पर्यायवाची (Part-2 )

Total Questions: 50

1. निम्न शब्द के पर्याय के लिए दिए गए चार विकल्पों में से उचित विकल्प चुनिए। [रेडियो ऑपरेटर (उ.प्र. पुलिस) परीक्षा, 2024]

Correct Answer: (b) नमूना
Solution:'आदर्श' का पर्याय दिए गए विकल्पों में से 'नमूना' हो सकता है।

2. 'आडम्बर' का पर्यायवाची शब्द नहीं है- [V.D.O. परीक्षा, 2023]

Correct Answer: (c) दर्प
Solution:ढोंग, पाखण्ड तथा ढकोसला 'आडम्बर' के पर्यायवाची शब्द हैं, जबकि दर्प 'घमण्ड' का पर्यायवाची है।

3. 'आग' शब्द का पर्यायवाची है- [Revenue Insp. Exam-2014 (IInd Paper, Part-I)]

Correct Answer: (b) वैश्वानर
Solution:'आग' के पर्यायवाची अनल, पावक, वायुसखा, दहन, वैश्वानर, कृशानु, हुताशन, जातवेद हैं, जबकि 'पुण्डरीक', कमल का तथा 'सैन्धव', घोड़ा का पर्यायवाची है।

4. 'आम' का पर्याय नहीं है- [43th B.P.S.C. (Mains)]

Correct Answer: (a) तामरस
Solution:'आम' के पर्यायवाची शब्द आम्र, रसाल, सहकार, अमृतफल, मधुरासव, अतिसौरभ, मामूली, सामान्य, साधारण, चूत इत्यादि हैं, जबकि तामरस 'कमल' का पर्यायवाची शब्द है।

5. निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द 'आभूषण' का पर्यायवाची नहीं है? [47th B.P.S.C. (Mains)]

Correct Answer: (d) विभूति
Solution:'आभूषण' के पर्यायवाची शब्द आभरण, टूम, मण्डन, भूषण, गहना, जेवर आदि हैं, जबकि 'विभूति' शब्द द्रव्य (धन) और वैभव का पर्यायवाची शब्द है।

6. 'आनन्द' का पर्याय है- [47th B.P.S.C. (Mains) R.A.S./R.T.S. (Mains), 1994]

Correct Answer: (a) मोद
Solution:'आनन्द' के पर्यायवाची शब्द खुशी, सुख, प्रसन्नता, मजा, लुत्फ, हर्ष, मोद, प्रमोद, आह्लाद, विनोद, उल्लास इत्यादि हैं, जबकि 'कैवल्य' मोक्ष का, 'स्पृहा' इच्छा का तथा 'बयार' पवन का पर्यायवाची शब्द है।

7. 'आशय' शब्द का पर्यायवाची है- [Revenue Insp. Exam-2014 (IInd Paper, Part-I)]

Correct Answer: (c) तात्पर्य
Solution:'आशय' शब्द के पर्यायवाची अभिप्राय, तात्पर्य, मतलब, अर्थ, सारांश हैं। 'आहार', भोजन का तथा 'अपरिहार्य', अनिवार्य का पर्यायवाची है।

8. 'आविर्भाव' का पर्यायवाची शब्द है- [UPSSSC आशुलिपिक (सामान्य चयन) परीक्षा, 2016]

Correct Answer: (d) उद्भव
Solution:आविर्भाव का अर्थ 'उत्पन्न' होता है। इसका पर्याय उद्भव है।

9. 'आसक्ति' का पर्यायवाची शब्द है- [UPSSSC आशुलिपिक (सामान्य चयन) परीक्षा, 2016]

Correct Answer: (d) अनुरक्ति
Solution:आसक्ति का पर्याय- अनुरक्ति, अनुराग, लगन, लिप्तता इत्यादि हैं।

10. 'आकाश' का पर्यायवाची शब्द नहीं है- [P.G.T. परीक्षा, 2003]

Correct Answer: (d) अवनि
Solution:गगन, नभ, अम्बर, द्यौ, व्योम, अभ्र, अन्तरिक्ष, आसमान, अनन्त इत्यादि 'आकाश' के पर्यायवाची हैं, जबकि अवनि, भू, इला, भूमि, धरा, उर्वी, धरती, धरित्री, धरणी, वसुधा, वसुन्धरा, मेदिनी, अचला, क्षिति, मही इत्यादि पृथ्वी के पर्यायवाची हैं।