पर्यायवाची (Part-4)

Total Questions: 50

11. कौन-सा शब्द जंगल शब्द का पर्यायवाची नहीं है? [U.K.TET Exam Ist Paper (I-V), 2011]

Correct Answer: (b) कान्ता
Solution:'कान्ता' शब्द जंगल का पर्यायवाची नहीं है, शेष शब्द 'जंगल' के पर्यायवाची हैं। 'कान्ता' का अर्थ 'स्त्री' होता है।

12. 'जाह्नवी' शब्द का पर्याय है - [Bihar. TET Exam Ist Paper (I-V), 2012]

Correct Answer: (d) मन्दाकिनी
Solution:'जाह्नवी' शब्द के पर्याय हैं- मन्दाकिनी, सुरसरि, गंगा, भागीरथी, देवपगा, विष्णुपदी, त्रिपथगा।

13. 'जीभ' का पर्यायवाची है- [I.A.S. (Mains), 2018 U.P.R.O./A.R.O. (Pre), 2010 U.P. R.O./A.R.O.-2021]

Correct Answer: (b) रसना
Solution:'जीभ' का पर्यायवाची शब्द 'रसना' है। इसके अन्य पर्यायवाची शब्द- आत्मा, जबान, अन्तःकरण जिह्वा इत्यादि हैं।

अन्य शब्दों के पर्यायवाची

वचन उक्ति, बात, प्रण, कथन, वादा इत्यादि।

जीव प्राणी, प्राणधारी, देहधारी, देही, जीवधारी इत्यादि।

ध्वनि स्वर, शब्द, आवाज़ इत्यादि।

14. निम्न में से कौन-से विकल्प में पर्यायवाची युग्म सही नहीं हैं? [V.D.O. परीक्षा, 2023]

Correct Answer: (a) जलधि - अम्बुद
Solution:'जलधि' समुद्र का पर्यायवाची है तथा अम्बुद बादल का पर्यायवाची है। इस प्रकार विकल्प (a) के अन्तर्गत दिया गया शब्द युग्म पर्यायवाची की दृष्टि से सही नहीं है।

15. इनमें 'जल' शब्द का पर्यायवाची शब्द है- [BPSC School Teacher Exam, 2024]

Correct Answer: (d) उपर्युक्त में से एक से
Solution:'जल' के पर्यायवाची शब्द हैं- नीर, अमृत, वारि, पय, पानी, जीवन, तोय, अम्बु, उदक, सलिल, मेघपुष्प इत्यादि। इस प्रकार जीवन, अमृत तथा पानी तीनों जल के पर्यायवाची शब्द हैं।

16. 'जलाशय' का पर्यायवाची है- [SSC. G.D.-2021 SSC. GD (Exam) - 2021]

Correct Answer: (d) पद्माकर
Solution:'जलाशय' का पर्यायवाची 'प‌द्माकर' होता है, जबकि 'जलधर' बादल का; 'रत्नाकर' समुद्र का तथा 'महीधर' पर्वत तथा शेषनाग का पर्यायवाची शब्द है।

17. दिए गए काले अक्षर का पर्यायवाची शब्द छाँटिए । [उ.प्र. कॉस्टेबल परीक्षा, 2009]

राष्ट्रीय झण्डे का हम सभी अभिवादन करते हैं।

 

Correct Answer: (a) ध्वज
Solution:'झण्डे' का पर्यायवाची 'ध्वज' है। 'पताका' भी झण्डे का पर्यायवाची  है, किंतु इस प्रश्न के उत्तर में सर्वाधिक उचित उत्तर ध्वज ही होगा।

18. 'टीका' शब्द का पर्याय है- [U.P. R.O./A.R.O (Pre), 2017]

Correct Answer: (a) व्याख्या
Solution:'टीका' शब्द का पर्याय व्याख्या, वर्णन, विवेचन होता हैं। अन्य विकल्प असंगत हैं।

19. निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द 'डर' का पर्यायवाची नहीं है? [UPSSSC कनिष्ठ सहायक (द्वितीय पाली) परीक्षा 2019]

Correct Answer: (a) शीति
Solution:'शीति' शब्द 'डर' का पर्यायवाची नहीं है। भीति, भय, त्रास आदि 'डर' के पर्यायवाची हैं।

20. निम्न में से किस विकल्प में सभी शब्द 'तरंगिणी' शब्द के पर्यायवाची हैं? [UPSSSC PET 28-10-2023 (II)]

Correct Answer: (c) सरिता, तटिनी, निम्नगा
Solution:दिए गए विकल्पों में से विकल्प (c) के शब्द सरिता, तटिनी, निम्नगा तथा आपगा नदी शब्द के पर्यायवाची हैं। रमणी, वनिता तथा कामिनी, 'स्त्री' के पर्यायवाची हैं। विभावरी रात्रि का पर्यायवाची है।