1. चम्पानेर-पावागढ़ पुरातत्वीय उद्यान
2. छत्रपति शिवाजी रेलवे स्टेशन, मुंबई
3. मामल्लपुरम
4. सूर्य मंदिर (कोणार्क मंदिर)
उपर्युक्त में से कौन से UNESCO की विश्व विरासत स्थल सूची में सम्मिलित हैं?
Correct Answer: (d) 1, 2, 3 और 4
Solution:UNESCO की विश्व विरासत स्थल सूची में चारों विकल्प में दिए गए नाम शामिल हैं। चम्पानेर-पावागढ़ पुरातत्वीय उद्यान गुजरात राज्य के पंचमहल जिले में स्थित है। इसे विश्व विरासत सूची में वर्ष 2004 में शामिल किया गया। विक्टोरिया टर्मिनस के नाम से मशहूर भवन का निर्माण 1887-1888 ई. में हुआ था। इस भवन का नाम वर्ष 1996 में बदलकर छत्रपति शिवाजी टर्मिनल्स कर दिया गया। वर्ष 2017 में इसका नाम फिर से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस कर दिया गया है। इस ऐतिहासिक रेलवे स्टेशन को विश्व विरासत सूची में 2 जुलाई, 2004 को शामिल किया गया। मामल्लपुरम (महाबलीपुरम) पल्लव राजवंश द्वारा निर्मित 7 वीं शताब्दी में स्थापित भारत का बंदरगाह नगर है। 7 वीं और 8वीं शताब्दी में निर्मित महाबलीपुरम में स्मारकों के समूह को यूनेस्को की विश्व धरोहर की सूची में वर्ष 1984 में शामिल किया गया। ओडिशा के पूर्वी तट पर सूर्य मंदिर (कोणार्क) स्थित है। 13वीं शताब्दी में राजा नरसिंह देव I द्वारा इस मंदिर का निर्माण करवाया गया था। इसे विश्व धरोहरों की सूची में वर्ष 1984 में शामिल किया गया।