पर्यायवाची (Part-4)

Total Questions: 50

21. निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द 'तरक्की' का पर्याय नहीं है? [UPPCL JE Exam, 05-जुलाई, 2015 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (c) अपकर्ष
Solution:'अपकर्ष', तरक्की शब्द का पर्याय नही है, जबकि वृद्धि, उन्नति एवं विकास 'तरक्की' शब्द के पर्याय हैं।

22. निम्नलिखित शब्द के पर्यायवाची शब्द का चयन, दिए गए विकल्पों में से करें। [UPPCL JE Exam, 18-फरवरी, 2018 (प्रथम पाली)]

तालाब

 

Correct Answer: (a) पुष्कर
Solution:'पुष्कर' शब्द 'तालाब' का पर्यायवाची शब्द है जबकि अन्य शब्द भिन्न अर्थ धारण किए हुए हैं। सर, तड़ाग, जलाशय, ताल, सरोवर, पोखर आदि 'तालाब' के अन्य पर्यायवाची शब्द हैं।

23. नीचे दिए गए शब्द के विकल्पों में से एक शब्द पर्यायवाची (समानार्थी) नहीं है, उसे छाँटिए- [K.V.S. (प्रवक्ता) परीक्षा, 2014]

तलवार

 

Correct Answer: (d) कुठार
Solution:'कुठार', 'तलवार' का पर्यायवाची नहीं, बल्कि 'फरसा' का पर्यायवाची है। 'तलवार' के पर्यायवाची हैं- खड्ग, कृपाण, असि, करवाल, शमशीर आदि।

24. 'तलवार' का पर्यायवाची शब्द है - [U.P. R.O./A.R.O (Pre), 2017]

Correct Answer: (b) करवाल
Solution:'तलवार' के पर्यायवाची करवाल, असि, कृपाण, खड्ग, चन्द्रहास, शमशीर इत्यादि होते हैं। अन्य विकल्प असंगत हैं।

25. निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द 'तरकश' का पर्यायवाची शब्द नहीं है? [High Court ARO Exam, 2016]

Correct Answer: (c) करवाल
Solution:'करवाल' शब्द 'तरकश' का पर्यायवाची शब्द नहीं, बल्कि 'तलवार' का पर्यायवाची है। 'तरकश' के पर्यायवाची शब्द हैं-त्रोण, निषंग, तूणीर, उपासंग, तूणी, तूण आदि।

26. 'तरकश' का पर्यायवाची शब्द है- [P.G.T. परीक्षा, 2010]

Correct Answer: (d) निषंग
Solution:'तरकश' का पर्यायवाची शब्द 'निषंग' है। 'निषंग' का अर्थ 'खड्ग' एवं 'तूणीर' भी है।

27. 'तरणि' का पर्यायवाची शब्द है- [UP-TET Exam Ist Paper (I-V), 2013]

Correct Answer: (a) सूर्य
Solution:'तरणि' के पर्यायवाची शब्द सूर्य, आदित्य, दिवाकर, भास्कर, प्रभाकर, मार्तण्ड, दिनकर इत्यादि हैं।

28. 'तिमिर' का पर्यायवाची है- [U.P. R.O./A.R.O.-2021]

Correct Answer: (d) अन्धकार
Solution:'तिमिर' का पर्यायवाची शब्द अन्धकार है। इसके अन्य पर्याय- तम, तमस, अँधेरा, अँधियारा इत्यादि हैं।

अन्य शब्दों के पर्यायवाची

प्रकाश आलोक, ज्योति, दीप्ति, उजाला, रोशनी इत्यादि।

रात्रि शर्वरी, विभावरी, रैन, रजनी, निशा इत्यादि।

सूर्य अंशुमाली, पतंग, मरीचि, मार्त्तण्ड, सविता इत्यादि।

29. कौन-सा शब्द 'तोता' का पर्यायवाची नहीं है? [43th B.P.S.C. (Mains)]

Correct Answer: (c) वितुण्ड
Solution:'तोता' के पर्यायवाची शब्द शुक, सुआ, रक्ततुण्ड, कीर, दाड़िमप्रिय आदि हैं, जबकि वितुण्ड 'हाथी' का पर्यायवाची शब्द है।

30. 'तुंग' का पर्यायवाची शब्द है- [T.G.T. परीक्षा, 2004]

Correct Answer: (a) उन्नत
Solution:'तुंग' का पर्यायवाची ऊँचा, उन्नत, गगनचुम्बी, उच्च इत्यादि होते हैं। प्रचण्ड, उग्र का पर्यायवाची है।