पटवारी परीक्षा (15.04.2016)

Total Questions: 69

1. मराठों तथा अहमदशाह के बीच हरियाणा में कौन सा युद्ध लड़ा गया था?

Correct Answer: (1) पानीपत का तीसरा युद्ध
Solution:पानीपत का तृतीय युद्धः यह युद्ध अहमद शाह अब्दाली उर्फ दुर्रानी, जो अफगानिस्तान का शासक था. तथा मराठा, जिसका नेतृत्व विश्वास राव व सदाशिव राव भाऊ कर रहे थे, के बीच 14 जनवरी, 1761 को हुआ। इस युद्ध में मराठों की बुरी तरह हार हुई।

2. हरियाणा के किस जिले में सरसों की सर्वाधिक खेती होती है?

Correct Answer: (4) महेन्द्रगढ़
Solution:हरियाणा के महेन्द्रगढ़ जिला में सरसों की खेती सर्वाधिक होती है।

3. कानोड़ का किला किस नगर में स्थित है?

Correct Answer: (1) महेन्द्रगढ़
Solution:कानोड़ का किला महेन्द्रगढ़ जिला में स्थित है तथा यह बलबन के समय बनवाया गया था।

4. हरियाणा का सबसे कम साक्षरता वाला जिला कौन-सा है?

Correct Answer: (4) मेवात
Solution:हरियाणा में साक्षरता दर 75.6% हरियाणा में सबसे अधिक साक्षरता दर वाला जिला गुरुग्राम (84.70%) हरियाणा में सबसे कम साक्षरता दर वाला जिला मेवात (54.08%)

5. हरियाणा के गठन के समय यहाँ कितने जिले थे?

Correct Answer: (1) सात
Solution:1 नवम्बर, 1966 को हरियाणा अस्तित्व में आया। उस समय हरियाणा में कुल सात जिले थे। वर्तमान में 22 जिले हैं।

6. बीजिंग ओलम्पिक, 2008 में मुक्केबाजी में किस खिलाड़ी को कांस्य पदक मिला था?

Correct Answer: (4) विजेन्द्र सिंह
Solution:

बीजिंग ओलम्पिक, 2008 में मुक्केबाजी में विजेन्द्र सिंह को काँस्य पदक मिला था। यह रोहतक जिले के निवासी है।

7. कोस मीनारों का निर्माण किसने करवाया था?

Correct Answer: (1) शेरशाह सूरी
Solution:कोस मीनार, कोहड: शेरशाह सूरी ने जी.टी. रोड का निर्माण करवाया था। उसने जनता की सुविधा के लिए मार्ग के प्रत्येक कोस पर एक-एक मीनार खड़ी करवाई थी। इस समय हरियाणा में पड़ने वाले जी.टी. रोड के अंश पर कुल 88 कोस मीनार हैं। एक कोस मीनार पानीपत करनाल सड़क पर कोहड के निकट स्थित है। इस मीनार के चारों ओर लोहे के सरियों के बैरीकेट बने हुए हैं

8. मोरनी की पहाड़ी किस जिले में है?

Correct Answer: (1) पंचकुला
Solution:शिवालिक गिरिमाला में स्थित मोरनी नाम का पहाड़ी क्षेत्र पंचकूला में स्थित है. जो एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है।

9. हरियाणा के मध्य में स्थित दरिया कौन सा नगर है?

Correct Answer: (1) जींद
Solution:हरियाणा के मध्य में स्थित 'हृदय हरियाणा' जींद नगर है। इसे जयन्ती देवी नगर भी कहते हैं। इसका गठन 1 नवंबर, 1966 को ही हुआ था। इसे संगरूर से अलग करके बनाया गया था।

10. हरियाणा संवाद पत्रिका का सम्बन्ध किस विभाग से है?

Correct Answer: (1) सूचना एवं लोक संपर्क
Solution:हरियाणा संवाद पत्रिका का संबंध सूचना एवं लोक संपर्क विभाग से है।