पर्यायवाची (Part-5)

Total Questions: 50

31. निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द 'पक्षी' का पर्यायवाची नहीं है? [UPSSSC कनिष्ठ सहायक (द्वितीय पाली) परीक्षा 2019]

Correct Answer: (c) पन्थी
Solution:'पन्थी' शब्द 'पक्षी' का पर्यायवाची नहीं है। द्विज, खग, विहग, शकुन्त, पखेरू, नभचर आदि पक्षी के पर्यायवाची हैं।

32. (क) केकी, (ख) विहंग, (ग) खग, (घ) पिक विकल्पों में से कौन-सा युग्म 'पक्षी' के पर्याय का है? [BPSC स्कूल टीचर परीक्षा, 2023]

Correct Answer: (b) (ख) और (ग)
Solution:विहंग तथा खग दोनों पक्षी के पर्याय हैं, जबकि केकी 'मोर' का तथा पिक 'कोयल' का पर्याय है। पक्षी के अन्य पर्याय शब्द हैं- पंछी, चिड़िया तथा परिन्दा।

33. 'पक्षी' का पर्यायवाची नहीं है- [T.G.T.-2021 (U.P)]

Correct Answer: (a) खग
Solution:खग, शकुनि तथा शकुन्त 'पक्षी' के पर्यायवाची शब्द हैं, जबकि कनेर के वृक्ष में लगने वाले पुष्प को 'शकुन्द' कहते हैं।

34. 'पक्षी' शब्द का पर्यायवाची है- [आश्रम पद्धति (प्रवक्ता) परीक्षा, 2012 UPSSSC ग्राम विकास अधिकारी परीक्षा, 2018 (IV)]

Correct Answer: (b) द्विज
Solution:'पक्षी' के पर्यायवाची शब्द द्विज, विहग, विहंग, खग, पखेरू, परिन्दा, पतंग, शकुन्त, चिड़िया आदि हैं।

35. पक्षी दाना चुग रहा है। रेखांकित शब्द का पर्यायवाची शब्द नहीं है- [उ.प्र. पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 19 जून, 2018 (II-पॉली)]

Correct Answer: (a) पंकज
Solution:उपर्युक्त खग, नभचर तथा अण्डज पक्षी के पर्यायवाची शब्द हैं, जबकि पंकज कमल का पर्यायवाची है।

36. 'पुत्री' शब्द निम्नलिखित में से किसका पर्यायवाची है? [Jharkhand P.C.S. (Mains), 2007]

Correct Answer: (c) तनुजा
Solution:'पुत्री' के पर्यायवाची शब्द सुता, तनुजा, नन्दिनी, तनया, दुहिता इत्यादि हैं, जबकि 'वनिता', स्त्री का; 'सिन्धुजा', लक्ष्मी का तथा 'अवनि' पृथ्वी का पर्यायवाची शब्द है।

37. निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द 'पुत्री' का पर्यायवाची नहीं है? [UPSSSC कनिष्ठ सहायक (द्वितीय पाली) परीक्षा 2019]

Correct Answer: (b) दौहित्र
Solution:'दौहित्र' शब्द पुत्री का पर्यायवाची नहीं है। दुहिता, तनया, सुता, आत्मजा, तनुजा आदि पुत्री के पर्यायवाची हैं।

38. 'पुष्प' का पर्यायवाची शब्द है- [U.P. A.P.O. (Mains), 2015 42th B.P.S.C. (Mains)]

Correct Answer: (d) कुसुम
Solution:'पुष्प' के पर्यायवाची शब्द सुमन, कुसुम, प्रसून इत्यादि हैं, जबकि सरसिज 'कमल' का; पारिजात 'कल्पवृक्ष' का तथा अमृतत्त्व 'मोक्ष' का पर्यायवाची शब्द है।

39. निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द 'पहाड़' का पर्यायवाची नहीं है? [UPSSSC कनिष्ठ सहायक (प्रथम पाली) परीक्षा 2019]

Correct Answer: (b) अचला
Solution:'अचला' पहाड़ का नहीं, बल्कि 'पृथ्वी' का पर्यायवाची है। 'पहाड़' के पर्यायवाची अचल, गिरि, अद्रि, भूधर, महीधर, नग आदि हैं। 'पृथ्वी' के पर्यायवाची धरती, धरा, वसुन्धरा, मेदिनी, इला, भू, धरणी, भूमि, मही, अवनी आदि हैं।

40. निम्न विकल्पों में से सही पर्यायवाची शब्द समूह की पहचान करें? [CISF परीक्षा, 2023]

Correct Answer: (c) अचल, नग, पहाड़
Solution:दिए गए शब्द समूहों में से सही पर्यायवाची शब्द समूह हैं- अचल, नग, पहाड़, जो पर्वत के पर्यायवाची शब्द हैं।

अन्य महत्त्वपूर्ण तथ्य

बहू, वधू, पतोहू, पुत्रवधू' के पर्यायवाची हैं।

दारा, जाया, भार्या-'पत्नी' के पर्यायवाची हैं।

वात, समीर, पवन, 'वायु', के पर्यायवाची हैं।

पेड़, पादप, विटप 'वृक्ष' के पर्यायवाची हैं।

नाराच, शर, शायक 'बाण' के पर्यायवाची हैं।

सफरी, मीन, मत्स्य- 'मछली' के पर्यायवाची हैं।