पत्र-पत्रिकाएँ

Total Questions: 50

1. हिन्दी का प्रथम समाचार पत्र कौन-सा था? [UPSSSC सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा (सा.च.) परीक्षा 2019 द्वितीय पाली (01/10/2019)]

Correct Answer: (b) उदन्त मार्त्तण्ड
Solution:हिन्दी का प्रथम समाचार पत्र उदन्त मार्तण्ड है जिसे पं. जुगल किशोर शुक्ल ने कलकत्ता से 1826 ई. में साप्ताहिक-पत्र के रूप में प्रारम्भ किया।

2. हिन्दी का पहला पत्र 'उदन्त मार्त्तण्ड' की प्रकाशन भूमि थी- [T.G.T. परीक्षा, 2001]

Correct Answer: (c) कलकत्ता
Solution:'उदन्त मार्तण्ड' (उगता सूर्य) का प्रकाशन पण्डित जुगल किशोर शुक्ल ने कलकत्ता (कोलकाता) से 1826 ई. में किया। इस साप्ताहिक पत्रिका के सम्पादक और मुद्रक दोनों ही स्वयं बाबू जुगल किशोर शुक्ल थे। स्वतन्त्र रूप से इस प्रकार का कोई पत्र पहले हिन्दी में प्रकाशित नहीं होता था। इस प्रकार यह (उदन्त मार्त्तण्ड) हिन्दी का पहला समाचार-पत्र है।

3. हिन्दी का प्रथम पत्र 'उदन्त मार्त्तण्ड' प्रकाशित होता था- [T.G.T. परीक्षा, 2005]

Correct Answer: (b) साप्ताहिक
Solution:हिन्दी का प्रथम पत्र उदन्त मार्त्तण्ड कलकत्ता (कोलकाता) से साप्ताहिक रूप में प्रकाशित होता था।

4. 'सार सुधानिधि' पत्र के सम्पादक थे- [GIC-Exam 2021 (U.P)]

Correct Answer: (a) पं. सदानन्द मिश्र
Solution:'सार सुधानिधि' पत्र का प्रकाशन 1879 ई. में पण्डित सदानन्द जी के सम्पादकत्व में प्रारम्भ हुआ। इस पत्र के संयुक्त सम्पादकों में पण्डित दुर्गाप्रसाद (सहायक सम्पादक), गोविन्द नारायण और शम्भूनाथ थे। इस 'पत्र' की भाषा संस्कृत मिश्रित हिन्दी थी।

5. 'विशाल भारत' पत्र कहाँ से प्रकाशित हुआ था? [GIC-Exam 2021 (U.P)]

Correct Answer: (c) कलकत्ता
Solution:'विशाल भारत' पत्रिका का प्रकाशन 1928 ई. में कलकत्ता से प्रारम्भ हुआ। इस पत्रिका के संस्थापक रामानन्द चट्टोपाध्याय थे तथा बनारसीदास चतुर्वेदी इसके प्रथम सम्पादक थे। कालान्तर में अज्ञेय, मोहन सिंह सेंगर तथा श्रीराम शर्मा भी इसके सम्पादक बनें।

6. 'सुगृहिणी' कहाँ से प्रकाशित हुई थी? [MPSI (SI) Exam, 28th oct 2017 (02:00 PM)]

Correct Answer: (a) रतलाम
Solution:रतलाम (मध्य प्रदेश) का हिन्दी पत्रकारिता के इतिहास में महत्त्वपूर्ण स्थान है। वर्ष 1888 में रतलाम से श्रीमती हेमन्त कुमारी चौधरी के सम्पादन में महिला केन्द्रित पत्रिका 'सुगृहिणी' (मासिक) का प्रकाशन प्रारम्भ हुआ था।

7. 'मीडिया नवचिन्तन' कहाँ से प्रकाशित हुई? [MPSI (SI) Exam, 28th oct 2017 (02:00 PM)]

Correct Answer: (a) भोपाल
Solution:'मीडिया नवचिन्तन' माखन लाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल की इन हाउस पत्रिका है।

8. इनमें से कौन-सी पत्रिका 'महात्मा गाँधी अन्तरराष्ट्रीय हिन्दी विश्वविद्यालय' द्वारा प्रकाशित है? [G.I.C. (प्रवक्ता) परीक्षा, 2015]

Correct Answer: (d) बहुवचन
Solution:'महात्मा गाँधी अन्तरराष्ट्रीय हिन्दी विश्वविद्यालय 'वर्धा' द्वारा प्रकाशित त्रैमासिक पत्रिका 'बहुवचन' है, जिसका प्रकाशन वर्ष 1999 से किया जा रहा है। 'तद्भव' पत्रिका के सम्पादक अखिलेश हैं। इस त्रैमासिक पत्रिका का प्रकाशन वर्ष 1999 से लखनऊ से प्रारम्भहुआ। 'वसुधा' पत्रिका का सम्पादन भोपाल से होता है, जिसके संस्थापक सम्पादक श्री हरिशंकर परसाई थे जो सम्पादक व स्वयं प्रकाशक भी रहें। 'पहल' त्रैमासिक पत्रिका का सम्पादन वर्ष 1973 से जबलपुर से किया जा रहा है। इसके सम्पादक ज्ञानरंजन हैं। पहल वर्ष 1973 में शुरु हुई और वर्ष 2021 में अपने 125वें अंक के प्रकाशन के साथ बन्द हो गयी।

9. साप्ताहिक-पत्र 'प्रताप' के सम्पादक थे- [G.I.C. (प्रवक्ता) परीक्षा, 2015]

Correct Answer: (c) गणेश शंकर विद्यार्थी
Solution:वर्ष 1913 में गणेश शंकर विद्यार्थी ने साप्ताहिक पत्रिका 'प्रताप' का प्रकाशन किया। यह पत्र उग्र एवं क्रान्तिकारी विचारधारा का पोषक था। इस समाचार पत्र का मूल उद्देश्य राष्ट्रीय चेतना एवं भाषा नीति का प्रसार करना था।

10. निम्न में किस पत्रिका से सम्बन्धित साहित्यकार नहीं हैं? [T.G.T. परीक्षा, 2013]

Correct Answer: (d) दस्तावेज-रामचन्द्र तिवारी
Solution:'दस्तावेज' पत्रिका का सम्बन्ध रामचन्द्र तिवारी से नहीं, बल्कि विश्वनाथ प्रसाद तिवारी से है। इस त्रैमासिक पत्रिका का प्रकाशन वर्ष 1978 से गोरखपुर से नियमित हो रहा है। यह रचना और आलोचना की पत्रिका है, शेष युग्म सही हैं। साहित्यकार रामचन्द्र तिवारी अमर सूक्ति कोश से सम्बन्धित हैं।