परंपरागत पुरस्कार

Total Questions: 38

31. 'चक्रधर फेलोशिप' किसके लिए दी जाती है? [M.P.P.C.S. (Pre) 1999]

Correct Answer: (b) शास्त्रीय संगीत
Solution:चक्रधर फेलोशिप शास्त्रीय संगीत के क्षेत्र में दी जाती है। ज्ञातव्य है कि रायगढ़ के राजा चक्रधर सिंह स्वयं एक अच्छे तबला एवं पखावज वादक थे तथा संगीत पर इनकी कई पुस्तकें भी हैं।

32. किस क्षेत्र में श्रेष्ठता के लिए महाराणा प्रताप पुरस्कार दिया जाता है? [R.A.S./R.T.S. (Pre) 2003]

Correct Answer: (b) खेल
Solution:राजस्थान सरकार द्वारा महाराणा प्रताप पुरस्कार की स्थापना वर्ष 1982-83 में हुई। यह पुरस्कार खेल-कूद के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों (राजस्थान राज्य के) को दिया जाता है।

33. निम्नांकित भारतीयों में से किसे विशिष्ट ऑस्कर सम्मान प्रदान किया गया था? [U.P.P.C.S. (Pre) 1998]

Correct Answer: (c) सत्यजीत रे
Solution:वर्ष 1992 में सत्यजीत रे को फिल्मों में उनके विशिष्ट योगदान के लिए विशिष्ट ऑस्कर सम्मान (Academy Honorary Award) प्रदान किया गया था।

34. भारतीय ज्ञानपीठ द्वारा सम्मानित व्यक्ति निम्नलिखित में से कौन है? [M.P.P.C.S. (Pre) 2004]

Correct Answer: (b) फिराक गोरखपुरी
Solution:वर्ष 1969 में उर्दू शायर फिराक गोरखपुरी को उनकी कृति 'गुल-ए-नगमा' के लिए ज्ञानपीठ सम्मान मिला था।

35. भारतीय सिनेमा से संबंधित त्रुटिपूर्ण युग्म को पहचानिए- [R.A.S./R.T.S. (Pre) 2013]

Correct Answer: (c) ऑस्कर के लिए नामांकित पहली भारतीय फिल्म - मुगल-ए-आजम
Solution:ऑस्कर पुरस्कारों के लिए पहली नामांकित भारतीय फिल्म महबूब खान द्वारा निर्देशित फिल्म 'मदर इंडिया' (रिलीज-1957) थी। यह सर्वश्रेष्ठ विदेशी भाषा फिल्म की श्रेणी में पुरस्कार जीतने में असफल रही। वर्ष, 1918 में रिलीज' कीचक वधम्' पहली तमिल साइलेंट फिल्म थी। इसके निर्देशक आर. नटराजा मुदालियर थे। कीचक वधम् (1800 MM) पहली फुल-लेथ तमिल फीचर फिल्म थी। पार्श्व गायन तकनीक का प्रथम प्रयोग वर्ष 1935 में नितिन बोस द्वारा निर्देशित फिल्म 'धूप-छांव' में किया गया। यह बंगाली फिल्म 'भाग्या चक्र' का हिंदी रिमेक थी। वस्तुतः भाग्या चक्र में पहली बार प्लेबैक सिंगिंग का प्रयोग किया गया था। कागज के फूल गुरुदत्त द्वारा निर्मित एवं निर्देशित (1959) पहली भारतीय सिनेमा स्कोप फिल्म थी।

36. निम्नलिखित में से किस पाकिस्तानी नागरिक को भारत सरकार द्वारा "भारत रत्न" से सम्मानित किया गया है? [U.P.P.C.S. (Pre) 2006]

Correct Answer: (c) खान अब्दुल गफ्फार खां
Solution:पाकिस्तान के उत्तरी-पश्चिमी सीमांत प्रदेश उत्मानजई (खैबर पख्तूनख्वां, पाकिस्तान में 1890 ई. में जन्में खान अब्दुल गफ्फार खां ने भारतीय उप-महाद्वीप में साम्राज्यवाद के अंतिम दिनों में ब्रिटिश शासन के विरुद्ध अहिंसात्मक प्रतिरोध किया। उन्हें 'बाचा खान' और 'सीमांत गांधी' के नाम से भी जाना जाता है। वर्ष 1985 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के हाताब्दी समारोह में भाग लेने वे भारत आए थे। उसके दो वर्ष बाद वर्ष 1987 में उन्हें भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'भारत रत्न' से सम्मानित किया गया।

37. निम्नलिखित में से किस पाकिस्तानी नागरिक को भारत सरकार द्वारा 'भारत रत्न' से सम्मानित किया गया था? [U.P.P.S.C. (GIC) 2010]

Correct Answer: (a) खान अब्दुल गफ्फार खां
Solution:पाकिस्तान के उत्तरी-पश्चिमी सीमांत प्रदेश उत्मानजई (खैबर पख्तूनख्वां, पाकिस्तान में 1890 ई. में जन्में खान अब्दुल गफ्फार खां ने भारतीय उप-महाद्वीप में साम्राज्यवाद के अंतिम दिनों में ब्रिटिश शासन के विरुद्ध अहिंसात्मक प्रतिरोध किया। उन्हें 'बाचा खान' और 'सीमांत गांधी' के नाम से भी जाना जाता है। वर्ष 1985 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के हाताब्दी समारोह में भाग लेने वे भारत आए थे। उसके दो वर्ष बाद वर्ष 1987 में उन्हें भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'भारत रत्न' से सम्मानित किया गया।

38. निम्नलिखित पत्रकारों में से 'मैग्सेसे' पुरस्कार प्राप्त करने वाला कौन है? [38th B.P.S.C. (Pre) 1992]

Correct Answer: (b) अरुण शौरी
Solution:भारत के सुप्रसिद्ध पत्रकार अरुण शौरी को वर्ष 1982 का रेमन मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।