परिसंचरण तंत्र (Part – I)

Total Questions: 50

1. एक स्वस्थ व्यक्ति का हृदय एक मिनट में औसतन कितने बार धड़कता है? [M.P.P.C.S. (Pre) 2000 Uttarakhand P.C.S. (Pre) 2007]

Correct Answer: (c) 72
Solution:एक स्वस्थ व्यक्ति के हृदय की धड़कन (Heart Beats) एक मिनट में लगभग 72-75 बार होती है। वृद्धों में यह कम जबकि बच्चों में यह सबसे ज्यादा होती है। हमारा हृदय प्रति मिनट 5-6 लीटर रुधिर पम्प करता है। हृदय में एक स्पंदन (Beat) की समाप्ति से लेकर अगले स्पंदन की समाप्ति तक एक हृदयी-चक्र (Cardiac Cycle) होता है। हृद स्पंदन की दर स्टेथोस्कोप द्वारा मापी जाती है, जिसमें रोगी के दिल की धड़कन की ध्वनि डॉक्टर के कानों तक ध्वनि के बहुपरावर्तन पहुंचती है।

2. हृदय कब आराम करता है? [U.P.P.C.S. (Pre) 2008 U.P. Lower Sub. (Pre) 2004]

Correct Answer: (c) दो धड़कनों के बीच
Solution:हृदय एक मांसल तंत्र है। सामान्यतया यह वयस्क मनुष्य में 72-75 बार प्रति मिनट धड़कता है। हृदय दो धड़कनों के बीच आराम करता है। दो संकुचनों के बीच का काल विश्राम अथवा शिथिलन काल कहलाता है। इसमें संकुचन के दौरान आगे बढ़ा हुआ रक्त जब धमनियों के रिक्त स्थान में प्रवेश पाता है, तब धमनी की दीवार और रक्त में संघर्ष होता है और रक्त का दबाव बढ़ जाता है। अतः हृदय के दो संकुचनों के बीच धमनियों में जो रक्त भार रहता है, उसे विश्रामकालीन रक्तचाप कहते हैं।

3. निम्नलिखित में से कौन-सा लक्षण हृदयाघात (Heart Attack) से संबंधित नहीं है? [M.P.P.C.S. (Pre) 2000]

Correct Answer: (d) टांगों में दर्द
Solution:सीने में दर्द, पसीना एवं जी मचलाना, बांह में दर्द तथा झंझनाहट इत्यादि लक्षण हृदयाघात या हृदयरोग से संबंधित हैं, जबकि टांगों में दर्द होना हृदयाघात से संबंधित नहीं है। मोटापा, उच्च तनाव, धूम्रपान, स्थानबद्ध जीवन शैली, वसायुक्त आहार इत्यादि इस रोग के प्रमुख कारण होते हैं, जिसके उपचार हेतु रुधिर स्कंदनरोधी ओषधियों का उपयोग किया जाता है।

4. निम्न में से कौन हृदयाघात के सटीक लक्षण हैं? [Uttarakhand P.C.S. (Mains) 2002]

(1) जी मिचलाना  (2) तेज पसीना आना

(3) सिर दर्द  (4) सीने में तेज दर्द

दिए गए कूट की सहायता से सही उत्तर का चयन कीजिए:

Correct Answer: (d) 1,2,4
Solution:सीने में दर्द, पसीना एवं जी मचलाना, बांह में दर्द तथा झंझनाहट इत्यादि लक्षण हृदयाघात या हृदयरोग से संबंधित हैं, जबकि टांगों में दर्द होना हृदयाघात से संबंधित नहीं है। मोटापा, उच्च तनाव, धूम्रपान, स्थानबद्ध जीवन शैली, वसायुक्त आहार इत्यादि इस रोग के प्रमुख कारण होते हैं, जिसके उपचार हेतु रुधिर स्कंदनरोधी ओषधियों का उपयोग किया जाता है।

5. हृदय में कितने कक्ष होते हैं? [M.P.P.C.S. (Pre) 2010]

Correct Answer: (b) 4
Solution:मानव हृदय, छाती के मध्य में थोड़ा-सा बाईं ओर स्थित होता है। यह 1 दिन में लगभग । लाख बार धड़कता है। एक सामान्य मनुष्य का हृदय प्रति मिनट 72-75 बार धड़कता है। हृदय चार प्रमुख कक्षों में विभाजित होता है। दो ऊपरी कक्षों को दायां तथा बायां अलिंद या एट्रियम (कभी-कभी इसे Auricle भी कहते हैं) कहते हैं, जबकि दो निचले कक्षों को दायां एवं बायां निलय या वेंट्रिकल्स कहते हैं।

6. हृदय स्पंदन एक विद्युतीय तरंग द्वारा निष्पादित होता है, जो उपजती है : [Uttarakhand P.C.S. (Mains) 2002]

Correct Answer: (c) हृदय में
Solution:हृदय में ऐसी कोशिकाएं होती है, जो विद्युतीय तरंग उत्पन्न करती हैं। इन्हें पेसमेकर कोशिकाएं कहते हैं। हृदय स्पंदन इन्हीं विद्युतीय तरंगों द्वारा निष्पादित होता है।

7. मानव कलाई में नाड़ी स्पंदन करती है- [U.P.P.C.S. (Mains) 2008, 2010]

Correct Answer: (c) हृदय के बराबर
Solution:चिकित्सा विज्ञान में हृदय की धड़कन के कारण धमनियों में होने वाली हलचल को नाड़ी कहते हैं। सामान्यतः नाड़ी स्पंदन की दर हृदय के धड़कने की दर के बराबर होती है।

8. एक स्वस्थ वयस्क मनुष्य में रक्त का कुल परिमाप होता है- [56th to 59th B.P.S.C. (Pre) 2015]

Correct Answer: (a) 5-6 लीटर
Solution:रक्त एक तरल संयोजी ऊतक है। यह रक्त वाहिनियों के अंदर विभिन्न अंगों में नियमित रूप से गतिशील रहता है। मनुष्य के शरीर में रक्त की मात्रा शरीर के भार का लगभग 7 से 8% होती है। अतः एक 70 किलोग्राम भार वाले स्वस्थ वयस्क मनुष्य के शरीर में लगभग 5 से 6 लीटर रक्त होता है, जो उसके संपूर्ण शरीर के भार का लगभग 1/13 वां भाग होता है।

9. एक सामान्य 70 किग्रा. भार वाले वयस्क मनुष्य में रक्त की कुल मात्रा होती है, लगभग - [R.O./A.R.O. (Pre) Exam. 2017]

Correct Answer: (b) 5000 मिली.
Solution:रक्त एक तरल संयोजी ऊतक है। यह रक्त वाहिनियों के अंदर विभिन्न अंगों में नियमित रूप से गतिशील रहता है। मनुष्य के शरीर में रक्त की मात्रा शरीर के भार का लगभग 7 से 8% होती है। अतः एक 70 किलोग्राम भार वाले स्वस्थ वयस्क मनुष्य के शरीर में लगभग 5 से 6 लीटर रक्त होता है, जो उसके संपूर्ण शरीर के भार का लगभग 1/13 वां भाग होता है।

10. रक्त होता है- [Jharkhand P.C.S. (Pre) 2010]

Correct Answer: (a) एक संयोजी ऊतक
Solution:रक्त एक तरल संयोजी ऊतक है। रक्त वाहिनियों में प्रवाहित होने वाला यह गाढ़ा, कुछ चिपचिपा, लाल रंग का द्रव्य एक जीवित ऊतक है।