पत्र-पत्रिकाएँ (Part-2)Total Questions: 2911. 'भारत मित्र' पत्र प्रकाशित होता था- [P.G.T. परीक्षा, 2002](a) कलकत्ता से(b) पटना से(c) कानपुर से(d) दिल्ली सेCorrect Answer: (a) कलकत्ता सेSolution:'भारत मित्र' पत्र कलकत्ता (वर्तमान कोलकाता) से प्रकाशित होने वाला समाचार-पत्र था, जो दुर्गा प्रसाद मिश्र ने छोटू लाल मिश्र के सहयोग से 1877 ई. से प्रकाशित किया था। 16 फरवरी, 1899 से 14 सितंबर, 1907 तक बाल मुकुन्द गुप्त इसके सम्पादक रहे।12. 'भारत मित्र' पत्रिका के सम्पादक थे- [डायट (प्रवक्ता) परीक्षा, 2014](a) माधव प्रसाद मिश्र(b) बाबू बालमुकुन्द गुप्त(c) महावीर प्रसाद द्विवेदी(d) गोविन्द नारायण मिश्रCorrect Answer: (b) बाबू बालमुकुन्द गुप्तSolution:'भारत मित्र' पत्र कलकत्ता (वर्तमान कोलकाता) से प्रकाशित होने वाला समाचार-पत्र था, जो दुर्गा प्रसाद मिश्र ने छोटू लाल मिश्र के सहयोग से 1877 ई. से प्रकाशित किया था। 16 फरवरी, 1899 से 14 सितंबर, 1907 तक बाल मुकुन्द गुप्त इसके सम्पादक रहे।13. 'वर्तमान साहित्य' पत्रिका के सम्पादक हैं- [P.G.T. परीक्षा, 2013](a) अशोक वाजपेयी(b) वीरेश्वर मिश्र(c) जी. गोपीनाथन(d) विभूति नारायण रायCorrect Answer: (d) विभूति नारायण रायSolution:'वर्तमान साहित्य' पत्रिका के संस्थापक एवं वर्तमान सम्पादक विभूति नारायण राय हैं। यह पत्रिका साहित्य और कला के विकास से सम्बन्धित है। पहले यह पत्रिका इलाहाबाद (वर्तमान प्रयागराज) से प्रकाशित होती थी। अब इसका सम्पादन गाजियाबाद से तथा प्रकाशन अलीगढ़ से होता है।14. 'नयी कहानी' पत्रिका का सम्पादक कौन था? [T.G.T. परीक्षा, 2005](a) प्रेमचन्द(b) मोहन राकेश(c) कमलेश्वर(d) भैरव प्रसाद गुप्तCorrect Answer: (c) कमलेश्वरSolution:'विहान' जैसी पत्रिका का वर्ष 1954 में सम्पादन आरम्भ कर कमलेश्वर ने निम्नलिखित पत्रिकाओं का सफल सम्पादन किया, जिनमें 'नयी कहानियाँ', इंगित, 'सारिका', 'कथा यात्रा', 'गंगा' शामिल हैं।15. 'रूपाभ' के सम्पादक हैं- [T.G.T. परीक्षा, 2002](a) पन्त(b) प्रसाद(c) निराला(d) हरिऔधCorrect Answer: (a) पन्तSolution:'रूपाभ' के सम्पादक सुमित्रानन्दन पन्त रहें। इसका प्रकाशन वर्ष 1938 में प्रारम्भ हुआ। वर्ष 1938 का 'रूपाभ' मुख्यतः प्रगतिशील विचारधारा की पत्रिका थी, किन्तु इसमें 'प्रगतिवाद' शब्द नहीं प्रयुक्त हुआ है।16. बालकृष्ण भट्ट द्वारा सम्पादित पत्रिका का नाम था- [P.G.T. परीक्षा, 2009](a) ब्राह्मण(b) हिन्दी प्रदीप(c) आनन्द कादम्बिनी(d) इनमें से कोई नहींCorrect Answer: (b) हिन्दी प्रदीपSolution:'हिन्दी प्रदीप' का सम्पादन बालकृष्ण भट्ट ने 1877 ई. में किया था। यह एक मासिक पत्रिका थी। ब्राह्मण पत्रिका (1883 ई.) का सम्पादन प्रताप नारायण मिश्र तथा आनन्द कादम्बिनी का सम्पादन बदरीनारायण चौधरी 'प्रेमघन' ने किया है।