परिवहन (उत्तर प्रदेश)

Total Questions: 15

11. ताज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा स्थापित किया जा रहा है? [U.P.P.C.S. (Mains) (Spl.), 2004]

Correct Answer: (c) गौतम बुद्ध नगर जनपद में
Solution:प्रश्नकाल में ताज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा गौतम बुद्ध नगर जिले में ग्रेटर नोएडा के पास जेवर गांव में प्रस्तावित था। वर्ष 2018 में इलाहाबाद उच्च न्यायालय में जारी एक जनहित याचिका पर निर्णय देते हुए इस हवाई अड्डे के नाम 'ताज' रखने पर आपत्ति व्यक्त की थी। परिणामस्वरूप ताज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा का नाम परिवर्तित कर जेवर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा कर दिया गया।

12. उत्तर प्रदेश के निम्नलिखित में से किस हवाई अड्डे को भारत के केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 24 जून, 2020 को अंतरराष्ट्रीय दर्जा स्वीकृत किया है? [U.P.P.C.S. (Pre), 2020]

Correct Answer: (d) कुशीनगर हवाई अड्डा
Solution:

24 जून, 2020 को केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा कुशीनगर एयरपोर्ट (उ.प्र.) को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का दर्जा दिए जाने को मंजूरी प्रदान की गई।

13. राजीव गांधी राष्ट्रीय विमानन विश्वविद्यालय उ.प्र. में कहां स्थित है? [U.P. R.O./A.R.O. (Mains), 2016]

Correct Answer: (c) फुरसतगंज में
Solution:राजीव गांधी राष्ट्रीय विमानन विश्वविद्यालय उ.प्र. के अमेठी जिले के फुरसतगंज में स्थित है। इसकी स्थापना राजीव गांधी विमानन विश्वविद्यालय अधिनियम, 2013 के तहत की गई। भारत में विमान उद्योग को बढ़ाने के लिए अत्याधुनिक और महत्त्वपूर्ण शोध प्रदान करने के उद्देश्य से विश्वविद्यालय को विमानन मानव संसाधन के विकास के लिए उच्च शिक्षा के प्रमुख संस्थान के रूप में माना गया है।

14. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए [U.P.Lower Sub. (Pre), 2002 U.P.P.C.S. (Pre), 2011]

सूची-I (नगर)

सूची-II (हवाई अड्डा)

A. लखनऊ

1. बाबतपुर

B. वाराणसी2. खेरिया
C. कानपुर3. अमौसी
D. आगरा4. चकेरी

 

ABCD
(a)4312
(b)2143
(c)3214
(d)3142
Correct Answer: (d)
Solution:सही सुमेलन इस प्रकार है-
सूची-I (नगर)सूची-II (हवाई अड्डा)

A. लखनऊ

अमौसी

B. वाराणसीबाबतपुर
C. कानपुर चकेरी
D. आगराखेरिया

15. निम्न में से कौन-सा युग्म सुमेलित नहीं है? [U.P.P.C.S. (Mains), 2014]

Correct Answer: (d) आगरा - फुरसतगंज
Solution:

फुरसतगंज हवाई अड्डा अमेठी में है, जबकि आगरा में खेरिया हवाई अड्डा है। शेष युग्म सुमेलित है।