है। [RRB Junior Engineer परीक्षा, 28.05.2019 (तृतीय पाली)]

कथन : 

(1) मदन अच्छा गाता है।

(2) मदन इतालवी है।

निष्कर्ष : 

I. इतालवी, अच्छा गाते हैं।

II. वे सभी, जो अच्छा गाते हैं, इतालवी है।

Correct Answer: (3) न निष्कर्ष I और न ही II उपयुक्त है।
Solution:दिये गये कथन से न तो I और न ही II निष्कर्ष उपयुक्त है।

8. इस प्रश्न में, एक कथन के बाद दो निष्कर्ष दिए गए हैं। उन निष्कर्ष (र्षों) को चुनें जो तार्किक रूप से सर्वाधिक उपयुक्त हैं। [RRB Junior Engineer परीक्षा, 28.05.2019 (तृतीय पाली)]

कथन : 

सर्वप्रथम यूरोप में शुरू हुई औद्योगिक क्रांति ने आधुनिक युग को जन्म दिया है।

निष्कर्ष : 

I. अमीर और गरीब के बीच की असमानता के फलस्वरूप क्रांति हुई है।

II. क्रांति समाज में सुधार लाती है।

Correct Answer: (1) केवल निष्कर्ष II उपयुक्त है।
Solution:दिए गए कथन से केवल निष्कर्ष-II उपर्युक्त है।

9. इस प्रश्न में, एक कथन के बाद दो निष्कर्ष दिए गए हैं। उस निष्कर्ष (षर्षों) को चुनें जो तार्किक रूप से सर्वाधिक उपयुक्त हों [RRB Junior Engineer परीक्षा, 29.05.2019 (तृतीय पाली)]

कथन : 

कंपनी ABC ने एक उत्पाद की मार्केटिंग की। "यदि आप मूल्य और गुणवत्ता के बारे में सोचते हैं तो आगे बढ़ें, इसे खरीदें।"

निष्कर्ष : 

I. उत्पाद अच्छी गुणवत्ता का है।

II. उत्पाद का मूल्य उचित हैं।

Correct Answer: (1) निष्कर्ष I और II दोनों ही उपयुक्त हैं।
Solution:दिए गए कथनों से निष्कर्ष I और II अनुसरण करते हैं।

10. इस प्रश्न में, एक कथन और उसके बाद तीन निष्कर्ष दिए गए हैं। उस निष्कर्ष को (उन निष्कर्षों को) चुनें जो तार्किक रूप से सर्वाधिक उपयुक्त हैं। [RRB Junior Engineer परीक्षा, 29.05.2019 (तृतीय पाली)]

कथन : 

O ≥ T > W = G; D ≤ T

निष्कर्ष : 

I. W > D

II. W <O

III. O ≥ D

Correct Answer: (1) केवल निष्कर्ष II और III उपयुक्त है।
Solution:O ≥ T D ≤ T

O ≥ T ≥ D

∴ O ≥ D      ...(i)

O ≥ T > W

∴ O > W      ...(ii)

हम नहीं कह सकते कि W, D से बड़ा है या छोटा, इसलिए (i) और (ii) से केवल निष्कर्ष (ii) और (iii) अनुसरण करते हैं।