पर्यायवाची (Part-4)

Total Questions: 50

1. 'चक्षु' किसका पर्यायवाची है? [SSC. G.D (Exam)-2021]

Correct Answer: (d) आँख
Solution:'चक्षु' आँख का पर्यायवाची है। आँख के अन्य पर्यायवाची शब्दों में दृग, लोचन, नेत्र, नयन इत्यादि हैं।

अन्य महत्त्वपूर्ण शब्द

पक्षी- खग, विहंग, परिन्दा, पंछी, शकुन।

घोड़ा- हय, तुरंग, बाजी, घोटक

आकाश- अभ्र, व्योम, नभ, अम्बर

2. निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्पों में से, उस विकल्प का चयन करें जो कोष्ठक में दिए गए शब्द के पर्यायवाची शब्द का सही विकल्प है।

मेरी माताजी का (चेहरा)____बहुत ही सुंदर है।

 

Correct Answer: (a) आनन
Solution:दिए गए वाक्य के कोष्ठकयुक्त शब्द चेहरा का सही पर्यायवाची 'आनन' का चयन रिक्त स्थान पर किया जा सकता है। मुख, मुँह, मुखड़ा इत्यादि चेहरा के अन्य पर्यायवाची शब्द हैं। मुख तत्सम शब्द है, जबकि मुँह तद्भव शब्द है। चेहरा विदेशज शब्द है। 'कानन' वन या जंगल का पर्यायवाची है, जबकि 'अंचल' क्षेत्र या किनारा का पर्यायवाची है। वंटन बाँटना का पर्यायवाची शब्द है।

3. चींटी का पर्यायवाची शब्द इनमें से कौन-सा है? [U.P. SI-2021]

Correct Answer: (a) सीमिका
Solution:'सीमिका' चींटी का पर्यायवाची शब्द है। कीड़ी, चिउँटी, पिपीलिका, लूता तथा वर्मी 'चींटी' के अन्य पर्यायवाची शब्द हैं।

अन्य शब्द

'चित्ती' स्त्रीलिंग शब्द है, जिसका अर्थ छोटा धब्बा होता है।

'सन्देशिका' पत्र या समाचार-पत्र का पर्यायवाची है।

4. 'चोर' का पर्यायवाची कौन-सा शब्द है? [APS (उ.प्र. लोक सेवा आयोग) परीक्षा, 2024 Jharkhand P.C.S. (Mains), 2007]

Correct Answer: (b) कुम्भिल
Solution:चोर के पर्यायवाची शब्द हैं- कुम्भिल, रजनीचर, खनक, मोषक, तस्कर आदि। गर्दभ 'गधे का, देवपगा/देवापागा गंगा का और शतदल 'कमल' का पर्यायवाची है।

5. 'चोर' का पर्यायवाची शब्द है- [U.P. R.O./A.R.O.-2021 UPPCL एक्जीक्यूटिव असि. परीक्षा, 2022]

Correct Answer: (a) खनक
Solution:'खनक' चोर का पर्यायवाची शब्द है। चोर के अन्य पर्यायवाची शब्द हैं- तस्कर, रजनीचर, कुम्भिल, दस्यु इत्यादि।

अन्य शब्द

धूसर, बेशर, चक्रीवान, वैशाखनन्दन, रासभ, गर्दभ, खर इत्यादि 'गदहा' के पर्यायवाची शब्द हैं।

उदक, सलिल, पय, मेघपुष्प, अम्बु, वारि, जीवन इत्यादि 'जल' के पर्यायवाची शब्द हैं।

'थलचर' पृथ्वी पर रहने वाले जीवों को कहा जाता है।

6. निम्न शब्द के पर्याय के लिए दिए गए चार विकल्पों में से उचित विकल्प चुनिए। [रेडियो ऑपरेटर (उ.प्र. पुलिस) परीक्षा, 2024]

'चाँदी'

 

Correct Answer: (b) रूपक
Solution:'चाँदी' का पर्याय दिए गए विकल्पों के आधार पर रूपक या रूपा होता है।

अन्य महत्त्वपूर्ण तथ्य-

चन्दन तमाल, सन्दल, मलयज, श्रीखण्ड

चमक आभा, दीप्ति, द्युति- कान्ति

चौकीदार प्रहरी, पहरेदार, गारद

7. निम्नलिखित में से 'चाँदनी' शब्द के पर्यायवाची किस विकल्प में हैं? [उ.प्र. पुलिस कांस्टेबिल (निरस्त परीक्षा), 2024]

Correct Answer: (c) कौमुदी, ज्योत्स्ना
Solution:चाँदनी तद्भव शब्द है। इसके पर्यायवाची शब्द हैं-कौमुदी, ज्योत्स्ना, चन्द्रिका/चन्द्रका, जुन्हाई, अँजोरिया इत्यादि।

8. दिए गए शब्द का पर्यायवाची ज्ञात कीजिए । [SSC. G.D. 2024]

'चाँदनी'

 

Correct Answer: (a) ज्योत्स्ना
Solution:'चाँदनी' का पर्यायवाची दिए गए शब्दों में से ज्योत्स्ना है। चाँदनी के अन्य पर्यायवाची शब्द हैं- कौमुदी, जुन्हाई, अँजोरिया, चन्द्रका आदि।

9. 'चन्द्रिका' का पर्याय है- [T.G.T. परीक्षा, 2013]

Correct Answer: (c) कौमुदी
Solution:'चन्द्रिका' के पर्यायवाची, चाँदनी, ज्योत्स्ना, कौमुदी, जुन्हाई, अंजोरिया आदि हैं। 'चन्द्रहास' तलवार का तथा 'रजत' चाँदी का पर्यायवाची शब्द है।

10. 'चिरन्तन' का पर्याय शब्द है- [UPSSSC आशुलिपिक (सामान्य चयन) परीक्षा, 2016]

Correct Answer: (a) शाश्वत्
Solution:चिरन्तन का पर्याय शाश्वत् होता है। अनश्वर एवं प्राचीन भी इसके पर्याय हैं।