परंपरागत पुरस्कार

Total Questions: 38

1. 'कालिदास सम्मान' किस क्षेत्र में योगदान हेतु दिया जाता है? [M.P.P.C.S. (Spl) (Pre) 2004]

Correct Answer: (a) कला
Solution:कालिदास सम्मान मध्य प्रदेश सरकार द्वारा शास्त्रीय संगीत, रंगकर्म, शास्त्रीय नृत्य तथा रूपांकर कलाओं के क्षेत्र में सृजनात्मक श्रेष्ठता हेतु प्रदान किया जाता है।

2. शांति स्वरूप भटनागर पुरस्कार किस क्षेत्र में योग्यता प्रदर्शित करने हेतु दिया जाता है? [U.P. Lower Sub. (Pre) 2002 Uttarakhand P.C.S. (Pre) 2006]

Correct Answer: (c) विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी
Solution:वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सी.एस.आई.आर.) द्व ारा वर्ष 1957 में स्थापित शांति स्वरूप भटनागर पुरस्कार विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के किसी भी क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 45 वर्ष तक के शोधकर्ताओं को प्रदान किया जाता है।

3. मैग्सेसे पुरस्कार विजेता पहले भारतीय कौन थे? [U.P. Lower Sub. (Pre) 2002 U.P.P.C.S. (Pre) 2002]

Correct Answer: (d) विनोबा भावे
Solution:फिलीपींस के रेमन मैग्सेसे फाउंडेशन द्वारा वर्ष 1957 में स्थापित मैग्सेसे पुरस्कार प्राप्तकर्ता प्रथम भारतीय आचार्य विनोबा भावे थे। उन्हें वर्ष 1958 में सामाजिक न्याय और शांति निर्माण के अंतर्गत भूदान आंदोलन प्रारंभ करने के लिए यह पुरस्कार प्रदान किया गया था। इसे 'एशिया का नोबेल' पुरस्कार भी कहा जाता है। 'मैग्सेसे पुरस्कार, 2023' एक भारतीयों सहित कुल 4 व्यक्तियों को प्रदान किया गया है- 1. आर. रवि कन्नन (भारत) 2. कोरोनेल फेरर मिरियम (फिलीपींस), 3. लेमस यूजेनियो (तिमोर लेस्ते) तथा 4. रक्षेद कोरबी (बांग्लादेश)।

4. 'द्रोणाचार्य' पुरस्कार दिया जाता है- [U.P.P.C.S. (Pre) 1996 M.P. P.C.S. (Pre) 1996]

Correct Answer: (a) खेल-कूद के उत्कृष्ट प्रशिक्षण हेतु
Solution:खेल-कूद में उत्कृष्ट प्रशिक्षण हेतु 'द्रोणाचार्य' पुरस्कार प्रदान किया जाता है।

5. खेल-कूद में उत्कृष्टता के लिए कौन-सा पुरस्कार दिया जाता है? [56th to 59th B.P.S.C. (Pre) 2015]

Correct Answer: (b) अर्जुन पुरस्कार
Solution:दिए गए विकल्पों में खेल-कूद में उत्कृष्टता के लिए अर्जुन पुरस्कार दिया जाता है। खेल-कूद में उत्कृष्टता के लिए दिया जाने वाला सर्वोच्च पुरस्कार मेजर ध्यानचंद है। मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार तथा अर्जुन पुरस्कार खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनकी चार वर्ष की उपलब्धियों के आधार पर दिए जाते हैं। ये पुरस्कार राष्ट्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्व ारा प्रदान किए जाते हैं। मेजर ध्यानचंद खेल रत्न तथा अर्जुन पुरस्-कार प्रति वर्ष प्रदान किए जाते हैं। मेजर ध्यानचंद खेल रत्न के तहत खिलाड़ी को एक मेडल, प्रमाण-पत्र तथा 25 लाख रुपये की पुरस्कार राशि दी जाती है। अर्जुन पुरस्कार के तहत खिलाड़ियों को एक प्रतिमा, प्रमाण-पत्र तथा 15 लाख रुपये की राशि प्रदान की जाती है।

6. अर्जुन पुरस्कार के साथ कितनी धनराशि मिलती है? [Chhattisgarh P.C.S. (Pre) 2003]

Correct Answer: (c) 3.0 लाख
Solution:अर्जुन पुरस्कार खेल में श्रेष्ठ प्रदर्शन हेतु प्रदान किया जाता है। वर्तमान में पुरस्कार राशि 15 लाख रु. नकद प्रदान किया जाता है। प्रश्नकाल में इसकी पुरस्कार राशि 3 लाख रु. थी। पुनः बाद में वृद्धि करके पुरस्कार राशि 5 लाख रु. कर दी गई थी।

7. निम्न में से किसे नोबेल पुरस्कार नहीं प्रदान किया गया है- [U.P.P.C.S. (Pre) 1990]

Correct Answer: (b) एच.जे. भाभा
Solution:एच.जे. भाभा को नोबेल पुरस्कार नहीं प्रदान किया गया था, जबकि सी.वी. रमन को वर्ष 1930 में, रबींद्रनाथ टैगोर को वर्ष 1913 में तथा मदर टेरेसा को वर्ष 1979 में नोबेल पुरस्कार प्राप्त हुआ था।

8. सुमेलित कीजिए- [U.P.P.C.S. (Pre) 1992]

सूची-I (List-I)सूची-II 
A. भटनागर पुरस्कार1. फिल्म
B. बी.सी. राय पुरस्कार2. औषधि
C. दादासाहेब फाल्के पुरस्कार3. विज्ञान
D. गंधर्व पुरस्कार4. शास्त्रीय कला
5. साहित्य

कूट :

 

ABCD
(a)3214
(b)3421
(c)3241
(d)4312
Correct Answer: (a)
Solution:सही सुमेलन इस प्रकार है-
सूची-1सूची-2
भटनागर पुरस्कारविज्ञान (विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी
बी.सी. राय पुरस्कारऔषधि
दादासाहेब फाल्के पुरस्कारफिल्म
गंधर्व पुरस्कारशास्त्रीय कला

9. निम्नलिखित नामों पर विचार कीजिए- [I.A.S. (Pre) 2002]

1. आर्क बिशप डेस्मंड टूटू       2. लेक वालेसा

3. शिमोन पेरेज                      4. यासिर अराफात

इनमें से किस-किस ने नोबेल शांति पुरस्कार जीता है?

Correct Answer: (d) 1, 2, 3 और 4
Solution:द. अफ्रीका के आर्क बिशप डेस्मंड टूटू को वर्ष 1984 में, पोलैंड के लेक वालेसा को वर्ष 1983 में तथा फिलीस्तीनी मुक्ति मोर्चा के नेता यासिर अराफात एवं इस्राइल के तत्कालीन प्रधानमंत्री यित्जाक रॉबिन और विदेश मंत्री शिमोन पेरेज को संयुक्त रूप से वर्ष 1994 में 'शांति का नोबेल पुरस्कार' प्रदान किया गया था।

10. निम्नांकित में से कौन-सा नोबेल पुरस्कार विजेता भारतीय नागरिक नहीं था? [M.P.P.C.S. (Pre) 1996]

Correct Answer: (a) सुब्रह्मण्यम चंद्रशेखर
Solution:सुब्रहाण्यम चंद्रशेखर (जिन्हें वर्ष 1983 में भौतिकी के क्षेत्र में नोवेल पुरस्कार मिला था) भारतीय मूल के अमेरिकी वैज्ञानिक थे, जबकि प्रश् नगत अन्य नोबेल पुरस्कार विजेताओं को भारतीय नागरिकता प्राप्त थी।