17. 'सरस्वती' पत्रिका का प्रकाशन प्रारम्भ हुआ- [P.G.T. परीक्षा, 2009, T.G.T. परीक्षा, 2009 G.I.C. (प्रवक्ता) परीक्षा, 2012](a) सन् 1903 में(b) सन् 1900 में(c) सन् 1930 में(d) सन् 1868 मेंCorrect Answer: (b) सन् 1900 मेंSolution:1884 ई. में इण्डियन प्रेस की स्थापना इलाहाबाद (प्रयागराज) में चिन्तामणि घोष द्वारा की गई, उन्होंने 1899 ई. में हिन्दी में एक मासिक पत्रिका निकालने का निश्चय किया तथा सभा से अनुरोध किया कि उसका सम्पादन भार वह स्वयं ग्रहण करें। सभा ने इसके लिए एक सम्पादक-मण्डल गठित किया। इस मण्डल के सदस्य थे-श्यामसुन्दर दास, राधाकृष्ण दास, जगन्नाथदास, कार्तिक प्रसाद और किशोरीलाल गोस्वामी। वर्ष 1900 में प्रयाग में 'सरस्वती' का प्रकाशन हुआ। एक वर्ष तक इस सम्पादक मण्डल ने कार्य किया। तत्पश्चात् वर्ष 1901 में इस कार्य का दायित्व श्यामसुन्दर दास को मिला। वर्ष 1903 से 1920 तक महावीरप्रसाद द्विवेदी इसके सम्पादक रहे। अपनी अस्वस्थता के कारण उन्होंने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया। इसके बाद इस पत्रिका का कार्यभार पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी तथा देवीदत्त शुक्ल ने क्रमशः सँभाला। सरस्वती पत्रिका में जिन अन्य साहित्यकारों ने सम्पादन कार्य किया, उनमें प्रमुख हैं-जगन्नाथदास रत्नाकर, राधाकृष्ण दास, कार्तिक प्रसाद, किशोरीलाल, श्रीनाथ सिंह, देवीदयाल चतुर्वेदी एवं श्रीनारायण चतुर्वेदी।वर्तमान में पुनः प्रकाशित सरस्वती पत्रिका के सम्पादक देवेन्द्र शुक्ल हैं।18. इण्डियन प्रेस की स्थापना कब हुई थी? [P.G.T. परीक्षा, 2013](a) 1884 में(b) 1885 में(c) 1893 में(d) 1900 मेंCorrect Answer: (a) 1884 मेंSolution:इण्डियन प्रेस की स्थापना 1884 ई० में चिन्तामणि घोष द्वारा इलाहाबाद (प्रयागराज) में की गयी। उपर्युक्त प्रश्न की व्याख्या देखें।19. निम्नलिखित में कौन 'सरस्वती' पत्रिका के सम्पादक नहीं 200% रहे हैं? [P.G.T. परीक्षा, 2005](a) श्यामसुन्दर दास(b) महावीरप्रसाद द्विवेदी(c) श्रीनारायण चतुर्वेदी(d) शान्तिप्रिय द्विवेदीCorrect Answer: (d) शान्तिप्रिय द्विवेदीSolution:श्यामसुन्दरदास, महावीर प्रसाद द्विवेदी तथा श्रीनारायण चतुर्वेदी सरस्वती पत्रिका के सम्पादक रहे हैं। शान्तिप्रिय द्विवेदी इस पत्रिका के कभी भी सम्पादक नहीं रहें।20. 'सरस्वती' पत्रिका के सम्पादक हैं- [T.G.T. परीक्षा, 2002S K.V.S. (प्रवक्ता) परीक्षा, 2014 T.G.T. परीक्षा, 2011](a) महावीरप्रसाद द्विवेदी(b) हजारी प्रसाद द्विवेदी(c) गणेश शंकर विद्यार्थी(d) इनमें से कोई नहींCorrect Answer: (a) महावीरप्रसाद द्विवेदीSolution:महावीर प्रसाद द्विवेदी ने 1903 ई० से 1920 ई० तक कालजयी पत्रिका सरस्वती का सम्पादन किया।Submit Quiz« Previous123Next »