न्याय, कथन और निष्कर्ष Type-II (801 – 815 प्रश्न)

Total Questions: 15

1. एक प्रश्न और उसके बाद दो तर्क दिए गए हैं। बताएँ कि इनमें से कौन-सा/से तर्क प्रश्न के संदर्भ में पुष्ट है/हैं? [RRB NTPC CBT-I परीक्षा, 27.01.2021 (द्वितीय पाली)]

प्रश्नः 

क्या कॉलेज के बच्चों की तरह विद्यालयों  में बच्चों के लिए कोई यूनिफॉर्म नहीं होनी चाहिए?

तर्कः 

I. हां, विद्यार्थियों को अपनी पसंद के कपड़े पहनने की स्वतंत्रता दी जानी चाहिए।

II. नहीं, यूनिफॉर्म से विद्यार्थियों में अनुशासन और समानता की भावना विकसित करने में मदद मिलती है।

Correct Answer: (4) केवल तर्क II पुष्ट है
Solution:केवल तर्क II मजबूत है। बच्चों की सुरक्षा के लिए विद्यालय में यूनिफॉर्म का प्रावधान किया जाता है। कॉलेज में बच्चों की सुरक्षा में कॉलेज प्रशासन की जिम्मेदारी उतनी महत्वपूर्ण नहीं होती है। अतः, तर्क I मजबूत नहीं है।

2. दिए गए कथन पर विचार कीजिए और बताइए कि दी गई धारणाओं में से कौन-सी कथन में निहित हैं? [RRB NTPC CBT-I परीक्षा, 27.01.2021 (द्वितीय पाली)]

कथनः 

X, Y से कहता है, "यदि आपको अपनी कम्पनी की बिक्री में वृद्धि करनी है, तो आपको समाचार पत्र 'A' में विज्ञापन देना चाहिए।"

धारणाएँ: 

I. समाचार पत्र A, अन्य समाचार पत्रों की तुलना में अधिक व्यापक तौर पर प्रचलन में है।

II. Y की कम्पनी की बिक्री कम है।

Correct Answer: (2) धारणा I और धारणा II दोनों ही निहित हैं
Solution:स्पष्टतः, दोनों धारणाएँ कथन में निहित हैं। Y की कंपनी की बिक्री कम है और इसे प्रचार-प्रसार की आवश्यकता है। कथन से स्पष्ट है कि समाचार पत्र 'A' की पहुँच व्यापक है।

3. दिए गए कथन पर विचार करें और बताएँ कि दी गई धारणाओं में से कौन-सी कथन में निहित हैं? [RRB NTPC CBT-I परीक्षा, 04.02.2021 (प्रथम पाली)]

कथनः 

अपनी दूसरी विज़िट पर, डॉक्टर ने नुस्खे को बदल दिया।

धारणाएँ: 

I. पिछले नुस्खे से रोगी को कोई लाभ नहीं हुआ था।

II. रोगी ने पहले नुस्खे को गंभीरता से नहीं लिया था।

Correct Answer: (3) केवल धारणा I निहित है।
Solution:केवल धारणा I कथन में निहित है। पिछले नुस्खे से रोगी को कोई लाभ नहीं हुआ, इसीलिए डॉक्टर ने दूसरी विजिट पर नुस्खा बदल दिया।

4. दिए गए कथनों को पढ़ें, जिन्हें कथन (A) और कारण (R) द्वारा निर्दिष्ट किया गया है, और उनके संबंध में सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प का चयन करें। [RRB NTPC CBT-I परीक्षा, 03.03.2021 (प्रथम पाली)]

कथन-

A. कार्बन डाईऑक्साइड सर्वथा एक प्रदूषक नहीं है।

R. पौधों को विकास के लिए कार्बन मोनोऑक्साइड की आवश्यकता होती है, जो वे कार्बन-डाईऑक्साइड से प्राप्त करते हैं।

Correct Answer: (1) कथन A सत्य है, लेकिन R असत्य है।
Solution:स्पष्टतः कथन A सत्य है, लेकिन R असत्य है। पौधों को प्रकाश संश्लेषण के लिए कार्बन डाईऑक्साइड की आवश्यकता है।

5. दिए गए कथनों को पढ़ें, जिन्हें कथन (A) और कारण (R) द्वारा निर्दिष्ट किया गया है, और उनके संबंध में सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए। [RRB NTPC CBT-I परीक्षा, 03.03.2021 (प्रथम पाली)]

A. वनों की कटाई अवांछनीय है क्योंकि मृदा अपरदन पर इसका भारी प्रभाव पड़ता है।

B. बड़े पैमाने पर पेड़ों की कटाई की वजह से भारी और मूसलाधार वर्षा के कारण सतह से मिट्टी का कटाव अपेक्षाकृत अधिक तेजी से होता है।

Correct Answer: (2) कथन A और R दोनों ही सत्य हैं और R, A की सही व्याख्या है।
Solution:स्पष्टतः, कथन A और R दोनों ही सत्य हैं तथा R, A की सही रूप से व्याख्या करता है।

