पत्रिकाएं, पुस्तकें और उनके लेखक (UPPCS) (भाग – 4)Total Questions: 5021. देशेर कथा पुस्तक किसने लिखी थी? [65th B.P.S.C. (Pre) 2019](a) सखाराम गणेश देवस्कर(b) राजेंद्र प्रसाद(c) निवारण चंद्र(d) मुरली मोहन प्रसाद(e) उपर्युक्त में से कोई नहीं/ उपर्युक्त में से एक से अधिकCorrect Answer: (a) सखाराम गणेश देवस्करSolution:देशेर कथा (देश की बात) महान क्रांतिकारी चिंतक एवं लेखक सखाराम गणेश देवस्कर द्वारा लिखित क्रांतिकारी विचारों से युक्त बांग्ला पुस्तक है। इसका प्रकाशन वर्ष 1904 में किया गया था।22. 'बिखरे मोती' के रचयिता हैं- [M.P.P.C.S. (Spl.) (Pre) 2004, M.P. P.C.S. (Pre) 2015](a) मुक्तिबोध(b) अज्ञेय(c) सुभद्रा कुमारी चौहान(d) दिनकर सोनवलकरCorrect Answer: (c) सुभद्रा कुमारी चौहानSolution:'बिखरे मोती' सुमद्रा कुमारी चौहान द्वारा वर्ष 1932 में प्रकाशित कहानी संग्रह कथा है। इसके अतिरिक्त उन्होंने 'उन्मादिनी' और 'सीधे-साधे चित्र' की भी रचना की थी।23. 'नौकर की कमीज' के लेखक का क्या नाम है? [M.P.P.C.S. (Pre) 2004](a) अशोक वाजपेयी(b) विनोद कुमार शुक्ल(c) भवानी प्रसाद मिश्र(d) प्रभाकर माचवेCorrect Answer: (b) विनोद कुमार शुक्लSolution:'नौकर की कमीज' के लेखक विनोद कुमार शुक्ल हैं।24. उपन्यास 'डेविड कॉपरफील्ड' के रचयिता कौन थे? [M.P.P.C.S. (Pre) 2005](a) थॉमस हार्डी(b) चार्ल्स लैम्ब(c) चार्ल्स डिकिंस(d) थॉमस मानCorrect Answer: (c) चार्ल्स डिकिंसSolution:उपन्यास 'डेविड कॉपरफील्ड' के रचयिता अंग्रेजी भाषा के प्रख्यात उपन्यासकार चार्ल्स डिकिंस हैं। 1850 ई. में प्रकाशित यह उपन्यास चार्ल्स डिकिंस के जीवन पर आधारित है।25. 'दि प्राउडेस्ट डे' नामक पुस्तक की कहानी का संबंध है- [U.P.P.C.S. (Pre) 2001, U.P. P.C.S. (Pre) 2003, U.P. U.D.A./L.D.A. (Pre) 2002](a) भारतीय राज्यों के एकीकरण से(b) भारत की स्वतंत्रता से(c) पोखरण नाभिकीय विस्फोट से(d) केंद्र में एन.डी.ए. सरकार के गठन सेCorrect Answer: (b) भारत की स्वतंत्रता सेSolution:'दि प्राउडेस्ट डे' एंथनी रीड एवं डेविड फिशर द्वारा लिखित पुस्तक है, जिसकी कहानी भारत की स्वतंत्रता से संबंधित है।26. तस्लीमा नसरीन लेखिका नहीं हैं- [U.P. Lower Sub. (Spl.) (Pre) 2003, U.P. Lower Sub. (Pre) 2002](a) लज्जा की(b) उतल हवा की(c) अमार माया बेला की(d) आमार सोनार बांगला कीCorrect Answer: (d) आमार सोनार बांगला कीSolution:आमार सोनार बांगला की रचना गुरुदेव रबींद्रनाथ टैगोर द्वारा की गई थी, जो वर्ष 1905 में बंगाल विभाजन के समय गाया गया था। इस गीत की प्रारंभिक 10 पंक्तियों को वर्ष 1972 में बांग्लादेश ने आधिकारिक तौर पर राष्ट्रगान के रूप में अपना लिया है। अन्य तीनों पुस्तकें तस्लीमा नसरीन की रचनाएं हैं।27. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए और सूचियों के नीचे दिए गए कूट का प्रयोग करके सही उत्तर चुनिए- [Uttaranchal P.C.S. (Pre) 2002]सूची-I (पुस्तक)सूची-II (लेखक)(A) हाफ ए लाइफ1. अरुण शौरी(B) वर्शिपिंग फाल्स गॉड्स2. शिव खेड़ा(C) अग्नि की उड़ान3. वी.एस. नायपॉल(D) जीत आपकी4. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम5. जेम्स एंड जोगेवर्डकूट :ABCD(a)1235(b)2143(c)3142(d)1325(a)(b)(c)(d)Correct Answer: (c)Solution:सुमेलन इस प्रकार है-सूची-I (पुस्तक)सूची-II (लेखक)(A) हाफ ए लाइफवी. एस. नायपॉल(B) वर्शिपिंग फाल्स गॉड्सअरुण शौरी(C) अग्नि की उड़ानए. पी. जे. अब्दुल कलाम(D) जीत आपकीशिव खेड़ा28. सूची-I को सूची-II के साथ सुमेलित करें और नीचे दिए कोडों से सही उत्तर का चयन करें- [R.A.S./R.T.S. (Pre) (Re-Exam) 2013]सूची-I (पुस्तक)सूची-II (लेखक)(A) गांधीयन कांस्टिट्यूशन फॉर इंडियाi. डी. मैकेंजी ब्राउन(B) द रिपब्लिक ऑफ इंडियाii. श्रीमन नारायण(C) द व्हाइट अंब्रेलाiii. ए. ग्लेडहिल(D) द पॉलिटिक्स ऑफ इंडिया सिन्स इंडिपेंडेंसiv. पॉल आर. ब्रासकूट :ABCD(a)iiiviiii(b)iiiiviii(c)iiiiiiiv(d)iiiiiiiv(a)(b)(c)(d)Correct Answer: (c)Solution:सूची-I (पुस्तक)सूची-II (लेखक)गांधीयन कांस्टीट्यूशन फॉर फ्री इंडियाश्रीमन नारायण अग्रवालदि रिपब्लिक ऑफ इंडियाएलन गलेडहिलदि व्हाइट अंब्रेलाडी. मैकेंजी ब्राउनदि पॉलिटिक्स ऑफ इंडिया सिन्स इंडिपेंडेंसपॉल आर. ब्रास29. 'गांधीयन कॉन्स्टीट्यूशन फॉर फ्री इंडिया' किसने लिखी ? [R.A.S./R.T.S. (Pre) 2018](a) अरुणा आसफ अली(b) अच्युत पटवर्धन(c) श्रीमन नारायण अग्रवाल(d) हुमायूं कबीरCorrect Answer: (c) श्रीमन नारायण अग्रवालSolution:'गांधीयन कॉन्स्टीट्यूशन फॉर फ्री इंडिया' श्रीमन नारायण अग्रवाल द्वारा वर्ष 1946 में प्रकाशित किया गया था।30. 'कामायनी' के रचयिता कौन थे? [M.P.P.C.S. (Spl.) (Pre) 2004](a) जयशंकर प्रसाद(b) गिरिजा कुमार माथुर(c) शमशेर बहादुर सिंह(d) महादेवी वर्माCorrect Answer: (a) जयशंकर प्रसादSolution:कामायनी, प्रसिद्ध हिंदी कवि जयशंकर प्रसाद द्वारा रचित महाकाव्य है। इसी महाकाव्य में प्रसिद्ध मनु एवं श्रद्धा प्रसंग है। इनकी प्रमुख रचनाएं-आंसू, लहर, अजातशत्रु, तितली और कंकाल हैं।Submit Quiz« Previous12345Next »