परमाणु संरचना-(रसायन विज्ञान)-भाग-(3)

Total Questions: 41

1. पानी (H₂O) के सापेक्षिक आणविक द्रव्यमान की गणना कीजिए। [RRB Group D 03/10/2018 (Morning)]

Correct Answer: (a) 18 u
Solution:हाइड्रोजन का परमाणु द्रव्यमान = 1u

ऑक्सीजन का परमाणु द्रव्यमान = 16u

जल (H₂O) का सापेक्षिक आणविक द्रव्यमान = 2(1) + 16 = 18u

2. H₂SO₄ का आणविक द्रव्यमान है। [RRB Group D 04/10/2018 (Afternoon)]

Correct Answer: (d) 98 u
Solution:H₂SO₄ का आणविक द्रव्यमान = 1 * 2 (हाइड्रोजन 2 परमाणु) 32 * 1 (सल्फर के 1 परमाणु) + 16 × 4 (ऑक्सीजन के 4 परमाणु) = 2 + 32 + 64 = 98 u है।

3. कार्बन का परमाणु द्रव्यमान 12 है। कार्बन के 24 ग्राम में मोल की संख्या होगी: [RRB Group D 05/10/2018 (Morning)]

Correct Answer: (d) 2
Solution:कार्बन का परमाणु द्रव्यमान 12 है। इसका अर्थ है कि 12 ग्राम कार्बन में 1 मोत कार्बन परमाणु होते हैं। इसलिए 24 घाम कार्बन में 2 मोल कार्बन परमाणु होते हैं।

4. किसी तत्व का इलेक्ट्रान विन्यास 2.8.5 है, तो इसकी प्रोटानों की संख्या ज्ञात कीजिए? [RRB Group D 05/10/2018 (Afternoon)]

Correct Answer: (b) 15
Solution:इलेक्ट्रॉनों की कुल संख्या l = 2 + 8 + 5 = 15

एक परमाणु में इलेक्ट्रॉनों की संख्या =प्रोटॉनों की संख्या = परमाणु संख्या = 15

5. क्लोरीन गैस क्लोरीन के दो समस्थानिकों का मिश्रण है जिनका अनुपात 31 होता है। ये दोनों समस्थानिक निम्न में से कौन से हैं? [RRB Group D 08/10/2018 (Morning)]

Correct Answer: (a) ³⁵CI और³⁷Cl
Solution:

6. 90 g जल में मौजूद मोल की संख्या है। [RRB Group D 09/10/2018 (Afternoon)]

Correct Answer: (a) 5
Solution:हाइड्रोजन का मोतर द्रव्यमान = 1.01 g/mol

ऑक्सीजन का मोतर द्रव्यमान 16.00 g/mol

जल का कुल मोलर द्रव्यमान (H₂O) =

(2*1.01) + 16.00 = 18.02g /mol

अब, हम की गणना करने के लिए निम्न सूत्र का उपयोग कर सकते हैं:

∴ मोलों की संख्या =  द्रव्यमान/मोलर द्रव्यमान

दिया गया है: द्रव्यमान  (m) = 90g सूत्र का उपयोग करने

मोलों की संख्या = 90g/18.02g / mol

= (90g)/(18.02g/mol) = 4.99

मोलों की संख्या ≈ 5

7. Ca(OH)₂ का सापेक्ष द्रव्यमान है। [RRB Group D 10/10/2018 (Morning)]

Correct Answer: (d) 74 u
Solution:Ca (कैल्शियम) का परमाणु द्रव्यमान = 40.08u

O (ऑक्सीजन) का परमाणु द्रव्यमान = 15.99 u  (2) ऑक्सीजन परमाणु है

H (हाइड्रोजन) का परमाणु द्रव्यमान (2) हाइड्रोजन परमाणु है)

कुल द्रव्यमान = 40.08u + 31.998u + 2.0716 u 74.094 u

8. 90 g पानी में मौजूद मोल की संख्या है। [RRB Group D 10/10/2018 (Evening)]

Correct Answer: (b) 5
Solution:द्रव्यमान (m) = 90 gm

H₂O का आणविक द्रव्यमान

= (1 * 2) + (1 * 16) = 18u

मोल की संख्या = ग्राम में द्रव्यमान/आणविक द्रव्यमान

मोल की संख्या  = 90/18

मोल की संख्या = 5.

9. CO का सापेक्ष द्रव्यमान है: [RRB Group D 11/10/2018 (Afternoon)]

Correct Answer: (a) 28
Solution:कार्बन मोनोऑक्साइड (CO) में एक कार्बन परमाणु और एक ऑक्सीजन परमाणु होता है।

कार्बन (C) का परमाणु द्रव्यमान = 12 amu

ऑक्सीजन (O) का परमाणु द्रव्यमान  = 16amu

इसलिए, CO का सापेक्ष द्रव्यमान है = 12 amu (c) + 16 amu (0) = 28 amu.

10. अमोनिया में, N₂ और H₂ के द्रव्यमान हमेशा______अनुपात में होते हैं। [RRB Group D 11/10/2018 (Evening)]

Correct Answer: (c) 14:3
Solution:अमोनिया का आणविक सूत्र NH₃ है। यह 3 H-परमाणु और 1 N-परमाणु से बना है।

अमोनिया में H-परमाणुओं का द्रव्यमान = (3*1) u.

अमोनिया में N-परमाणु का द्रव्यमान = 14 u.

द्रव्यमान का अनुपात

= नाइट्रोजन परमाणु का द्रव्यमान/हाइड्रोजन परमाणु का द्रव्यमान = 14/3