पटवारी परीक्षा (15.04.2016)

Total Questions: 100

31. प्रतिष्ठित 'बैंक ऑफ द ईयर' पुरस्कार 2015 यूके में किसे प्रदान किया गया?

Correct Answer: (3) यस बैंक
Solution:प्रतिष्ठित 'बैंक ऑफ द ईयर' पुरस्कार 2015 यूके में यस बैंक को प्रदान किया गया है। बैंक ऑफ द ईयर पुरस्कार 2020 का विजेता बैंक ऑफ घाना है

32. भारतीय संविधान लागू हुआ था।

Correct Answer: (1) 26 जनवरी, 1950
Solution:भारतीय संविधान 26 नवंबर, 1949 को अंशतः लागू हुआ था। भारतीय संविधान पूर्णतः 26 जनवरी, 1950 को लागू हुआ। उस समय संविधान में कुल 22 भाग, 395 अनुच्छेद और 8 अनुसूचियाँ थीं। वर्तमान समय में संविधान में 25 भाग 465 अनुच्छेद एवं 12 अनुसूचियाँ है।

33. नामदफा नेशनल पार्क है

Correct Answer: (4) अरुणाचल प्रदेश में
Solution:नामद‌फा नेशनल पार्क अरुणाचल प्रदेश में है। यह एक टाइगर रिजर्व भी है

34. लोदी वंश की स्थापना किसने की थी?

Correct Answer: (3) बहलोल लोदी
Solution:लोदी वंश का संस्थापक बहलोल लोदी था। वह 19 अप्रैल, 1452 ई. को 'बहलोल शाहगाजी' की उपाधि से दिल्ली के सिंहासन पर बैठा।

35. जब व्यक्ति को किसी वस्तु को छोड़ने के बजाय उसके लिए अधिक कीमत अदा करनी पड़ती है तो उसे क्या कहा जाता है?

Correct Answer: (3) उत्पादन अतिरेक
Solution:जब व्यक्ति को किसी वस्तु को छोड़ने के बजाय उसके लिए अधिक कीमत अदा करती पड़ती है तो उसे उत्पादन अतिरेक कहा जाता है।

36. कौन सा वन्य जीव अभयारण्य एशियाई सिंहों की वासस्थली है?

Correct Answer: (1) गिर फॉरेस्ट नेशनल पार्क
Solution:गिर फॉरेस्ट नेशनल पार्क गुजरात राज्य में स्थित है तथा एशियाई सिहों की वासस्थली है। इसके अलावा सांभर, तेंदुआ, जंगली सुअर भी यहाँ मिलते हैं

37. यदि पंचायत भंग कर दी जाती है तो चुनाव निम्न के भीतर कराया जाना चाहिए:

Correct Answer: (3) 6 माह
Solution:यदि पंचायत भंग कर दी जाती है तो चुनाव छः माह के भीतर करा लिया जाना चाहिए।

38. विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है?

Correct Answer: (3) 5 जून
Solution:5 जून विश्व पर्यावरण दिवस
8 मार्च- अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

39. वर्ष 1923 में किसने स्वराज पार्टी की स्थापना की थी?

Correct Answer: (1) मोतीलाल नेहरू तथा सीआर दास
Solution:1923 ई. में इलाहाबाद में चितरंजन दास एवं मोतीलाल नेहरू ने कांग्रेस के अंतर्गत स्वराज पार्टी की स्थापना की।

40. डिएगो अर्माण्डो मैराडोना एक प्रसिद्ध खिलाड़ी हैं, जिसका संबंध है-

Correct Answer: (1) फुटबॉल से
Solution:डिएगो अर्माण्डो मैराडोना एक प्रसिद्ध फुटबॉल खिलाड़ी हैं, जो अर्जेंटीना के खिलाड़ी हैं।