पत्रिकाएं, पुस्तकें और उनके लेखक (UPPCS)

Total Questions: 50

1. राजा राममोहन राय की प्रसिद्ध कृति 'गिफ्ट टू मोनोथेईस्ट' किस भाषा में लिखी गई थी? [Uttarakhand P.C.S. (Pre) 2021]

Correct Answer: (b) अंग्रेजी
Solution:राजा राममोहन राय ने तुहफात-उल-मुवाहिदीन फारसी भाषा में लिखी थी बाद में इसका अंग्रेजी अनुवाद मौलवी ओबैदुल्लाह अल ओबैदी द्वारा ए गिफ्ट टू मोनोथेईस्ट्स नाम से 1884 ई. में प्रकाशित किया गया था। ज्ञातव्य है कि उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने अपने संशोधित उत्तर-पत्रक में इस प्रश्न को निरस्त कर दिया था।

2. 1809 में, राजा राममोहन राय ने अपनी प्रसिद्ध पुस्तक 'गिफ्ट टू मोनोथिस्ट' निम्नलिखित में से किस भाषा में लिखा था? [U.P.R.O./A.R.O (Mains) 2021]

Correct Answer: (a) अंग्रेजी
Solution:राजा राममोहन राय ने तुहफात-उल-मुवाहिदीन फारसी भाषा में लिखी थी बाद में इसका अंग्रेजी अनुवाद मौलवी ओबैदुल्लाह अल ओबैदी द्वारा ए गिफ्ट टू मोनोथेईस्ट्स नाम से 1884 ई. में प्रकाशित किया गया था। ज्ञातव्य है कि उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने अपने संशोधित उत्तर-पत्रक में इस प्रश्न को निरस्त कर दिया था।

3. निम्नलिखित युग्मों में से कौन सही सुमेलित है? [U.P.P.C.S. (Spl.) (Mains) 2004]

Correct Answer: (b) एनी बेसेंट - न्यू इंडिया
Solution:एनी बेसेंट ने 1898 ई. में सेंट्रल हिंदू कॉलेज की स्थापना की तथा वर्ष 1907 में इन्हें थियोसॉफिकल सोसायटी का अध्यक्ष चुना गया। वर्ष 1914 में इन्होंने 'दि कॉमनवील' तथा 'न्यू इंडिया' समाचार पत्रों का प्रकाशन शुरू किया। 'हिंद स्वराज' महात्मा गांधी की पुस्तक है तथा 'इंडिया विन्स फ्रीडम' अबुल कलाम आजाद की कृति है।

4. 'बापू : माई मदर' शीर्षक संस्मरण किसने लिखा था ? [U.P.P.C.S. (Mains) 2013]

Correct Answer: (d) मनुबहन
Solution:'बापू : माई मदर' शीर्षक संस्मरण मनुबहन गांधी ने लिखा था।

5. इंडिया विन्स फ्रीडम' पुस्तक आत्मकथा है- [U.P.U.D.A./L.D.A. (Pre) 2013]

Correct Answer: (c) मौलाना अबुल कलाम आजाद की
Solution:'इंडिया विन्स फ्रीडम' मौलाना अबुल कलाम आजाद की आत्मकथा है।

6. गीता रहस्य' नामक ग्रंथ किसके द्वारा लिखा गया? [I.A.S. (Pre) 2005 M.P.P.C.S. (Pre) 2005]

Correct Answer: (b) बाल गंगाधर तिलक
Solution:'गीता रहस्य' या श्रीमद्भगवद गीता रहस्य नामक ग्रंथ लोकमान्य की उपाधि से विभूषित बाल गंगाधर तिलक ने मांडले जेल में लिखा था।

7. निम्नलिखित में से कौन-सी पुस्तक तिलक ने लिखी है? [53rd to 55th B.P.S.C. (Pre) 2011]

Correct Answer: (b) गीता रहस्य
Solution:'गीता रहस्य' या श्रीमद्भगवद गीता रहस्य नामक ग्रंथ लोकमान्य की उपाधि से विभूषित बाल गंगाधर तिलक ने मांडले जेल में लिखा था।

8. श्रीमद्भगवद गीता रहस्य' के लेखक थे- [Uttarakhand Lower Sub. (Pre) 2010]

Correct Answer: (b) बाल गंगाधर तिलक
Solution:'गीता रहस्य' या श्रीमद्भगवद गीता रहस्य नामक ग्रंथ लोकमान्य की उपाधि से विभूषित बाल गंगाधर तिलक ने मांडले जेल में लिखा था।

9. अरविंद घोष ने लिखा था- [U.P. Lower Sub. (Spl.) (Pre) 2008]

Correct Answer: (d) द लाइफ डिवाइन
Solution:अलीपुर के षड्यंत्र केश में शामिल होने के कारण वर्ष 1908 में अरबिंद घोष को जेल में बंद कर दिया गया, जहां पर उन्होंने आध्यात्मिक ग्रंथों का अध्ययन किया। वर्ष 1910 में अरबिंद घोष राजनीति से संन्यास लेकर पांडिचेरी (पुदुचेरी) में रहने लगे। महान चिंतक एवं विद्वान लेखक की तरह अपने पांडिचेरी (पुदुचेरी) के एकांतवास में उन्होंने अनेक ग्रंथों की रचना की, जिनमें मुख्य हैं- द लाइफ डिवाइन, द आइडियल ऑफ ह्यूमन यूनिटी, एस्सेज ऑन द गीता।

10. 19वीं शताब्दी का प्रथम इतिहासकार जिसने राजस्थान की सामंतवादी व्यवस्था के बारे में लिखा, वह कौन था? [R.A.S./R.T.S. (Pre) 2010]

Correct Answer: (a) कर्नल जेम्स टॉड
Solution:अपनी पुस्तक 'एनल्स एंड एंटिक्विटीज ऑफ राजस्थान' में लेफ्टिनेंट कर्नल जेम्स टॉड ने राजस्थान की सामंतवादी व्यवस्था के बारे में विस्तार से लिखा है।