पर्यायवाची (Part-3)

Total Questions: 50

11. 'कल्पवृक्ष' का पर्याय नहीं है- [th B.P.S.C. (Mains)]

Correct Answer: (a) अमृतत्त्व
Solution:'कल्पवृक्ष' के पर्यायवाची देववृक्ष, सुरतरु, पारिजात, कल्पतरु इत्यादि हैं, जबकि 'अमृतत्त्व' मोक्ष का पर्यायवाची है।

12. 'कपड़ा' का पर्याय बताइए। [UPSSSC ग्राम विकास अधिकारी परीक्षा, 2018 (i)]

Correct Answer: (b) वसन
Solution:'कपड़ा' का पर्याय 'वसन' है। इसके अन्य पर्याय हैं- वस्त्र, चीर, अम्बर, पट, दुकूल, परिधान, पोशाक, लिबास। 'आकाश' का पर्याय 'गगन' और 'वन' का पर्याय 'जंगल' है।

13. 'कपड़ा' का पर्यायवाची नहीं है- [UPPCL एक्जीक्यूटिव असि. परीक्षा, 2022]

Correct Answer: (b) उदक
Solution:पट, वसन, अम्बर, चीर, पहरावा इत्यादि 'कपड़ा' के पर्यायवाची शब्द हैं, जबकि 'उदक' पानी का पर्यायवाची है।

अन्य महत्त्वपूर्ण तथ्य-

पानी के पर्यायवाची हैं- नीर, सलिल, वारि, अम्बु, तोय इत्यादि।

14. 'कुन्दन' का पर्यायवाची होगा- [UPSSSC विधानभवन रक्षक एवं वन रक्षक परीक्षा, 2016 (i)]

Correct Answer: (a) हेम
Solution:'कुन्दन' का पर्यायवाची 'हेम' है। स्वर्ण, कंचन, हाटक, कुन्दन, हेम, कनक, हिरण्य आदि 'सोना' के पर्यायवाची हैं।

15. 'केतु' का पर्यायवाची है - [डायट (प्रवक्ता) परीक्षा, 2014 आश्रम पद्धति (प्रवक्ता) परीक्षा, 2012]

Correct Answer: (d) ध्वज
Solution:'केतु' का पर्यायवाची 'ध्वज' है। इसके अन्य पर्यायवाची हैं- झण्डा, पताका, निशान इत्यादि, जबकि 'नाग' हाथी का पर्यायवाची है। 'अंशुक' कपड़ा का पर्यायवाची है।

16. निम्नलिखित में से 'किला' का पर्यायवाची शब्द कौन-सा है? [DSSSB Asst T. Gr. III, 2024]

Correct Answer: (c) कोट
Solution:'किला' अरबी भाषा का पुल्लिंग शब्द है। गढ़, दुर्ग, कोट इत्यादि इसके पर्यायवाची शब्द हैं।

अन्य महत्त्वपूर्ण तथ्य

पर्यायवाची शब्द

गृह- घर, भवन, आवास, निकेतन, धाम आदि।

जनक पिता, बाप, जन्मदाता, जनयिता आदि।

जमघट समुदाय, भीड़, जनसंकुल, जनसमूह आदि।

17. 'कलानिधि' का पर्यायवाची शब्द है- [T.G.T. परीक्षा, 2004]

Correct Answer: (b) हिमांशु
Solution:चन्द्र, चाँद, चन्द्रमा, हिमांशु, सुधांशु, सुधाकर, राकेश, शशि, सारंग, निशाकर, निशापति, रजनीपति इत्यादि 'कलानिधि' के पर्यायवाची हैं।

18. निम्न में से कौन-सा 'कौमुदी' का पर्यायवाची है? [UPSSSC सम्मिलित सहा. लेखाकार व लेखा परीक्षक (सा.च.)]

Correct Answer: (a) चाँदनी
Solution:चाँदनी, ज्योत्स्ना, जुन्हाई, अजोरिया, चन्द्रिका आदि 'कौमुदी' के पर्याय हैं। 'चन्द्रहास' तलवार का पर्याय है।

'कमल' के पर्यायवाची सरोज, जलज, पंकज, नीरज, अरविन्द, शतदल, सरसिज, अब्ज, पद्म, कंज, अम्बुज, नलिन, तामरस, वारिज, राजीव, पुण्डरीक, उत्पल, जलजात, इन्दीवर, कोकनद इत्यादि हैं, जबकि पीयूष, सुधा, अमिय, जीवनोदक इत्यादि 'अमृत' के पर्यायवाची हैं।

19. निम्न में से 'कौशल' और 'चातुर्य' का पर्यायवाची कौन-सा नहीं है? [V.D.O. परीक्षा, 2023]

Correct Answer: (d) सुरसरिता
Solution:'दक्षता, पटुता तथा प्रवीणता' कौशल और चातुर्य के पर्यायवाची हैं, जबकि सुरसरिता 'गंगा' का पर्यायवाची है।

20. 'काँच' का पर्यायवाची शब्द है- [P.G.T. परीक्षा, 2002]

Correct Answer: (a) शीशा
Solution:'काँच' के पर्यायवाची शब्द शीशा तथा दर्पण होते हैं।