पत्र-पत्रिकाएँ

Total Questions: 50

21. 'हिन्दी प्रदीप' पत्रिका का सम्पादन किया है- [UP-TET Exam Ist Paper (I-V), 2015, P.G.T. परीक्षा, 2005 / P.G.T. परीक्षा, 2000, G. I.C. (प्रवक्ता) परीक्षा, 2012]

Correct Answer: (b) बालकृष्ण भट्ट
Solution:'हिन्दी प्रदीप' का सम्पादन बालकृष्ण भट्ट ने 1877 ई. में किया था। यह एक मासिक पत्रिका थी।

22. हिन्दी समाचार-पत्र 'बंगदूत' प्रकाशित हुआ था- [P.G.T. परीक्षा, 2004, G.I.C. (प्रवक्ता) परीक्षा, 2012 आश्रम पद्धति (प्रवक्ता) परीक्षा, 2012 P.G.T. परीक्षा, 2000]

Correct Answer: (b) 1829 में
Solution:हिन्दी समाचार-पत्र 'बंगदूत' 1829 ई. में आर. एम. मार्टिन और राजा राममोहन राय द्वारा कलकत्ता से प्रकाशित किया गया। कहा जाता है कि यह बँगला, हिन्दी और फारसी में छपता था, पर कलकत्ता रीव्यू के अनुसार, यह बँगला और फारसी में छपता था।

23. 'राष्ट्रभाषा सन्देश' पाक्षिक-पत्र कहाँ से प्रकाशित होता है? [डायट (प्रवक्ता) परीक्षा, 2014]

Correct Answer: (a) इलाहाबाद से
Solution:'राष्ट्रभाषा सन्देश' पाक्षिक-पत्र का प्रकाशन हिन्दी साहित्य सम्मेलन इलाहाबाद (प्रयागराज) से होता है। जिसके प्रथम प्रधान सम्पादक राजर्षि पुरुषोत्तम दास टण्डन थे।

24. 'समाचार सुधावर्षण' किस प्रकार का पत्र था? [आश्रम पद्धति (प्रवक्ता) परीक्षा, 2012, 2009]

Correct Answer: (b) दैनिक
Solution:1854 ई. में कलकत्ता, से प्रकाशित 'समाचार सुधावर्षण' हिन्दी का पहला दैनिक पत्र था। इसके सम्पादक श्याम सुन्दर सेन थे। यह द्विभाषी पत्र था। प्रारम्भ में दो पृष्ठ हिन्दी के थे और शेष दो बँगला के।

25. 'आज' पत्र के प्रथम सम्पादक थे- [G.I.C. (प्रवक्ता) परीक्षा, 2015]

Correct Answer: (c) बाबू श्रीप्रकाश जी
Solution:'आज' पत्र का प्रकाशन 5 सितम्बर, 1920 को वाराणसी से हुआ था। जिसके संस्थापक शिवप्रसाद गुप्त थे। प्रथम सम्पादक श्रीप्रकाश एवं प्रधान सम्पादक पं. बाबूराव विष्णु पराड़कर थे।

26. 'आज' समाचार-पत्र का प्रकाशन कब आरम्भ हुआ था? [आश्रम पद्धति (प्रवक्ता) परीक्षा, 2012, 2009]

Correct Answer: (d) 5 सितम्बर, 1920
Solution:'आज' समाचार पत्र 5 सितम्बर 1920 ई. से प्रकाशित होता है, इस पत्र के प्रथम सम्पादक श्रीप्रकाश एवं प्रधान सम्पादक बाबूराव विष्णु पराड़कर थे।

27. 'आज' समाचार-पत्र के संस्थापक कौन थे? [डायट (प्रवक्ता) परीक्षा, 2014]

Correct Answer: (c) शिवप्रसाद गुप्त
Solution:आज समाचार पत्र के संस्थापक शिवप्रसाद गुप्त थे

28. 'तद्भव' पत्रिका के सम्पादक का नाम है - [UP-TET Exam Ist Paper (I-V), 2017]

Correct Answer: (d) अखिलेश
Solution:'तद्भव' पत्रिका के सम्पादक का नाम अखिलेश है।

29. निराला किस पत्रिका से सम्बन्धित नहीं थे? [T.G.T. परीक्षा, 2013]

Correct Answer: (b) इन्दु
Solution:सूर्यकान्त त्रिपाठी 'निराला' इन्दु पत्रिका से सम्बन्धित नहीं थे। 'निराला' जी सुधा, मतवाला, समन्वय जैसी पत्रिकाओं से सम्बन्धित थे। जयशंकर प्रसाद जी 'इन्दु' पत्रिका से सम्बन्धित थे।

30. 'मतवाला' पत्रिका के स्थायी स्तम्भ 'चाबुक' में निराला जी अपनी रचना किस नाम से लिखते थे? [डायट (प्रवक्ता) परीक्षा, 2014]

Correct Answer: (a) गरगज सिंह वर्मा
Solution:'मतवाला' पत्रिका के स्थायी स्तम्भ 'चाबुक' में निराला जी अपनी रचना गरगज सिंह वर्मा साहित्य शार्दूल नाम से लिखते थे। मत-वाला में 'मतवाले की बहक',' चलती चक्की', 'मतवाले का चाबुक' पत्र के स्थायी स्तम्भ थे। हिन्दी में उच्च कोटि के व्यंग्य-विनोद के साथ प्रखर राष्ट्र-भक्ति को प्रदीप्त करने वाला 'मतवाला' कलकत्ता (कोलकाता) से वर्ष 1923 में निकला।