पर्यायवाची (Part-4)

Total Questions: 50

41. कौन-सा शब्द 'देवता' का पर्यायवाची नहीं है? [U.P.P.C.S. (Mains), 1989]

Correct Answer: (d) महीधर
Solution:'महीधर' राजा का पर्यायवाची शब्द है। देव, सुर, अमर, विषुध, गीर्वाण, त्रिदश तथा निर्जर देवता के पर्यायवाची शब्द हैं।

42. निम्न में एक 'देवता' का पर्यायवाची नहीं है- [UPSSSC सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा-III (सा. चयन) परीक्षा, 2016]

Correct Answer: (c) किंकर
Solution:निर्जर, त्रिदश, गीर्वाण, विबुध, देव, अमर, सुर इत्यादि 'देवता' के पर्यायवाची हैं, जबकि 'किंकर', 'दास' का पर्यायवाची है।

43. 'देवता' का पर्यायवाची शब्द है- [R.A.S./R.T.S. (Mains), 1989]

Correct Answer: (a) विबुध
Solution:'देवता' के पर्यायवाची शब्द, विबुध, देव, सुर, अमर, निर्जर, अमर्त्य, अजर, त्रिदंश, भगवान इत्यादि हैं, जबकि 'अतनु', कामदेव का; 'जीवनपति' यम का तथा 'कोविद' पण्डित का पर्यायवाची शब्द है।

44. 'देवता' शब्द का पर्यायवाची शब्द नहीं है- [उ.प्र. पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 18 जून, 2018 (II-पॉली)]

Correct Answer: (d) सुधाकर
Solution:सुर, देव, अमर देवता के पर्चायवाची शब्द हैं, जबकि सुधाकर चन्द्रमा का पर्यावायी शब्द है।

45. देवता का पर्यायवाची शब्द है- [UPPCS (C-SAT) Exam- 2021, आश्रम पद्धति (प्रवक्ता) परीक्षा, 2009, U.P.R.O/A.Ro (SPI.) Pre-2010]

Correct Answer: (b) विबुध
Solution:'विबुध' देवता का पर्यायवाची शब्द है। देवता के अन्य पर्यायवाची शब्द अमर, निर्जर, गीर्वाण, आदित्य, त्रिदश, सुर, देव इत्यादि हैं।

अन्य महत्त्वपूर्ण तथ्य

किंकर, के परिचारक, सेवक, नौकर, अनुचर इत्यादि दास के पर्यायवाची शब्द हैं।

लोकेश, के हिरण्यगर्भ, विधि, स्वयंभू, आत्मभू, चतुरानन इत्यादि ब्रह्मा के पर्यायवाची शब्द हैं।

विपुल, के अत्यधिक, विशाल, बहुत, अधिक, आधिक्य इत्यादि बहुतायत के पर्यायवाची शब्द हैं।

46. 'दृग' किसका पर्यायवाची है? [SSC G.D.-2021]

Correct Answer: (d) आँख
Solution:दृग, लोचन, चक्षु, नयन, नेत्र इत्यादि 'आँख' के पर्यायवाची शब्द हैं।

अन्य महत्त्वपूर्ण शब्दों के पर्यायवाची

अश्व- घोटक, तुरंग, घोड़ा, सैन्धव, हय इत्यादि।

आकाश- अभ्र, तारापथ, शून्य, अम्बर, खगोल इत्यादि।

अमृत- अमी, सोम, सुरभोग, अमिय, पीयूष इत्यादि।

47. 'देहधारी' शब्द पर्यायवाची है- [आश्रम पद्धति (प्रवक्ता) परीक्षा, 2012]

Correct Answer: (b) जीव का
Solution:'देहधारी' शब्द के पर्यायवाची प्राणी, जीवधारी, जीव, जीवनधारी इत्यादि हैं।

48. दिए गए वाक्य में उचित पर्यायवाची शब्द का चयन करके रिक्त स्थान की पूर्ति करें। [SSC. G.D. 2024]

दुःख के वक्त में उसे (दिलासा) दो।

Correct Answer: (a) सान्त्वना
Solution:दुःख के वक्त में उसे (दिलासा) दो। इस वाक्य में कोष्ठक में दिए गए शब्द दिलासा का सही पर्यायवाची शब्द सान्त्वना है।

49. 'द्रौपदी' का पर्यायवाची नहीं है - [UP RO/ARO (Pre) निरस्त परीक्षा, 2023]

Correct Answer: (a) पांचाल
Solution:'पांचाल' नहीं अपितु पांचाली, सैरन्ध्री, याज्ञसेनी तथा कृष्णा द्रौपदी के पर्यायवाची शब्द हैं। 'पांचाल' प्राचीन पांचाल राज्य तथा भारत में बढ़इयों, नाइयों, जुलाहों, धोबियों तथा चमारों के वर्गों के सामूहिक नाम का भी द्योतक रहा है।

50. 'दुर्गा' का पर्यायवाची है- [UPSSSC विधानभवन रक्षक एवं वन रक्षक परीक्षा, 2016 (II)]

Correct Answer: (c) धात्री
Solution:'दुर्गा' का पर्यायवाची 'धात्री' है। दुर्गा के अन्य पर्यायवाची हैं-चण्डी, चामुण्डा, कामाक्षी, चण्डिका, कालिका आदि। 'भारती', 'सरस्वती' का; 'श्री', 'लक्ष्मी' का और 'ज्योत्स्ना' 'चाँदनी' का पर्यायवाची है।