पत्रिकाएं, पुस्तकें और उनके लेखक (UPPCS)

Total Questions: 50

11. अस्पृश्य समुदाय के लोगों को लक्षित कर, प्रथम मासिक पत्रिका विटाल-विध्वंसक किसके द्वारा प्रकाशित की गई थी? [I.A.S. (Pre) 2020]

Correct Answer: (a) गोपाल बाबा वलंगकर
Solution:गोपाल बाबा वलंगकर' द्वारा हिंदू समाज की धार्मिक व्यवस्था की एक समालोचना करते हुए 'विटाल-विध्वंसक' (Distroyer of Brahmanical or Ceremonial Pollution) नाम से 1888 ई. में एक मासिक पत्रिका का प्रकाशन किया गया था। इसके माध्यम से उन्होंने अस्पृश्य समुदाय के अधिकारों की वकालत की थी। ये एक मराठी समाज सुधारक थे। इनका वास्तविक नाम गोपाल कृष्ण था।

12. निम्नलिखित में से कौन सही सुमेलित नहीं है? [U.P.P.C.S. (Mains) 2009]

Correct Answer: (a) अनहैप्पी इंडिया - बाल गंगाधर तिलक
Solution:विकल्प (a) सुमेलित नहीं है। अनहैप्पी इंडिया के लेखक तिलक नहीं बल्कि लाला लाजपत राय थे, जो वर्ष 1920 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के विशेष अधिवेशन के अध्यक्ष बने। बाल गंगाधर तिलक ने 'केसरी' तथा 'मराठा' का संपादन किया था। 'दुर्गेश नंदिनी' के लेखक बंकिमचंद्र चटर्जी थे, जिन्होंने वंदेमातरम् गीत वाले 'आनंदमठ' का भी लेखन किया था। 'इंडिया विन्स फ्रीडम' नामक पुस्तक के लेखक मौलाना अबुल कलाम आजाद थे। 'पॉवर्टी एंड अन-ब्रिटिश रूल इन इंडिया' नामक पुस्तक के लेखक दादाभाई नौरोजी थे।

13. निम्नलिखित में से कौन 'पॉवर्टी एंड अन-ब्रिटिश रूल इन इंडिया' का लेखक है? [U.P.P.C.S (Mains) 2016]

Correct Answer: (d) दादाभाई नौरोजी
Solution:विकल्प (a) सुमेलित नहीं है। अनहैप्पी इंडिया के लेखक तिलक नहीं बल्कि लाला लाजपत राय थे, जो वर्ष 1920 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के विशेष अधिवेशन के अध्यक्ष बने। बाल गंगाधर तिलक ने 'केसरी' तथा 'मराठा' का संपादन किया था। 'दुर्गेश नंदिनी' के लेखक बंकिमचंद्र चटर्जी थे, जिन्होंने वंदेमातरम् गीत वाले 'आनंदमठ' का भी लेखन किया था। 'इंडिया विन्स फ्रीडम' नामक पुस्तक के लेखक मौलाना अबुल कलाम आजाद थे। 'पॉवर्टी एंड अन-ब्रिटिश रूल इन इंडिया' नामक पुस्तक के लेखक दादाभाई नौरोजी थे।

14. निम्नलिखित में से कौन-सा सही सुमेलित नहीं है? [U.P.P.C.S. (Pre) 2010]

Correct Answer: (a) लैरी कॉलिंस एंड डोमिनिक लेपियरे - फ्रीडम एट मिडनाइट
Solution:'दी मैन हू डिवाइडेड इंडिया' नामक पुस्तक के लेखक डॉ. रफीक जकारिया हैं। अन्य तीनों युग्म सही सुमेलित हैं।

15. 'दी मैन हू डिवाइडेड इंडिया' पुस्तक के लेखक थे- [U.P.P.C.S. (Pre) 2014]

Correct Answer: (c) रफीक जकारिया
Solution:'दी मैन हू डिवाइडेड इंडिया' नामक पुस्तक के लेखक डॉ. रफीक जकारिया हैं। अन्य तीनों युग्म सही सुमेलित हैं।

16. निम्नलिखित को सुमेलित कीजिए- [U.P.P.C.S. (Pre) 1992]

