पत्र-पत्रिकाएँ (Part-2)

Total Questions: 29

1. 'क खग' पत्रिका का प्रकाशन कहाँ से होता था? [U.P. SI-2021]

Correct Answer: (d) इलाहाबाद
Solution:'क ख ग' पत्रिका 1963 ई. से इलाहाबाद (प्रयागराज) से प्रकाशित होना प्रारम्भ हुई, जिसके सम्पादकों में रघुवंश, लक्ष्मीकान्त वर्मा, रामस्वरूप चतुर्वेदी रहे हैं। बाद के वर्षों में लक्ष्मीकान्त वर्मा इस पत्रिका का सम्पादन लखनऊ से करने लगे।

2. 'कविवचनसुधा' थी- [P.G.T. परीक्षा, 2002]

Correct Answer: (b) एक पत्रिका
Solution:भारतेन्दु हरिश्चन्द्र ने 1867 ई. को काशी से 'कविवचनसुधा' नामक पत्रिका निकाली, जिसमें तत्कालीन अच्छे विद्वानों के लेख निकलते थे। ये आधुनिक हिन्दी साहित्य के जनक के रूप में जाने जाते हैं। भारतेन्दु हरिश्चन्द्र द्वारा निकाली गई अन्य पत्र-पत्रिकाएँ हैं-हरिश्चन्द्र मैगजीन (1873), हरिश्चन्द्र चन्द्रिका (1874), बालाबोधिनी (1874)। 'बालाबोधिनी' महिलाओं की पत्रिका थी, जो नारी जागरण के उद्देश्य से निकाली गई थी।

3. हिन्दी समालोचना के सूत्रपात के लिए भारतेन्दु युग की कौन-सी पत्रिका उल्लेखनीय है? [T.G.T. परीक्षा, 2011]

Correct Answer: (d) आनन्द कादम्बिनी
Solution:भारतेन्दु युग में आधुनिक आलोचना का रूप यदि कहीं बीज रूप में सुरक्षित है, तो वह पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित पुस्तक समीक्षाओं में ही है। इस क्रम में सबसे पहला उल्लेखनीय नाम बदरीनारायण चौधरी 'प्रेमघन' का है। उन्होंने श्रीनिवासदास कृत 'संयोगिता स्वयंवर' और गदाधर सिंह कृत 'बंग विजेता' के अनुवादों की विस्तृत आलोचना 'आनन्द कादम्बिनी' में की थी। इसके बाद बालकृष्ण भट्ट और बालमुकुन्द गुप्त ने इस परम्परा को आगे बढ़ाया। भट्ट जी की 'नीलदेवी', 'परीक्षागुरु', 'संयोगिता स्वयंवर' और 'एकान्तवासी योगी' सम्बन्धी आलोचनाएँ तात्कालीन समीक्षा साहित्य में महत्त्वपूर्ण स्थान रखती हैं।

4. 'आलोचना' नामक प्रसिद्ध समीक्षा पत्रिका के सम्पादक कौन थे? [T.G.T. परीक्षा, 2003]

Correct Answer: (a) डॉ. नामवर सिंह
Solution:डॉ. नामवर सिंह 'आलोचना' नामक त्रैमासिक समीक्षा पत्रिका के प्रधान सम्पादक थे। इन्होंने 'जन युग' साप्ताहिक पत्रिका का भी सम्पादन कार्य किया।

5. सन् 1954 में प्रकाशित 'नयी कविता' पत्रिका के सम्पादक थे- [T.G.T. परीक्षा, 2010]

