पत्र-पत्रिकाएँ

Total Questions: 50

41. राजेन्द्र यादव 'हंस' के सम्पादक थे- [P.G.T. परीक्षा, 2013]

Correct Answer: (c) 1986 से 2013
Solution:राजेन्द्र यादव 'हंस' पत्रिका के सम्पादक 1986 से 2013 तक थे। 2013 से संजय सहाय इसके सम्पादक हैं।

42. निम्नलिखित पत्रिकाओं के प्रकाशन का सही अनुक्रम है- [दिल्ली केन्द्रीय विद्यालय (P.G.T.) परीक्षा, 2015]

Correct Answer: (d) सरस्वती, हंस, आलोचना, रविवार
Solution:उपर्युक्त पत्रिकाओं का सही अनुक्रम इस प्रकार है- सरस्वती (1900ई.), हंस (1930ई.), आलोचना (1951ई.), रविवार (1977ई.)।

नोट-रविवार साप्ताहिक का प्रथम प्रकाशन वर्ष 1977 में हुआ था। इसके प्रथम सम्पादक एम.जे. अकबर थे। वर्ष 1989 के अन्त में इस पत्रिका को बन्द कर दिया गया।

43. 'सम्मेलन पत्रिका' का प्रकाशन कहाँ से होता है? [G.I.C. (प्रवक्ता) परीक्षा, 2012]

Correct Answer: (d) इलाहाबाद
Solution:'सम्मेलन पत्रिका' का प्रकाशन वर्ष 1913 में गिरिजा कुमार घोष तथा रामनरेश त्रिपाठी के सम्पादन में इलाहाबाद से हुआ था। हिन्दी साहित्य सम्मेलन द्वारा इस पत्रिका का प्रकाशन होता है। यह त्रैमासिक-पत्र के रूप में आज भी शोध समीक्षा के क्षेत्र में सक्रिय है।

44. 'हिन्दी-नवजीवन' साप्ताहिक का प्रकाशन कहाँ से आरम्भ हुआ? [G.I.C. (प्रवक्ता) परीक्षा, 2012]

Correct Answer: (a) अहमदाबाद
Solution:हिन्दी-नवजीवन साप्ताहिक पत्रिका का प्रकाशन 19 अगस्त, 1921 से नवजीवन ट्रस्ट, अहमदाबाद ने किया था। इस पत्रिका में 'यंग इण्डिया' और 'नवजीवन' का अनुवाद दिया जाता था। इस पत्रिका के सम्पादक महात्मा गाँधी थे। इन्होंने वर्ष 1933 में 'हरिजन सेवक' पत्रिका हिन्दी में निकाली।

45. लेखक और उसकी कृति के युग्म में कौन-सा युग्म गलत है? [UP- TET Exam Ist Paper (I-V), 2018]

Correct Answer: (d) दर्शन दिग्दर्शन-रामचन्द्र शुक्ल
Solution:दर्शन दिग्दर्शन राहुल सांकृत्यायन की कृति है, न कि रामचन्द्र शुक्ल की।

46. निम्नलिखित में से किसने किसी पत्रिका का सम्पादन नहीं किया है? [G.I.C. (प्रवक्ता) परीक्षा, 2012]

Correct Answer: (d) भीष्म साहनी
Solution:भीष्म साहनी ने किसी भी पत्रिका का सम्पादन नहीं किया है। भीष्म साहनी को हिन्दी साहित्य में प्रेमचन्द की परम्परा का अग्रणी लेखक माना जाता है। इन्होंने उपन्यास, कहानी, आत्मकथा एवं बाल कथाएँ लिखी हैं। इनका प्रसिद्ध उपन्यास 'तमस' हैं।

47. इंग्लैण्ड से प्रकाशित होने वाले पत्र का नाम है- [G.I.C. (प्रवक्ता) परीक्षा, 2017]

Correct Answer: (a) हिन्दोस्थान
Solution:1883 ई. में राजा रामपाल सिंह इंग्लैण्ड से 'हिन्दोस्थान' नामक त्रैमासिक-पत्र को अँग्रेजी में प्रकाशित करते थे। 1885 इसे प्रतापगढ़ (उ.प्र.) के कालाकांकर राजभवन से हिन्दी (दैनिक) व अँग्रेजी (साप्ताहिक) संस्करण प्रकाशित करने लगे।

48. दैनिक 'हिन्दोस्थान' का प्रकाशन (मालवीय जी के सम्पादन में) होता था- [G.I.C. (प्रवक्ता) परीक्षा, 2012]

Correct Answer: (c) प्रतापगढ़ से
Solution:दैनिक हिस्दोस्थान पत्र का प्रकाशन कालान्तर मालवीय जी के निर्देशन में प्रतापगढ़ (उ०प्र०) से होता था।

49. आनन्द कादम्बिनी' पत्रिका का प्रकाशन कहाँ से होता है? [UP- TET Exam Ist Paper (I-V), 2016, T.G.T. परीक्षा, 2003, आश्रम पद्धति (प्रवक्ता) परीक्षा, 2012, G.I.C. (प्रवक्ता) परीक्षा, 2017, UP- TET Exam Ist Paper (I-V), 2016]

Correct Answer: (b) मिर्जापुर
Solution:'आनन्द कादम्बिनी' पत्रिका का प्रकाशन 1881 ई. से मिर्जापुर से होता था। इस मासिक पत्रिका के सम्पादक बदरीनारायण चौधरी' प्रेमघन' थे।

50. 'आनन्द कादम्बिनी' का सम्पादक कौन था? [T.G.T. परीक्षा, 2010, T.G.T. पुनर्परीक्षा, 2004]

Correct Answer: (c) बदरीनारायण चौधरी 'प्रेमघन'
Solution:बदरीनारायण चौधरी 'प्रेमघन' का जन्म 1855 ई. में मिर्जापुर के एक सम्पन्न ब्राह्मण-कुल में हुआ था। इन्होंने साप्ताहिक पत्रिका 'नागरी नीरद' तथा मासिक पत्रिका 'आनन्द कादम्बिनी' का सम्पादन किया। आनन्द कादम्बिनी का प्रकाशन 1881 ई. में मिर्जापुर से हुआ था।