पर्यायवाची

Total Questions: 50

1. समान अर्थ प्रकट करने वाले एक से अधिक शब्दों के समूह को कहते हैं [UPSSSC Forest guard - 2021]

Correct Answer: (c) अनेकार्थी
Solution:समान अर्थ प्रकट करने वाले एक से अधिक शब्दों या शब्दों के समूह को पर्यायवाची शब्द कहते हैं पर्यायवाची को समानार्थी शब्द भी कहते हैं।

2. इनमें से 'अरण्य' शब्द का पर्यायवाची शब्द है [UPPCS (CSAT) Exam, 2022]

Correct Answer: (a) कान्तार
Solution:अरण्य शब्द का पर्यायवाची कान्तार है। अतः विकल्प (a) सही है।

अन्य महत्वपूर्ण शब्द

'अरण्य' के अन्य पर्यायवाची शब्द हैं- अटवी, कानन, जंगल, वन आदि।

'आभारी' के पर्यायवाची शब्द हैं- अनुगृहीत, एहसानमन्द, कृतज्ञ, शुक्रगुज़ार, उपकृत, कृतार्थ आदि।

'कुलीन' के पर्यायवाची शब्द हैं- पूज्य, श्रेष्ठ, उच्च, विशिष्ट, सम्भ्रान्त, अभिजात आदि।

'शस्य' के पर्यायवाची शब्द हैं अनाज, अन्न, तृण, धान्य, आदि।

3. 'अर्णव' शब्द निम्नलिखित में से किसका पर्यायवाची है? [उत्तराखण्ड असि. एकाउण्टेंट, परीक्षा-2023]

Correct Answer: (a) समुद्र
Solution:अर्णव, पारावार, पयोधि, नीरधि, जलधाम, वारीश, अब्धि, रत्नाकर, पयोनिधि, सिन्धु इत्यादि 'समुद्र' के पर्यायवाची शब्द हैं।

4. निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द 'अज्ञ' शब्द का पर्याय नहीं है? [उत्तराखण्ड असि. एकाउण्टेंट, परीक्षा-2023 G.I.C. (प्रवक्ता) परीक्षा, 2017]

Correct Answer: (c) विज्ञ
Solution:अनभिज्ञ, अज्ञानी, अनजान, मूढ़, मूर्ख तथा पागल 'अज्ञ' के पर्यायवाची शब्द हैं, जबकि 'विज्ञ' के पर्यायवाची शब्द हैं- जानकार, ज्ञानी, बुद्धिमान, समझदार, पण्डित इत्यादि।

5. कौन-सा शब्द 'अनीक' का पर्यायवाची है? [UPSSSC ग्राम विकास अधिकारी परीक्षा, 2018 (I)]

Correct Answer: (b) सेना
Solution:सेना के पर्यायवाची हैं- अनीक, कटक, अनी, अनीकिनी, चमू दल, सैन्य, वाहिनी। 'सव्यसाची' अर्जुन का, 'तुरंग' घोड़ा का तथा 'हुताशन' अग्नि का पर्यायवाची है।

6. 'अनी' शब्द का सही पर्यायवाची बताइए - [UPSSSC Forest guard - 2021]

Correct Answer: (c) सेना
Solution:'अनी' शब्द का सही पर्यायवाची 'सेना' है। इसके अन्य पर्यायवाची शब्द फौज, दल एवं कटक हैं। दुष्ट, खल का पर्यायवाची है। स्वादिष्ट, जायकेदार का पर्यायवाची है तथा सेतु, पुल का पर्यायवाची है।

7. इनमें से 'अग्नि' का पर्यायवाची शब्द नहीं है- [AE (UPPSC), 2021]

Correct Answer: (b) कान्तार
Solution:शाण्डिल्य, वैश्वानर एवं जातवेद, 'अग्नि' के पर्यायवाची हैं। 'अग्नि' के अन्य पर्यायवाची आग, अनल, पावक, दव, धूम्रकेतु, वायुसखा, दहन, रोहिताश्व हैं। कान्तार 'जंगल' का पर्यायवाची है। 'जंगल' के अन्य पर्यायवाची शब्द विपिन, कानन, वन, अरण्य, अटवी हैं।

8. निम्नलिखित शब्दों में से 'अग्नि' का पर्यायवाची है- [U.K.TET Exam Ist Paper (I-V), 2013]

Correct Answer: (b) पावक
Solution:'अग्नि' का पर्यायवाची 'पावक' है। 'पीयूष' अमृत का; 'अम्बर', आकाश का तथा 'मयंक' चन्द्रमा का पर्यायवाची है।

9. निम्नलिखित में से 'अवनि' का सही पर्यायवाची शब्द है - [UP RO/ARO (Pre) निरस्त परीक्षा, 2023]

Correct Answer: (a) अचला
Solution:'अवनि' शब्द का अर्थ है- अच्छी पृथ्वी। यह स्त्रीलिंग शब्द है। अच्छी पृथ्वी से तात्पर्य है- उर्वरता और पोषणयुक्त धरती। 'अवनि का एक अर्थ नदी का मार्ग भी होता है। सीता को अवनिसुता भी कहा जाता है। अवनीन्द्र राजा को कहते हैं। इस प्रकार 'अवनि' शब्द अचला अर्थात् पृथ्वी का पर्यायवाची है।

10. 'अम्बु' किसका पर्यायवाची है? [SSC G.D.-2021]

Correct Answer: (c) जल
Solution:'अम्बु' शब्द जल का पर्यायवाची है। जल के अन्य पर्यायवाची शब्दों में आब, उदक, वारि, सलिल, अमृत इत्यादि होते हैं।

अन्य शब्दों के पर्यायवाची

'कमल'- पुण्डरीक, अब्ज, इन्दीवर, उत्पल, कंज, कोकनद इत्यादि।

'समुद्र'- उदधि, जलधि, नदीश, पारावार, सिन्धु इत्यादि।

'बादल'- अभ्र, अर्णोद, परजन्य, जीमूत, धाराधर इत्यादि।