Correct Answer: (d) जगदीश गुप्त
Solution:वर्ष 1954 में डॉ. रामस्वरूप चतुर्वेदी तथा डॉ. जगदीश गुप्त के सम्पादन में 'नयी कविता' नामक पत्रिका का प्रकाशन हुआ और जिस काव्य के ऊपर मात्र प्रयोगवाद का विवादग्रस्त आरोप और प्रत्यारोप लगाया जा रहा था, उससे भिन्न स्तर पर सर्वथा विषय-वस्तु की नवीनता को लेकर नयी कविता को प्रतिष्ठित करने की आवश्यकता अनुभव करके वर्ष 1954 में प्रयाग (इलाहाबाद), अब प्रयागराज की 'साहित्य सहयोग' नामक सहकारी संस्था ने 'नयी कविता' पत्रिका का प्रकाशन किया। अतः जो काव्यधारा अब तक 'प्रयोगवाद' के नाम से प्रतिष्ठापित थी, 'नयी कविता' के नाम से प्रतिष्ठापित की जाने लगी।

6. 'नयी कविता' पत्रिका का प्रकाशन कहाँ से हुआ? [G.I.C. (प्रवक्ता) परीक्षा, 2015]

Correct Answer: (a) इलाहाबाद
Solution:नयी कविता पत्रिका का प्रकाशन 1954 ई. में इलाहाबाद (प्रयागराज) से प्रारम्भ हुआ।

7. निम्नलिखित में से किस पत्रिका का सम्बन्ध भारतेन्दु हरिश्चन्द्र से नहीं है? [G.I.C. (प्रवक्ता) परीक्षा, 2012]

Correct Answer: (d) ब्राह्मण
Solution:'ब्राह्मण' पत्रिका का सम्पादन 1883 ई. में प्रतापनारायण मिश्र ने कानपुर से किया था, जबकि 'कविवचनसुधा (1867 ई.), हरिश्चन्द्र मैग्जीन (1873 ई.) एवं 'बालाबोधिनी' (1874 ई.) काशी से प्रकाशित होने वाली पत्रिका थी। जिसके सम्पादक भारतेन्दु हरिश्चन्द्र थे। बालाबोधिनी पत्रिका स्त्री-शिक्षा के प्रचारार्थ निकाली गई थी।

8. 'ब्राह्मण' पत्रिका के सम्पादक थे- [T.G.T. पुनर्परीक्षा, 2004, G.I.C. (प्रवक्ता) परीक्षा, 2012 आश्रम पद्धति (प्रवक्ता) परीक्षा, 2012, 2009]

Correct Answer: (d) प्रतापनारायण मिश्र
Solution:प्रतापनारायण मिश्र का जन्म 1856 ई. में उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में हुआ था। इन्हें आधुनिक हिन्दी निर्माताओं में से एक माना जाता है। ये हिन्दी खड़ी बोली और भारतेन्दु युग के उन्नायक कहे जाते हैं। इन्होंने एक लेखक, कवि और पत्रकार के रूप में विशेष प्रसिद्धि पाई। 15 मार्च, 1883 को होली के दिन प्रतापनारायण मिश्र ने 'ब्राह्मण' मासिक पत्रिका निकाली।

9. 'साहित्य भारती' पत्रिका कहाँ से प्रकाशित होती है? [G.I.C. (प्रवक्ता) परीक्षा, 2012]

Correct Answer: (b) लखनऊ
Solution:'साहित्य भारती' (1996) पत्रिका का प्रकाशन हिन्दी संस्थान, लखनऊ से होता है। 'साहित्य भारती' समस्त भारतीय भाषाओं की प्रतिनिधि त्रैमासिक पत्रिका है, जिसके सम्पादक राजेश कुमार बैजल हैं।

10. 'श्री वेंकटेश्वर समाचार' प्रकाशित होता था- [T.G.T. पुनर्परीक्षा, 2004]

Correct Answer: (d) बम्बई से
Solution:'श्री वेंकटेश्वर समाचार' बम्बई से प्रकाशित होता था। श्री वेंकटेश्वर प्रेस (बाद में श्री वेंकटेश्वर स्टीम प्रेस) की स्थापना में धार्मिक पुस्तकों के प्रकाशन के लिए की गई थी।