6. दिए गए कथन और निष्कर्षों को ध्यान से पढ़ें और बताएं कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-से कथन का तार्किक रूप से पालन करते हैं? [RRB NTPC CBT-I परीक्षा, 09.03.2021 (प्रथम पाली)]

कथनः 

जो लोग कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ हैं, वे स्वयं इसमें शामिल थे।

निष्कर्षः 

1. सलाह देना, व्यवहार में लाने की तुलना में सरल है।

2. लोग दोहरे मानकों का पालन करते हैं।

Correct Answer: (1) निष्कर्ष 1 और 2 दोनों पालन करते हैं।
Solution:स्पष्टतः, दोनों निष्कर्ष (1) और (2) अनुसरण करते हैं। सामान्यतया लोग दोहरे मानकों का पालन करते हैं। प्रत्येक व्यक्ति परामर्श देने के लिए तैयार रहता है। परंतु कोई भी परामर्श का पालन करने के लिए तैयार नहीं होता है।

7. एक कथन और उसके बाद दो तर्क दिए गए हैं। बताएँ कि कौन से तर्क कथन/प्रश्न के संबंध में पुष्ट हैं? [RRB NTPC CBT-I परीक्षा, 09.03.2021 (प्रथम पाली)]

कथन : 

कक्षा 2 के पाठ्यक्रम में पहाड़े शामिल करना उचित नहीं है।

तर्क : 

1. कक्षा 2 के बच्चे गणितीय अवधारणा को समझने के लिए बहुत छोटे हैं।

2. इस तरह की जटिल अवधारणाओं को छोटे बच्चों पर लादने से उनमें विषय के प्रति भय उत्पन्न हो सकता है।

Correct Answer: (4) तर्क 1 और 2 दोनों पुष्ट हैं।
Solution:स्पष्टतः, दोनों तर्क (1) और (2) मजबूत हैं। कक्षा 2 के बच्चे पहाड़े के मूलभूत अवधारणा को समझने के लिए बहुत छोटे हैं। इस अवस्था के बच्चे चित्र सामग्री की सहायता से आसानी से समझते हैं। जटिल अवधारणा बच्चों को गणित विषय से विमुख कर सकती है।

8. दिए गए कथन पर विचार करें और बताएँ कि दी गई धारणाओं में से कौन सी कथन में निहित हैं? [RRB NTPC CBT-I परीक्षा, 09.03.2021 (प्रथम पाली)]

पर्यावरणविद् का कथनः 

"पर्यावरण में कार्बन डाइऑक्साइड का उच्च प्रतिशत अत्यधिक ग्रीनहाउस प्रभाव उत्पन्न करता है।"

धारणाएँ : 

1. पर्यावरण में न्यूनतम कार्बन डाइऑक्साइड होना चाहिए।

2. न्यूनतम ग्रीनहाउस प्रभाव को बनाए रखा जाना चाहिए।

Correct Answer: (3) न तो धारणा 1 और न ही धारणा 2 निहित है
Solution:न तो पूर्वधारणा (1) न ही पूर्वधारणा (2) कथन में निहित है। वास्तव में, पूर्वधारणा के रूप में दिए गए कथन कार्यवाहियाँ प्रतीत होती हैं।

9. दिए गए कथन पर विचार करें और बताएँ कि दी गई धारणाओं में से कौन-सी कथन में निहित हैं? [RRB NTPC CBT-I परीक्षा, 09.03.2021 (प्रथम पाली)]

एक उत्पादन प्रबंधक द्वारा कथनः 

"आपूर्ति किए गए कच्चे माल की गुणवत्ता औसत से कम है, इसलिए उत्पादन भी घटिया होगा।"

धारणाएँ : 

1. केवल अच्छी गुणवत्ता वाले कच्चे माल से ही गुणवत्तापूर्ण उत्पाद बनाए जा सकते हैं।

2. महंगे कच्चे माल से हमेशा अच्छी गुणवत्ता वाले उत्पाद तैयार किए जा सकते हैं।

Correct Answer: (3) केवल धारणा 1 निहित है।
Solution:केवल पूर्वधारणा (1) कथन में निहित है। यह आवश्यक नहीं है कि महँगे कच्चे माल से सदैव अच्छी गुणवत्ता वाले उत्पाद ही तैयार हो। विनिर्माण की प्रक्रिया भी महत्वपूर्ण है।

10. एक प्रश्न और उसके बाद दो तर्क दिए गए हैं। बताएँ कि इनमें से कौन-से तर्क दिए गए प्रश्न के संबंध में पुष्ट हैं? [RRB NTPC CBT-I परीक्षा, 14.03.2021 (द्वितीय पाली)]

प्रश्नः

क्या प्रत्येक सरकारी संस्थान में एक कर्मचारी संघ होना आवश्यक है?

तर्कः 

1. नहीं, यह संस्था के सुचारू संचालन को बाधित करता है।

2. हाँ, यह कर्मचारियों के अधिकारों को सशक्त बनाता है।

Correct Answer: (1) तर्क 1 और 2 दोनों ही पुष्ट हैं।
Solution:स्पष्टतः, दोनों तर्क 1 और 2 मजबूत प्रतीत होते हैं। कर्मचारी संघ प्रायः संस्थान के सुचारू संचालन में हस्तक्षेप करते हैं।