पर्यायवाची (Part-5)

Total Questions: 50

21. 'नाहर' के लिए समुचित पर्यायवाची शब्द है- [UPSSSC अमीन परीक्षा, 2016]

Correct Answer: (d) शेर
Solution:'नाहर' के लिए समुचित पर्यायवाची शब्द 'शेर' है। शेर, नाहर, केसरी, मृगेन्द्र, वनराज आदि सिंह के पर्यायवाची हैं।

22. निम्नलिखित में से 'नरक' का पर्यायवाची शब्द कौन-सा नहीं है? [M.P. P.C.S. (Mains), 1999]

Correct Answer: (a) आत्मोत्सर्ग
Solution:'नरक' के पर्यायवाची यमपुर, यमलोक, जहन्नुम, दुर्गति इत्यादि हैं, जबकि आत्मोत्सर्ग, प्राणोत्सर्ग, प्राणाहुति ये सभी बलिदान के पर्यायवाची हैं।

23. 'नूतन' शब्द के लिए उपयुक्त पर्यायवाची नहीं है- [UPPCL-JE- (Cilvil) Exam, 2016]

Correct Answer: (b) नवनीत
Solution:दिए गए विकल्पों में नूतन शब्द का पर्यायवाची 'नवनीत' नहीं है। 'नवनीत' का आशय 'मक्खन' होता है। नवीन, नव्य और नव 'नूतन' के पर्यायवाची हैं।

24. 'पुत्र' का पर्यायवाची है- [UPPCL एक्जीक्यूटिव असि. परीक्षा, 2022]

Correct Answer: (c) तनुज
Solution:तनुज, आत्मज, सुत, तनय इत्यादि 'पुत्र' के पर्यायवाची शब्द हैं। 'अग्रज' बड़े भाई का, अनुज छोटे भाई का तथा 'सहोदर' 'सगे भाई' का पर्यायवाची है।

25. इनमें से एक 'पतवार' का पर्यायवाची नहीं है- [P.G.T. परीक्षा-2021 (यू.पी.)]

Correct Answer: (b) दुर्योधन
Solution:'पतवार' अनेकार्थी शब्द है। अतः अर्जुन, कर्ण और नकुल इसके पर्यायवाची हैं। पतवार का सही अर्थ नाँव चलाने वाला चप्पू होता है। कुन्ती पुत्रों को भी पतवार कहा जाता है।

26. 'पार्वती' का पर्यायवाची शब्द नहीं है - [T.G.T.-2021 (U.P)]

Correct Answer: (b) अर्पणा
Solution:गिरिजा, शैलजा तथा शिवानी शब्द "पार्वती" के पर्यायवाची हैं। अर्पणा के स्थान पर यदि अपर्णा शब्द होता, तो यह भी 'पार्वती' का पर्यायवाची होता।

27. निम्न शब्द के पर्याय के लिए दिए गए चार विकल्पों में से उचित विकल्प चुनिए। [रेडियो ऑपरेटर (उ.प्र.पुलिस) परीक्षा, 2024]

'पण्डित'

 

Correct Answer: (c) विद्वान्
Solution:'पण्डित' का उचित पर्याय दिए गए विकल्पों के आधार पर 'विद्वान्' होगा। सुधी, विचक्षण, कोविद इत्यादि भी 'पण्डित' के पर्यायवाची शब्द हैं।

28. 'पण्डित' का पर्याय नहीं है- [47th B.P.S.C. (Mains)]

Correct Answer: (c) पुण्डरीक
Solution:'पण्डित' के पर्यायवाची शब्द मनीषी, विद्वान, प्राज्ञ, सुधी इत्यादि हैं, जबकि पुण्डरीक 'कमल' का पर्यायवाची शब्द है।

29. पण्डित का पर्यायवाची नहीं है [GIC-Exam 2021 (U.P)]

Correct Answer: (b) दामिनी
Solution:दामिनी 'बिजली' का पर्यायवाची है। इसके अन्य पर्यायवाची शब्दों में हैं- सौदामिनी, तड़ित, चपला, क्षणप्रभा, घनवल्ली, घनदान, चंचला इत्यादि। 'पण्डित' के पर्यायवाची शब्दों में हैं- कोविद, बुध, प्राज्ञ, मनीषी, विचक्षण, सुधी, विद्वान इत्यादि।

30. 'पानी' शब्द का पर्यायवाची है- [I.A.S. (Mains), 2020]

Correct Answer: (c) उदक
Solution:पानी के पर्यायवाची शब्द हैं- उदक, अम्बु, तोय, सलिल, वारि, नीर इत्यादि। 'पीयूष' अमृत का; 'मोदक' लड्डू का तथा 'रसद' स्वादिष्ट का पर्यायवाची शब्द है। 'रसद' गन्ना का भी पर्यायवाची है।