A. इंडिया विन्स फ्रीडम           1. सुनील गावस्कर

B. रन्स एंड रुइन्स                 2. अबुल कलाम आजाद

C. यंग इंडिया                       3. महात्मा गांधी

D. न्यू इंडिया                       4. एनी बेसेंट

Correct Answer: (a) A-2, B-1, C-3, D-4
Solution:सही सुमेलन इस प्रकार है-

इंडिया विन्स फ्रीडम अबुल कलाम आजाद, रन्स एंड रुइन्स-सुनील गावस्कर, यंग इंडिया-महात्मा गांधी, न्यू इंडिया-एनी बेसेंट।

17. सूची I को सूची II से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए - [U.P.P.C.S. (Pre) 2020]

सूची-I (पुस्तक)सूची-II (लेखक)
A. द स्टोरी ऑफ माय डिपोर्टेशन1. सुरेंद्रनाथ बनर्जी
B. गीता रहस्य2. मौलाना अबुल कलाम आजाद
C. ए नेशन इन मेकिंग3. लाला लाजपत राय
D. इंडिया विन्स फ्रीडम4. बाल गंगाधर तिलक

 

      A

        B

        C

        D

(a)

3

4

1

2

(b)

4

2

1

3

(c)

2

4

1

3

(d)

4

3

2

1

 

Correct Answer: (a)
Solution:सही सुमेलन इस प्रकार है -
सूची-I (पुस्तक)सूची-II (लेखक)
द स्टोरी ऑफ माय डिपोर्टेशनलाला लाजपत राय
गीता रहस्यबाल गंगाधर तिलक
ए नेशन इन मेकिंगसुरेन्द्रनाथ बनर्जी
इंडिया विन्स फ्रीडममौलाना अबुल कलाम आजाद

18. बालकृष्ण शर्मा 'नवीन' ने दो काव्य- 'प्राणार्पण' तथा 'आत्मोसर्ग' किस पर लिखे ? [M.P.P.C.S. (Pre) 2023]

Correct Answer: (a) गणेश शंकर विद्यार्थी
Solution:बालकृष्ण शर्मा 'नवीन' ने दो काव्य-'प्राणार्पण तथा 'आत्मोसर्ग' गणेश शंकर विद्यार्थी पर लिखे हैं। इनके द्वारा लिखित कविता में स्वच्छंदतावादी धारा के प्रतिनिधि स्वर के साथ-साथ राष्ट्रीय आंदोलन की चेतना, गांधीवादी दर्शन और संवेदनाओं की झंकृतियां समान ऊर्जा और उठान के साथ सुनी जा सकती हैं।

19. निम्नलिखित युग्मों में से कौन-सा एक सही सुमेलित नहीं है? [U.P.R.O./A.R.O. (Mains) 2016]

संपादक/लेखकअखबार/पत्रिका/पुस्तक
(a) अरबिंदो घोषवंदे मातरम
(b) गोपाल कृष्ण गोखलेसत्याग्रह
(c) एनी बेसेंटन्यू इंडिया
(d) महात्मा गांधीयंग इंडिया
Correct Answer: (b)
Solution:विकल्प (b) सही सुमेलित नहीं है। शेष विकल्प सही सुमेलित हैं। विनोबा भावे द्वारा लिखित पुस्तक का नाम 'सत्याग्रह' (Satyagraha) है।

20. निम्नलिखित में से कौन एक सुमेलित है? [Lower Sub. (Pre) 2002]

लेखकपुस्तकें
(a) वैलेंटाइन शिरोलद इंडियन स्ट्रगल
(b) रफीक जकारियाद मैन हू डिवाइडेड इंडिया
(c) सुभाष चंद्र बोसइंडियन अनरेस्ट
(d) वी.डी. सावरकरअनहैप्पी इंडिया
Correct Answer: (b)
Solution:वैलेंटाइन शिरोल ने 'इंडियन अनरेस्ट' नामक पुस्तक की रचना की। 'दि मैन हू डिवाइडेड इंडिया' के लेखक रफीक जकारिया हैं। सुभाष चंद्र बोस ने 'दि इंडियन स्ट्रगल' नामक पुस्तक की रचना की थी तथा वी.डी. सावरकर द्वारा रचित प्रचार पुस्तिका 'हिंदुत्व' है। 'अनहैप्पी इंडिया' के लेखक लाला लाजपत राय थे।